सोशल मीडिया पर इन दिनों 2026 is the new 2016 जमकर ट्रेंड कर रहा है। इतना ही नहीं बॉलीवुड सेलेब्स 2016 की अपनी यादें और फोटोज भी दनादन शेयर कर रहे हैं। किसी ने 2016 को अच्छा और शानदार साल बताया और खुशी जाहिर की तो किसी के लिए ये बुरा भी रहा।
2026 is the new 2016 के बीच आपको उन बॉलीवुड जोड़ियों के बारे में बताने जारहे हैं, जो पहली बार स्क्रीन पर साथ नजर आईं। इनमें से कुछ की फिल्में बॉक्स ऑफिस पर हिट रही तो कुछ की फ्लॉप। आइए, जानते हैं इन जोड़ियों के बारे में...
28
ऋतिक रोशन- पूजा हेगड़े
मोहनजो-दारो एक पीरियड एक्शन-एडवेंचर फिल्म थी। इसे आशुतोष गोवारिकर ने लिखा और निर्देशित किया था। ये ऋतिक रोशन और पूजा हेगड़े की पहली थी। हालांकि, ये बटक्स ऑफिस पर सुपरफ्लॉप रही। 100 करोड़ के बजट में बनी इस मूवी ने 107.8 करोड़ कमाए थे।
रुस्तम एक क्राइम थ्रिलर फिल्म थी, जिसका निर्देशन टिनू सुरेश देसाई ने किया था। अक्षय कुमार और इलियाना डीक्रूज की साथ में पहली फिल्म थी, जो हिट रही थी। 50 करोड़ के बजट वाली इस मूवी ने 218.12 करोड़ का बिजनेस किया था।
48
सलमान खान-अनुष्का शर्मा
सुल्तान एक स्पोर्ट्स ड्रामा फिल्म थी। इसे अली अब्बास जफर ने लिखा और निर्देशित किया था। बता दें कि सलमान खान और अनुष्का शर्मा की साथ में ये पहली फिल्म थी, जो ब्लॉकबस्टर साबित हुई थी। इस फिल्म का बजट 90 करोड़ था और इसने 623.33 करोड़ का कारोबार किया था।
58
हर्षवर्धन राणे-मावरा होकेन
सनम तेरी कसम एक रोमांटिक ड्रामा फिल्म थी, जिसे राधिका राव और विनय सप्रू ने लिखा और निर्देशित किया था। हर्षवर्धन राणे और मावरा होकेन की साथ में ये पहली थी। दोनों की जोड़ी को स्क्रीन पर खूब पसंद किया गया। हालांकि, फिल्म ठीकठाक रही। 25 करोड़ के बजट वाली मूवी ने 16.03 करोड़ कमाए थे।
68
अक्षय कुमार-निमरत कौर
एयरलिफ्ट एक राजनीतिक थ्रिलर फिल्म थी, जिसका निर्देशन राजा कृष्ण मेनन ने किया था। इसमें अक्षय कुमार और निमरत कौर ने पहली बार साथ दिखे थे। फिल्म जबरदस्त हिट रही। 30 करोड़ के बजट वाली मूवी ने 221.67 करोड़ कमाए थे।
78
रणवीर सिंह-वाणी कपूर
बेफिक्रे एक रोमांटिक कॉमेडी फिल्म थी, जिसे यश राज फिल्म्स के बैनर तले आदित्य चोपड़ा ने लिखा, निर्देशित और निर्मित किया था। ये रणवीर सिंह और वाणी कपूर की साथ में पहली फिल्म, जो फ्लॉप रही थी। फिल्म ने 103 करोड़ का कलेक्शन किया था जबकि इसका बजट 70 करोड़ था।
88
आदित्य रॉय कपूर-कैटरीना कैफ
फितूर एक म्यूजिकल रोमांटिक ड्रामा फिल्म थी, जिसका निर्देशन अभिषेक कपूर ने किया था। कैटरीना कैफ और आदित्य रॉय कपूर की साथ में ये पहली फिल्म थी, जो महाडिजास्टर रही थी। 35 करोड़ के बजट वाली इस फिल्म ने 42.38 करोड़ कमाए थे।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।