'गोविंदा स्पाइनलेस मर्द...' सुनीता आहूजा के सपोर्ट में उतरीं दिव्या कुमार खोसला, कह डाला ये सब

Published : Sep 29, 2026, 02:53 PM IST
गोविंदा-सुनीता आहूजा और दिव्या कुमार खोसला

सार

Divya Khosla Supports Sunita Ahuja Amid Govinda Affair Rumours: दिव्या खोसला ने गोविंदा के कथित अफेयर की आलोचना कर उनकी 58 वर्षीय पत्नी सुनीता का समर्थन किया है। वहीं, गोविंदा ने इन आरोपों को खारिज कर इसे साजिश बताया है।

गोविंदा और उनकी पत्नी सुनीता आहूजा की शादीशुदा जिंदगी को लेकर चल रही चर्चाओं के बीच अब एक्ट्रेस दिव्या खोसला ने सुनीता के सपोर्ट में सोशल मीडिया पर एक लंबा पोस्ट शेयर किया है। इस पोस्ट में दिव्या ने गोविंदा की कथित गर्लफ्रेंड कोमल रानी स्वर्णकार के साथ उनके कथित अफेयर और दोनों के सार्वजनिक तौर पर नजर आने पर सवाल उठाए हैं। खास बात यह है कि सुनीता आहूजा ने दिव्या के इस पोस्ट को अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर री-शेयर किया है।

दिव्या खोसला ने गोविंदा पर साधा निशाना

दिव्या खोसला ने अपनी पोस्ट की शुरुआत यह बताते हुए की कि वह पिछले कुछ समय से सोशल मीडिया पर चल रही पूरी स्थिति को देख रही थीं और खुद को रोक नहीं पाईं। उन्होंने भारतीय समाज में महिलाओं की स्थिति और उनके संघर्ष का जिक्र किया। दिव्या ने कहा कि एक दौर में महिलाओं को पुरुषों से कमतर माना जाता था। इसके बाद कई पीढ़ियों की महिलाओं ने अपनी बेटियों को पढ़ाने, उन्हें आत्मनिर्भर बनाने और उनकी खुद की पहचान बनाने के लिए काफी संघर्ष किया। उनके मुताबिक, महिलाओं की इस लड़ाई ने समाज को ऐसी दिशा में बदला जहां महिलाएं अपने पैरों पर खड़ी हो सकें और उनकी अपनी पहचान हो। दिव्या ने सोशल मीडिया पर हाल में सामने आ रही चीजों को लेकर सवाल उठाते हुए कहा कि उन्हें ऐसा लग रहा है कि समाज फिर पीछे जाने की दिशा में बढ़ रहा है।

और पढ़ें - अक्षय खन्ना की 167 करोड़ की प्रॉपर्टी, करोड़ों के घर से लग्जरी कारों तक, जानिए कहां-कहां संपत्ति

‘सुनीता जी ने आपको अपना सबकुछ दिया’

गोविंदा और सुनीता आहूजा की शादी का जिक्र करते हुए दिव्या ने अभिनेता को एक सीनियर और सम्मानित एक्टर बताया। उन्होंने कहा कि उनकी मां भी गोविंदा की फैन रही हैं और उन्होंने हमेशा अभिनेता को सम्मान की नजर से देखा है। इसके बाद दिव्या ने सुनीता के योगदान को लेकर लिखा कि एक पत्नी के तौर पर उन्होंने गोविंदा को अपना सबकुछ दिया। उन्होंने उनके साथ वफादारी निभाई, बच्चों की परवरिश की और अपना खुद का करियर नहीं बनाया। दिव्या ने सवाल किया कि एक महिला अपने पति और परिवार के लिए इससे ज्यादा और क्या कर सकती है। उन्होंने सुनीता को गोविंदा की सफलता के पीछे की महिला बताया और कहा कि अभिनेता की सफलता का क्रेडिट सिर्फ उन्हें अकेले नहीं दिया जा सकता, क्योंकि घर पर बच्चों की जिम्मेदारी संभालने में भी सुनीता की भूमिका रही।

‘पॉलीगेमी को बढ़ावा दिया जा रहा है’

दिव्या ने आगे लिखा कि अब एक महिला यानी सुनीता पूरे समाज के सामने मदद की गुहार लगा रही हैं, जबकि ज्यादातर लोग चुप हैं। उन्होंने कहा कि आम तौर पर लोग किसी की निजी जिंदगी में दखल नहीं देना चाहते, लेकिन जब किसी रिश्ते से जुड़ी चीजें सार्वजनिक तौर पर सामने आती हैं तो दर्शकों को भी सवाल करने का अधिकार है।गोविंदा और उनकी कथित गर्लफ्रेंड कोमल रानी स्वर्णकार के सार्वजनिक रूप से साथ नजर आने की खबरों का जिक्र करते हुए दिव्या ने लिखा कि उन्हें यह सब देखना बेहद खराब लगता है। उन्होंने आरोप लगाया कि इस तरह “पॉलीगेमी को प्रमोट और कवर किया जा रहा है।” दिव्या ने सवाल किया कि इससे आने वाली पीढ़ी को समाज और रिश्तों के बारे में क्या संदेश जाएगा।

और पढ़ें - Bigg Boss 20 Promo: काजी तौकीर की लव गिल से जोरदार भिडंत, राशन टास्क में फिर हुई बुरी लड़ाई

‘अफेयर है तो पब्लिक में मत दिखाइए’

दिव्या ने आगे कहा कि अगर किसी व्यक्ति का अफेयर है तो उसे सार्वजनिक तौर पर प्रदर्शित नहीं किया जाना चाहिए। उन्होंने सोशल मीडिया पर सामने आई तस्वीरों और सार्वजनिक मौजूदगी पर सवाल उठाते हुए कहा कि लोगों को ऐसी चीजें देखने के लिए मजबूर क्यों किया जा रहा है। उन्होंने धार्मिक स्थलों पर भी कथित तौर पर साथ नजर आने को लेकर सवाल उठाया। दिव्या ने कोमल रानी की ओर से सुनीता को लेकर की गई टिप्पणियों का भी जिक्र किया और गोविंदा पर कथित तौर पर अपनी पत्नी को ‘मर्डरर’ दिखाने की कोशिश करने का आरोप लगाया। दिव्या ने इस कदम को बेहद गंभीर बताते हुए इसे एक “spineless man” यानी ‘रीढ़विहीन आदमी’ के स्तर तक गिरने वाला कदम बताया। यह दिव्या के पोस्ट में इस्तेमाल किया गया कड़ा शब्द था।

सुनीता की पढ़ाई को लेकर ट्रोल्स को भी दिया जवाब

दिव्या ने सुनीता आहूजा की शिक्षा को लेकर सोशल मीडिया पर हो रही टिप्पणियों का भी जवाब दिया। उन्होंने कहा कि किसी महिला का ‘कॉन्वेंट-एजुकेटेड’ होना उसकी समझ या उसकी वैल्यू तय करने का पैमाना नहीं हो सकता। उन्होंने सुनीता के दर्द को समझने की बात कही और उनकी उम्र का जिक्र करते हुए लिखा कि 58 साल की उम्र में, जब महिलाएं दादी बनने की उम्र में होती हैं, तब उन्हें अपने जीवन के इस पड़ाव पर अपने पति का साथ और देखभाल मिलनी चाहिए। दिव्या ने सवाल किया कि अगर सुनीता ने अपनी जिंदगी के इतने साल अपने पति और परिवार के लिए समर्पित किए, तो इस उम्र में उन्हें पत्नी के तौर पर अपनी बुनियादी जरूरतों के लिए भी संघर्ष क्यों करना पड़े। उन्होंने अंत में सुनीता के प्रति सहानुभूति जताते हुए कहा कि उनका दिल उनके दर्द तक पहुंचता है।

सुनीता ने दिव्या का पूरा पोस्ट किया री-शेयर

दिव्या खोसला के इस लंबे पोस्ट के बाद सुनीता आहूजा ने इसे अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर री-शेयर किया। इसे सुनीता की ओर से दिव्या के समर्थन और उनके संदेश के प्रति प्रतिक्रिया के तौर पर देखा जा रहा है। यह पूरा मामला ऐसे समय में सामने आया है जब गोविंदा और सुनीता आहूजा की शादीशुदा जिंदगी को लेकर लगातार खबरें और सोशल मीडिया चर्चाएं चल रही हैं। गोविंदा का नाम उनकी को-स्टार कोमल रानी स्वर्णकार के साथ जोड़ा जा रहा है, हालांकि इन दोनों के रिश्ते को लेकर अलग-अलग दावे सामने आए हैं और गोविंदा ने अपनी ओर से कोमल के साथ रिश्ते को प्रोफेशनल बताया है।

सुनीता पहले भी मांग चुकी हैं लोगों से मदद

इस विवाद के बीच सुनीता आहूजा ने हाल में सोशल मीडिया और मीडिया के जरिए लोगों से समर्थन मांगा था। उन्होंने खास तौर पर महिलाओं और Gen Z से उनके लिए स्टैंड लेने की अपील की थी। सुनीता ने भावुक होकर कहा था कि उनका घर टूट रहा है और उन्होंने लोगों से अपील की कि अगर ऐसी स्थिति उनकी अपनी बेटी या बहू के साथ होती तो वे क्या करते। उन्होंने युवाओं और महिलाओं से ऐसी चीजों को बढ़ावा न देने की गुजारिश की थी।

गोविंदा ने आरोपों को बताया साजिश

वहीं दूसरी तरफ गोविंदा ने अपने खिलाफ लगाए जा रहे आरोपों को साजिश बताया है। कोमल रानी के साथ उनके सार्वजनिक रूप से नजर आने को लेकर अभिनेता ने कहा है कि उनके बीच रिश्ता प्रोफेशनल है। गोविंदा ने यह भी कहा कि उन्हें उनके परिवार से दूर करने और उनकी छवि खराब करने की कोशिश की जा रही है। फिलहाल इस पूरे मामले में सोशल मीडिया पर अलग-अलग पक्ष सामने आ रहे हैं। सुनीता आहूजा ने दिव्या खोसला के पोस्ट को री-शेयर कर अपनी प्रतिक्रिया जाहिर की है, जबकि गोविंदा अपनी ओर से इन चर्चाओं और आरोपों को खारिज करते हुए इसे साजिश बता चुके हैं।

PREV

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Read more Articles on

Recommended Stories

'कहते हैं शादी कर लो...' निरहुआ संग रिश्ते पर आम्रपाली दुबे का बड़ा खुलासा
‘सुशांत का पैर टूटा था, आंखों में चोट थी’, बहन श्वेता ने पोस्टमार्टम पर किया बड़ा दावा