OTT पर रिलीज होने को तैयार है राधिका आप्टे की Akka, जानें कब और किस प्लेटफॉर्म आएगा

Published : Sep 29, 2026, 05:37 PM IST
Akka

सार

कीर्ति सुरेश और राधिका आप्टे की पीरियड थ्रिलर सीरीज ‘अक्का’ जल्द OTT पर दस्तक देने वाली है। 1980 के दशक की कहानी में दोनों एक अलग अंदाज में नजर आएंगी। आइए जानते हैं, किस प्लेटफॉर्म पर होगी रिलीज।

ओटीटी पर क्राइम और पीरियड थ्रिलर पसंद करने वाले दर्शकों के लिए एक नई सीरीज आने वाली है। कीर्ति सुरेश और राधिका आप्टे स्टारर ‘अक्का’ (Akka) लंबे समय से चर्चा में है। अब इसकी रिलीज डेट को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। रिपोर्ट्स के अनुसार, यह सीरीज नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम हो सकती है। हालांकि, YRF की ओर से रिलीज डेट की आधिकारिक घोषणा फिलहाल नहीं की गई है।

कब और कहां रिलीज होगी ‘अक्का’?

रिपोर्ट के मुताबिक, ‘अक्का’ 30 अक्टूबर 2026 को Netflix पर रिलीज होगी। बॉलीवुड हंगामा ने अपनी एक्सक्लूसिव रिपोर्ट में रिलीज डेट लॉक होने की जानकारी दी है। दूसरी ओर, YRF की आधिकारिक वेबसाइट अभी सीरीज की रिलीज डेट को ‘Coming Soon’ बता रही है।

1980 के दशक की कहानी है ‘अक्का’

‘अक्का’ की कहानी 1980 के दशक के दक्षिण भारत के काल्पनिक शहर पेरनुरु (Pernuru) में सेट है। यहां एक मातृसत्तात्मक समाज है, जहां महिलाओं का दबदबा है। कहानी में दो ताकतवर महिला गैंगस्टर क्वीन की सत्ता दिखाई जाएगी। उनके प्रभाव वाले इस सिस्टम को उस समय चुनौती मिलती है, जब एक बाहरी शख्स वहां पहुंचता है। इसके बाद सत्ता, अपराध, हिंसा और अस्तित्व की लड़ाई शुरू होती है।

कीर्ति सुरेश और राधिका आप्टे आमने-सामने

सीरीज में कीर्ति सुरेश और राधिका आप्टे मुख्य भूमिकाओं में हैं। दोनों के अलावा दिग्गज अभिनेत्री तन्वी आजमी भी अहम भूमिका में नजर आएंगी। ‘अक्का’ को धमाराज शेट्टी ने लिखा और डायरेक्ट किया है, जबकि इसका निर्माण YRF Entertainment ने किया है।

इसे भी पढ़ें: October 2026 OTT Releases: ‘दुपहिया 2’ से ‘विजनक्वेस्ट’ तक, अक्टूबर में OTT पर आएंगी ये धमाकेदार वेब सीरीज

कीर्ति सुरेश का OTT डेब्यू

‘अक्का’ कीर्ति सुरेश के करियर के लिए भी खास है, क्योंकि यह उनका स्ट्रीमिंग सीरीज डेब्यू बताया जा रहा है। सीरीज में वह एक ऐसे किरदार में दिखाई देंगी, जो अपराध और सत्ता की इस दुनिया का अहम हिस्सा है। हीं, राधिका आप्टे के लिए क्राइम और थ्रिलर जॉनर नया नहीं है। वे पहले भी इस तरह की सीरीज कर चुकी हैं। ‘अक्का’ का निर्माण YRF Entertainment ने किया है और यह नेटफ्लिक्स के साथ कंपनी के सहयोग का हिस्सा है।

और पढ़ें: OTT पर इस हफ्ते मनोरंजन का तड़का, ‘पूजा मेरी जान’, ‘ओह माय डॉग’ समेत ये फिल्में-सीरीज होंगी रिलीज

PREV

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Read more Articles on

Recommended Stories

Drishyam 3 Advance Booking: दृश्यम-3 का रिलीज से पहले भौकाल, 18Cr पार हुई एडवांस बुकिंग, जानें कैसा रहेगा Day-1
‘राइज एंड फॉल 2’ में पहले हफ्ते ही बवाल, शहजाद पर भड़की एक्ट्रेस बोली-तमाचा यहां मारूंगी आवाज बाहर आएगी