Bigg Boss 20 Latest Promo Qazi Touqeer Love Gill Fight: बिग बॉस 20 के राशन टास्क में काजी तौकीर और लव गिल का आक्रामक रूप दिखा है। दोनों के इस रवैये पर अन्य घरवालों ने आपत्ति जताई है।
Bigg Boss 20: बिग बॉस 20 के घर में एक बार फिर टास्क के दौरान माहौल गर्म होता नजर आ रहा है। शो के नए प्रोमो में राशन टास्क के दौरान काजी तौकीर और लव गिल का एग्रेशन देखने को मिला है। दोनों के रवैये पर घर के कुछ कंटेस्टेंट्स आपत्ति जताते हुए भी नजर आ रहे हैं। प्रोमो सामने आने के बाद फैंस की नजर अब इस बात पर है कि आखिर राशन टास्क में ऐसा क्या हुआ, जिसकी वजह से घर का माहौल इतना गरमा गया।
राशन टास्क में भिड़ते नजर आए कंटेस्टेंट्स
बिग बॉस 20 के घर में राशन टास्क हमेशा से ही कंटेस्टेंट्स के बीच तनाव की वजह बनता रहा है। इस बार भी टास्क के दौरान कंटेस्टेंट्स के बीच जमकर बहस और धक्का-मुक्की जैसी स्थिति देखने को मिलती है। सामने आए प्रोमो में काजी तौकीर काफी आक्रामक अंदाज में नजर आ रहे हैं। काजी इससे पहले भी कैप्टेंसी टास्क के दौरान यंग डीएसए के साथ भिड़ चुके हैं। उस दौरान दोनों के बीच बॉल को लेकर मामला इतना बढ़ गया था कि दूसरे घरवालों को बीच में आना पड़ा। काजी का एग्रेशन देखकर कुछ कंटेस्टेंट्स ने उनके व्यवहार पर सवाल भी उठाए थे।
और पढ़ें - Bigg Boss 20: काजी तौकीर की बीवी ने लिखी दिल छूने वाली बात, भाई ने खोले अनसुने राज
लव गिल का भी दिखा आक्रामक अंदाज
सिर्फ काजी ही नहीं, बल्कि लव गिल भी राशन टास्क के दौरान काफी आक्रामक नजर आ रही हैं। प्रोमो में उनके अंदाज को लेकर भी घर के दूसरे सदस्य नाराज दिखाई देते हैं। टास्क के दौरान बढ़ता तनाव इस बात की ओर इशारा करता है कि राशन को लेकर घर में एक बार फिर कंटेस्टेंट्स के बीच समीकरण बिगड़ सकते हैं। बिग बॉस 20 में पिछले कुछ दिनों से अलग-अलग ग्रुप्स के बीच टकराव लगातार देखने को मिल रहा है। रैंकिंग और कैप्टेंसी टास्क के दौरान भी कंटेस्टेंट्स के बीच कई बार तीखी बहस हो चुकी है।
Bigg Boss 20 में घरवालों ने जताई आपत्ति
प्रोमो में काजी और लव के रवैये पर दूसरे घरवाले सवाल उठाते नजर आते हैं। टास्क में जीतने की कोशिश के बीच जब एग्रेशन बढ़ता है तो घर का माहौल भी तनावपूर्ण हो जाता है। काजी को लेकर इससे पहले भी घर में सवाल उठ चुके हैं। कैप्टेंसी टास्क के दौरान यंग डीएसए के साथ हुई भिड़ंत के बाद काजी ने बाद में माफी भी मांगी थी, हालांकि यंग ने उनकी माफी स्वीकार नहीं की और दोनों के बीच बहस दोबारा शुरू हो गई थी।
और पढ़ें - सलमान खान के निशाने पर स्टारकिड्स, बोले- 'पिता का नाम ब्रेक देगा लेकिन...'
पहले भी हो चुकी है काजी और यंग की भिड़ंत
बिग बॉस 20 में काजी तौकीर और यंग डीएसए के बीच पिछले दिनों से तनाव देखने को मिल रहा है। एक कैप्टेंसी टास्क के दौरान दोनों बॉल को लेकर भिड़ गए थे। प्रोमो में काजी को यंग से बॉल छीनने की कोशिश करते देखा गया था और इस दौरान मामला काफी आक्रामक हो गया था। घर के दूसरे सदस्यों ने उन्हें रोकने की कोशिश की थी।अब राशन टास्क के नए प्रोमो में काजी और लव का एग्रेशन देखने के बाद यह साफ है कि बिग बॉस 20 के घर में टास्क के दौरान बढ़ता तनाव आने वाले एपिसोड में भी खूब ड्रामा लेकर आने वाला है।
