बेटी की विदाई में आज भी बजता है ये 58 साल पुराना कल्ट गाना, मोहम्मद रफी ने दी थी आवाज

Published : Sep 29, 2026, 06:00 PM IST
neel kamal movie song

सार

बेटी की विदाई का जिक्र हो और मोहम्मद रफी की आवाज में गाया यह गीत याद न आए, ऐसा कम ही होता है। फिल्म ‘नील कमल’ का यह गाना विदाई के मौके पर आज भी खूब बजाया जाता है और इसे सुनकर लोगों की आंखें नम हो जाती हैं। आइए जानते हैं उस सदाबहार गीत के बारे में, जिसे आपने भी जरूर सुना होगा।

शादी में बेटी की विदाई का पल आते ही माहौल गमगीन हो जाता है। बेटी बाबुल का आंगन छोड़ कर जा रही होती है। मोहम्मद रफी की दर्दभरी आवाज जरूर गूंजती है। जिसे सुनकर लोगों के आंखों में आंसू निकल आते हैं। खास बात यह है कि यह गीत करीब 58 साल पुराना है, लेकिन इसका भाव आज भी उतना ही ताजा लगता है। उस गाने के बोल को क्या आप गेस कर लिए, नहीं...तो बताते हैं हम बात किसी सॉन्ग की कर रहे हैं।

1968 में आई थी फिल्म ‘नील कमल’

1968 में फिल्म ‘नील कमल’ (Neel Kamal) आई थी। उसमें एक गाना था, ‘बाबुल की दुआएं लेती जा’ जो कल्ट सॉन्ग बन गया है। बेटी की विदाई में यह गाना जरूर बजता है। आवाज सुनकर लोग और भावुक हो जाते हैं। ‘नील कमल’ फिल्म का निर्देशन राम महेश्वरी ने किया था। इसमें वहीदा रहमान, राज कुमार, मनोज कुमार और बलराज साहनी जैसे कलाकार अहम भूमिकाओं में नजर आए थे।

किसने गाया था ‘बाबुल की दुआएं लेती जा’?

इस सदाबहार गीत को मोहम्मद रफी ने अपनी आवाज दी थी। इसके बोल मशहूर गीतकार साहिर लुधियानवी ने लिखे थे, जबकि संगीत रवि ने तैयार किया था। इन तीनों की जुगलबंदी ने गीत को ऐसा भाव दिया कि यह सिर्फ एक फिल्मी गाना नहीं रहा, बल्कि बेटी की विदाई से जुड़ी भावनाओं की पहचान बन गया।

और पढ़ें: October 2026 OTT Releases: ‘दुपहिया 2’ से ‘विजनक्वेस्ट’ तक, अक्टूबर में OTT पर आएंगी ये धमाकेदार वेब सीरीज

गाते हुए भावुक हो गए थे मोहम्मद रफी

इस गाने से जुड़ा एक बेहद भावुक किस्सा भी बताया जाता है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, गाने की रिकॉर्डिंग के समय मोहम्मद रफी अपनी बेटी की शादी को लेकर भावुक थे। इसी वजह से गाते समय उनकी आवाज में भी उस दर्द की झलक सुनाई दी। एक रिपोर्ट में रफी के हवाले से बताया गया है कि गीत रिकॉर्ड करते समय उन्हें अपनी बेटी की शादी का दृश्य याद आ रहा था। यही कारण है कि गाने को सुनते हुए उनकी आवाज में जो भाव महसूस होता है, वह बनावटी नहीं लगता।

इसे भी पढ़ें: सुनीता आहूजा अकेले घर लाईं बप्पा, ढोल पर यूं दिल खोलकर नाचीं, वीडियो देख फैंस बोले- गोविंदा कहां हैं?

PREV

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Read more Articles on

Recommended Stories

रवि किशन की स्पिरिचुअल फिल्म का ऐलान, महावीर जैन की अपकमिंग मूवी में निभाएंगे सोलो लीड
OTT पर रिलीज होने को तैयार है राधिका आप्टे की Akka, जानें कब और किस प्लेटफॉर्म आएगा