सोनम वांगचुक नहीं तो किस पर बेस्ड था '3 इडियट्स' के रैंचो का रोल? सामने आया सच

Published : Jul 18, 2026, 09:30 AM IST
Who-Inspired-Rancho-in-3-Idiots

सार

'3 इडियट्स' के रैंचो की असली प्रेरणा कौन था? सोनम वांगचुक नहीं, बल्कि FTII के एक रहस्यमयी छात्र की कहानी ने जन्म दिया था आमिर खान के आइकॉनिक किरदार को।

सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल के बीच एक बार फिर आमिर खान की सुपरहिट फिल्म '3 इडियट्स' चर्चा में आ गई है। सोशल मीडिया पर फिर सवाल उठने लगे कि क्या फिल्म का मशहूर किरदार फुंसुख वांगडू उर्फ रैंचो हकीकत में सोनम वांगचुक पर बेस्ड था? हालांकि इस सवाल का जवाब खुद आमिर खान और निर्देशक राजकुमार हिरानी पहले ही दे चुके हैं। दोनों ने साफ किया कि रैंचो सीधे तौर पर सोनम वांगचुक से प्रेरित नहीं था। बल्कि इस किरदार की असली प्रेरणा FTII के एक ऐसे छात्र की कहानी बनी, जिसने सिर्फ सीखने के लिए अपनी पूरी पहचान बदल दी थी।

क्या रैंचो सच में सोनम वांगचुक पर आधारित था?

सालों से माना जाता रहा कि '3 इडियट्स' में आमिर खान का किरदार फुंसुख वांगडू (Rancho) शिक्षा सुधारक सोनम वांगचुक से प्रेरित था। लेकिन सोनम वांगचुक कई बार साफ कर चुके हैं कि उनके जीवन और काम के कुछ पहलुओं की झलक फिल्म में हो सकती है, लेकिन Rancho पूरी तरह उन पर आधारित नहीं है। हाल ही में आमिर खान ने भी इस धारणा को 'गलतफहमी' बताते हुए कहा कि फिल्म बनाते समय न तो वह और न ही लेखक-निर्देशक सोनम वांगचुक को जानते थे।

यह भी पढ़ें : आमिर खान की तीसरी शादी में क्यों नहीं पहुंची पहली दो बीवियां? दोस्त ने किया बड़ा खुलासा

किस पर बेस्ड है '3 इडियट्स' का रैंचो का किरदार

कुछ साल पहले फिल्म निर्देशक राजकुमार हिरानी ने फिल्म ट्रेड एनालिस्ट कोमल नाहटा से बातचीत में इस रहस्य से पर्दा उठाया था। उन्होंने बताया कि Rancho का असली प्रेरणास्रोत FTII (फिल्म एंड टेलीविजन इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया) का एक छात्र था, जिसका नाम आज भी उन्होंने सार्वजनिक नहीं किया है। राजकुमार हिरानी के मुताबिक, वह छात्र फिल्ममेकर बनना चाहता था, लेकिन उसे FTII में दाखिला नहीं मिला। उधर, उसके एक दोस्त का चयन हो गया, लेकिन परिवार ने उसे संस्थान में पढ़ने की अनुमति नहीं दी। ऐसे में उस छात्र ने अपने दोस्त की पहचान अपनाई और तीन साल तक उसी नाम से फिल्ममेकिंग की पढ़ाई पूरी की।

यह भी पढ़ें : 'यह हराम है', आमिर खान की तीसरी शादी पर मचा बवाल, मौलाना उठाया बड़ा सवाल!

बिना सर्टिफिकेट पढ़ाई क्यों पूरी की?

राजकुमार हिरानी ने बताया कि तीन साल तक किसी को इस बात का पता नहीं चला। कोर्स खत्म होने पर जब लोगों ने उससे कहा कि उसे कोई डिग्री या सर्टिफिकेट नहीं मिलेगा, तो उसने जवाब दिया, "मुझे कभी सर्टिफिकेट नहीं चाहिए था। मैं सिर्फ फिल्ममेकिंग सीखना चाहता था।"हिरानी के मुताबिक, "यही सोच मुझे सबसे ज्यादा प्रेरित कर गई, क्योंकि शिक्षा का मतलब सिर्फ डिग्री या सर्टिफिकेट नहीं, बल्कि सीखना है।" हिरानी ने कहा,

मुझे हमेशा लगता था कि FTII में इतनी दिलचस्प कहानियां हैं कि उन पर कभी फिल्म बननी चाहिए। वहां का हॉस्टल जीवन और कई वास्तविक घटनाएं बाद में '3 इडियट्स' का हिस्सा बनीं। आमिर का किरदार हमारे फिल्म स्कूल के एक छात्र से प्रेरित था, जिसका नाम मैं नहीं बता सकता।

सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल पर आमिर खान ने क्या कहा?

लंदन इंडियन फिल्म फेस्टिवल में आमिर खान ने सोनम वांगचुक की अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर चिंता जताई। उन्होंने कहा कि लोग लंबे समय से यह मानते रहे कि Rancho उन्हीं पर आधारित है, लेकिन यह एक गलतफहमी है। साथ ही आमिर ने सोनम वांगचुक के शिक्षा और नवाचार के क्षेत्र में किए गए योगदान की सराहना करते हुए उनसे अपना अनशन समाप्त करने की अपील भी की।

PREV

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Read more Articles on

Recommended Stories

King Movie: 20 साल बाद साथ दिखेंगे शाहरुख खान और रानी मुखर्जी, इस हीरोइन की बनेंगी मां
कौन है 6 फीट की यह प्लस साइज़ एक्ट्रेस, जिसकी फिल्म BO पर धमाल मचाते हुए 100 करोड़ क्लब में पहुंची!