संतकबीर नगर रिजल्ट 2022: बीजेपी के खाते में आईं सभी तीन सीटें, 2017 में भी किया था क्लीन स्वीप

उत्तर प्रदेश के संत कबीर नगर(SANT KABIR NAGAR) में तीन विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र-खलीलाबाद(KHALILABAD), मेहदावल(MENHDAWAL), धनघटा(DHANGHATA) हैं। इन तीनों विधानसभा क्षेत्रों में मुस्लिम, निषाद और अनुसूचित जाति निर्णायक भूमिका में रहती है।

 

 

Anand Pandey | Published : Mar 9, 2022 4:24 PM IST / Updated: Mar 11 2022, 12:19 AM IST

लखनऊ। संत कबीर नगर की तीनों विधानसभा सीटों पर काउंटिंग पूरी हो चुकी है। ये जिला गोरखपुर से सटा है जिस कारण से यहां योगी आदित्यनाथ का भी प्रभाव देखने को मिलता है। इस क्षेत्र में निषाद वोटरों की संख्या बड़ी आबादी में है। 2017 के विधानसबा चुनाव में संत कबीर नगर के सभी सीटों पर बीजेपी को जीत हासिल हुई थी। इस बार भी बीजेपी ने यहां की सभी सीटें अपने नाम की। तीन विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र-खलीलाबाद(KHALILABAD), मेहदावल(MENHDAWAL), धनघटा(DHANGHATA) हैं। इन तीनों विधानसभा क्षेत्रों में मुस्लिम, निषाद और अनुसूचित जाति निर्णायक भूमिका में रहती है।

 Khalilabad Election Results 2022:  बीजेपी की जीत। इस सीट पर सपा के दिग्विजय नारायण का मुकाबला बीजेपी के अंकुर तिवारी, बसपा के आफदाब आलम और कांग्रेस के अमरेन्द्र भूषण से था। 2017 में यहां 32.17 प्रतिशत वोटिंग हुई थी। तब भाजपा के दिग्विजय नारायण उर्फ जय चौबे ने बसपा के मशहूर आलम चौधरी को 16037 वोटों के मार्जिन से हराया था।  यहां करीब 4 लाख 30 हजार मतदाता थे। यहां सबसे अधिक मुस्लिम आबादी है। इनके वोटर करीब 1.40 लाख थे। इसके बाद अनूसूचित जाति के 85 हजार वोटर निर्णायक भूमिका में आते हैं।

 Menhdawal Election Results 2022: बीजेपी समर्थित निषाद पार्टी के अनिल कुमार त्रिपाठी की जीत। समाजवादी पार्टी ने इस सीट पर जयचंद को टिकट दिया था, जबकि बसपा ने मो. तबिश खान और कांग्रेस ने रफीका खातून को उम्मीदवार बनाया थी। यहां लगभग 4 लाख 35 हजार मतदाता थे। यह निशाद बहुल क्षेत्र माना जाता है। यहां मुस्लिम-1 लाख, एससी-85 हज़ार, ब्राह्मण-60 हजार, निषाद-45 हजार, भूमिहार-30 हजार, यादव-27 हजार, ठाकुर (क्षत्रिय)-20 हजार और राजभर-15 हजार वोटर थे।

 Dhanghata Election Results 2022: बीजेपी के गणेश चंद्रा की जीत। बसपा ने संतोष को और कांग्रेस ने शांति देवी को मैदान में उतारा था। इस सुरक्षित सीट पर 2017 में कुल 39.73 प्रतिशत वोटिंग हुई थी। तब भाजपा के श्रीराम चौहान ने सपा के अलगू प्रसाद को 16909 वोटों के मार्जिन से हराया था। यहां करीब 3 लाख 55 हजार मतदाता थे। इनमें ब्राह्मण-60 हजार, यादव-55 हजार, मुस्लिम-45 हजार, क्षत्रिय-चौहान प्रत्येक 40  हजार थे। 

राज्य में वोटरों की संख्या
उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव(UP Election 2022) में पिछली बार 14,71,43,298 वोटर थे, जो इस बार बढ़कर 15,02,84005 हो गए थे। इनमें से 24,03,296 80 वर्ष से अधिक आयु के थे। पुरुष मतदाता 8,04,52,736 थे,  जबकि महिलाओं की संख्या 6,98,22,416 थी। प्रदेश में कुल 8853 थर्ड जेंडर के वोटर थे।

UP Election Info
उत्‍तर प्रदेश व‍िधानसभा चुनाव 2022 में 403 व‍िधानसभा सीट के ल‍िए पहले चरण का मतदान 10 फरवरी, दूसरा चरण 14 फरवरी, तीसरा चरण 20 फरवरी, चौथा चरण 23 फरवरी, पांचवां चरण 27 फरवरी, छठा चरण 3 मार्च और अंतिम चरण का मतदान 7 मार्च को हुआ था। यानी कुल 7 चरणों में यूपी में चुनाव हुआ था।

OBC सबसे अधिक
उत्तर प्रदेश में पिछड़ा वर्ग यानी OBC वोटर सबसे अधिक हैं। इनकी संख्या 52 प्रतिशत है। इनमें भी यादव जाति सबसे ज्यादा 11% है। 2007 के विधानसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी को 72 फीसदी यादवों के वोट मिले थे। लेकिन 2012 के चुनाव में यह 63 फीसदी रह गए थे। 2017 के विधानसभा चुनाव में 66 फीसदी वोट मिले। 2014 के लोकसभा चुनाव में केवल 53 फ़ीसदी।
 

Share this article
click me!