किन्नर कल्याण बोर्ड की उपाध्यक्ष सोनम चिश्ती ने CM योगी से लिया आशीर्वाद, जल्द शुरू करेंगी चुनाव प्रचार प्रसार

किन्नर कल्याण बोर्ड की उपाध्यक्ष सोनम चिश्ती ने मंगलवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Yogi Aditanath) से मुलाकात की। उन्हें नवगठित बोर्ड के क्रियाकलापों, आगामी कार्ययोजना के बारे में बताया। साथ ही भाजपा के लिए अभियान शुरू करने के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से आशीर्वाद भी लिया।

Pankaj Kumar | Published : Dec 1, 2021 6:49 AM IST

लखनऊ: यूपी में 2022 के विधानसभा चुनाव  (Uttar pradesh vidhansabha chunav 2022) नजदीक आ रहे हैं, जिसमें सभी दल बहुत जोर-शोर से जनता का भरोसा जीतने में लगे हैं। वहीं, इस चुनाव में किन्नर वर्ग भी एक अहम भूमिका निभा रहा है। किन्नरों का समाज में अपना ही स्थान है। आपको बता दें किन्नर कल्याण बोर्ड की उपाध्यक्ष सोनम चिश्ती राजनीतिक गलियारों में हमेशा ही चर्चा में रहती हैं। इस बार सोनम भाजपा के साथ आगे बढ़ रहीं हैं जिसके लिए सोनम ने मंगलवार को नवगठित बोर्ड की आने वाली कार्ययोजना के बारे में मुख्यमंत्री (Chief Minister) से बात की। साथ ही चुनाव प्रचार अभियान शुरू करने के लिए आशीर्वाद भी लिया।

पहले छोड़ी पार्टी अब दे डाला श्राप 
उत्तर प्रदेश (UTTAR PRADESH) की योगी आदित्यनाथ सरकार ने पिछले दिनों सुप्रीम कोर्ट (Supreme court) के आदेश पर गठित (Kinnar Welfare Board) में लखनऊ की सोनम चिश्ती (Sonam chishti) को उपाध्यक्ष बनाया था। उपाध्यक्ष बनने के बाद सोनम ने भाजपा (BJP) को फिर से सत्ता में लौटने का दावा किया था। उन्होंने समाजवादी पार्टी (Samajwadi party) पर भी जमकर निशाना साधा। उन्होंने सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव (Akhilesh yadav) को श्राप तक दे डाला था। उन्होंने कहा कि, अखिलेश को मेरा श्राप है और वो अपने जीवन में कभी भी प्रदेश सत्ता में नहीं आएंगे। सोनम कुछ महीने पहले ही समाजवादी पार्टी छोड़कर भाजपा में शामिल हुईं थीं।

Latest Videos

चुन लिए गए किन्नर कल्याण बोर्ड के उपाध्यक्ष व सदस्य
यूपी सरकार (UP Government) ने नौ अगस्त को किन्नरों के कल्याण के लिए समाज कल्याण मंत्री (social welfare minister) की अध्यक्षता में 23 सदस्यीय किन्नर कल्याण बोर्ड गठित किया था। इसमें उपाध्यक्ष व पांच सदस्य किन्नर रखे जाने थे। प्रदेश सरकार ने उपाध्यक्ष व चार सदस्यों को नामित कर दिया है। यह बोर्ड किन्नरों की आवश्यकताओं, मुद्दों व समस्याओं पर काम करते हुए नीति व संस्थागत सुधारों के लिए सरकार को सुझाव देगा। प्रदेश में तकरीबन डेढ़ लाख किन्नर हैं।

किन्नरों के मनोवैज्ञानिक परामर्श के लिए बनेंगे केंद्र 
किन्नर कल्याण बोर्ड का काम किन्नर नीति को विभागों में लागू करने के साथ ही किन्नरों का शैक्षिक, सामाजिक, आर्थिक विकास, समानता व समता के लिए दिशा-निर्देश जारी करना है। जिला स्तरीय समिति या किन्नर सहायता इकाई के प्रकरणों पर भी बोर्ड निर्णय करेगा। जिलों में भी डीएम (DM) की अध्यक्षता में भी 13 सदस्यीय समिति बनाई गई है। 

ये होंगे समिति के सदस्य 
यह समिति प्रतिमाह बैठक करेगी। इसमें एसएसपी (SSP), सीएमओ (CMO), एसीएमओ (ACMO), निकाय अध्यक्ष, बीएसए (BSA), जिला प्रोबेशन अधिकारी (District Probation Officer), बाल विकास परियोजना अधिकारी (Child Development Project Officer), जिला कार्यक्रम अधिकारी (District Program Officer), डीएम द्वारा नामित मनोवैज्ञानिक व किन्नर समुदाय के दो प्रतिनिधि सदस्य और जिला समाज कल्याण अधिकारी सदस्य सचिव होंगे। किन्नरों को पहचान पत्र मिलेंगे। किन्नरों को मनोवैज्ञानिक परामर्श के लिए केंद्र भी बनेंगे।

Share this article
click me!

Latest Videos

मिथुन चक्रवर्ती को मिल चुके हैं ये 10 बड़े अवार्ड्स, अब मिलेगा दादा साहब फाल्के
इस एक शर्त पर Hezbollah को बख्श देगा Israel, लेकिन हूतियों की खैर नहीं! । Nasrallah
नवरात्र 2024: नोट कर लें 03 अक्टूबर को कलश स्थापना के 6 सबसे शुभ मुहूर्त
Kolkata RG Kar Medical Collage Case LIVE: कोलकाता आरजी कर मेडिकल कॉलेज मामले की सुनवाई
चुनाव से पहले गाय 'राज्यमाता' घोषित, महाराष्ट्र सरकार ने खेल दिया बड़ा दांव