'कहते हैं शादी कर लो...' निरहुआ संग रिश्ते पर आम्रपाली दुबे का बड़ा खुलासा

Published : Sep 29, 2026, 02:51 PM IST
Amrapali Dubey

सार

Amrapali Dubey Nirahua: आम्रपाली दुबे ने बिग बॉस के घर में निरहुआ संग डेटिंग की अफवाहों पर खुलकर बात की। एक्ट्रेस ने बताया कि दोनों के बीच कैसा रिश्ता है और शादी को लेकर निरहुआ क्या कहते हैं।

अभिनय और डांस के दर्शकों से दिलों में जगह बनाने वाली अम्रपाली इन दिनों, Bigg Boss 20 में सुर्खियां बंटोर रही हैं। शो के शुरुआत से ही जनता को उनका बिंदास अंदाज खूब पसंद आ रहा है। इसी बीच बिग बॉस के घर के अंदर निजी जिंदगी के बारे में बात करते हुए एक्ट्रेस ने कई बड़े खुलासे किए, जिसमें बड़ा पर्दा लव लाइफ से उठाया। दरअसल, लंबे समय से अम्रपाली और निरहुआ की डेटिंग की अफवाहें सामने आ रही हैं जिस पर अम्रपाली ने खुलकर बात की।

निरहुआ संग डेटिंग पर अम्रपाली का रिएक्शन

आम्रपाली ने कहा कि लोगों ने अपने दिमाग में अलग सी दुनिया बना रखी है, "जहां उन्हें लगता है कि मैं और निरहुआ डेट कर रहे हैं लेकिन असल में ऐसा कुछ नहीं है। हम दोनों एक अच्छे दोस्त हैं जो एक-दूसरे को अच्छी तरह से समझते हैं। शो के दौरान एक्ट्रेस ने लव गिल से बात करते हुए कहा कि निरहुआ के साथ उनकी दोस्ती उस लेवल पर है कि उन्हें कुछ कहने और समझाने की जरूरत ही पड़ती है। एक बार अगर मैं उन्हें देख लूं तो वह खुद समझ जाते हैं कि मैं क्या कहना चाहती हूं और हंसने लगते हैं।"

"कहते हैं शादी कर लो"

आम्रपाली यही नहीं रुकी, उन्होंने कहा हमारी दोस्ती बेबाक है न जानें लोगों ने इसे क्या समझ रखा है। ज्यादातर लोग सोचते हैं कि हम एक-दूसरे को पसंद करते हैं लेकिन ऐसा बिल्कुल भी नहीं है, कितनी बार वह मुझसे कहते हैं शादी कर लो, किसी अच्छे इंसान से। यहां तक वो मुझे इस बारे में कई बार समझा भी चुके हैं।

निरहुआ के बयान के बाद बाजार गर्म

बता दें कि 2026 की शुरुआत में एक इंटरव्यू के दौरान निरहुआ ने अपनी निजी जिंदगी के बारे में बड़ा खुलासा करते हुए कहा था कि वह शादीशुदा जरूर हैं लेकिन उन्हें अपनी पत्नी से प्यार नहीं है। माता-पिता के जिद के आगे वह मजबूर थे, इसलिए शादी के लिए मान गए। निरहुआ यही नहीं रुके, उन्होंने कहा मैं कभी अपने दो बच्चों की मां से प्यार नहीं कर पाया, हालांकि शादी के बाद यह मेरी जिम्मेदारी है कि मैं उसका ख्याल रखूँ, बस मैं अपना वादा पूरा कर रहा हूं। इस बयान के बाद ही निरहुआ और आम्रपाली के डेटिंग की चर्चाएं थीं, हालांकि अब खुद एक्ट्रेस ने इन खबरों पर विराम लगा दिया है।

PREV

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Read more Articles on

Recommended Stories

‘सुशांत का पैर टूटा था, आंखों में चोट थी’, बहन श्वेता ने पोस्टमार्टम पर किया बड़ा दावा
13 साल बाद OTT पर आई नेशनल अवॉर्ड विनर फिल्म, प्रोड्यूसर ने उठाया तीखा सवाल!