
सलमान खान और संजय दत्त के कैमियो वाली अरब एक्शन-थ्रिलर ‘7 डॉग्स’ को भारत में दर्शक बमुश्किल मिल रहे हैं। 21 अगस्त को यह फिल्म भारत में हिंदी और अंग्रेजी डब वर्जन में रिलीज हुई। दूसरे दिन इस फिल्म की कमाई में मामूली सा सुधार हुआ था। लेकिन रविवार को एक बार फिर यह धड़ाम हो गई। फिल्म को रविवार की छुट्टी का फायदा भी नहीं मिला । फिल्म की कहानी इंटरनेशनल क्राइम सिंडिकेट और मिडिल ईस्ट में फैलने वाले खतरनाक नशीले पदार्थ के इर्द-गिर्द घूमती है। फिल्म में मोनिका बेलुची, जियानकार्लो एस्पोसिटो और मार्टिन लॉरेंस भी अहम भूमिकाओं में हैं।
ट्रेड ट्रैकर सैकनिल्क के मुताबिक, रविवार को फिल्म ने भारत में करीब 7 लाख रुपए का नेट कलेक्शन किया। अगर दूसरे दिन यानी शनिवार की कमाई (10 लाख रुपए) से तुलना करें तो कलेक्शन में लगभग 30 फीसदी की गिरावट आई है। तीन दिन में भारत में फिल्म का नेट कलेक्शन 24 लाख रुपए पहुंच गया है, जबकि ग्रॉस कमाई 26 लाख रुपए हो पाई है। फिल्म के हिंदी वर्जन ने लगभग 11 लाख रुपए और अंग्रेजी वैर्जन ने लगभग 13 लाख रुपए का नेट कलेक्शन किया है।
यह भी पढ़ें :'महाकाली' के टीजर में दिखा अक्षय खन्ना का खतरनाक अवतार, आखिरी सीन ने रोंगटे खड़े कर दिए
‘7 डॉग्स’ को भारत में 21 अगस्त को रिलीज किया गया था। फिल्म को हिंदी और अंग्रेजी डब वर्जन में उतारा गया, जबकि इसका मूल रिलीज अरब देशों में मई में हुआ था। सलमान खान और संजय दत्त के कैमियो को लेकर प्रमोशनल बज बना, लेकिन यह चर्चा दर्शकों को सिनेमाघरों तक खींचने में कामयाब होती नहीं दिख रही।
फिल्म का अनुमानित बजट करीब 40 मिलियन डॉलर यानी लगभग 335 करोड़ रुपए बताया गया है। इसके मुकाबले भारत में शुरुआती तीन दिनों का करीब 26 लाख रुपए ग्रॉस कारोबार बेहद छोटा है। फिलहाल भारतीय थिएटर रन से फिल्म अपनी रिपोर्टेड लागत का बहुत मामूली हिस्सा ही रिकवर कर पाई है।
यह भी पढ़ें :'टॉक्सिक' बनी बॉक्स ऑफिस का तूफ़ान, रिलीज से 2 दिन पहले ही बिके लाखों टिकट, कूट डाले इतने करोड़
यह फिल्म एक इंटरनेशनल क्राइम सिंडिकेट और एक खतरनाक नशीले पदार्थ की कहानी बताती है, जो पूरे मिडिल ईस्ट में फैलने का खतरा पैदा करता है। इसी संकट के बीच कहानी अपराध, एक्शन और अंतरराष्ट्रीय खतरे के इर्द-गिर्द आगे बढ़ती है। फिल्म में करीम अब्देल अज़ीज़, अहमद एज़, सलमान खान और संजय दत्त के अलावा मोनिका बेलुची, जियानकार्लो एस्पोसिटो और मार्टिन लॉरेंस भी नजर आते हैं। फिल्म का निर्देशन आदिल एल अर्बी और बिलाल फलाह ने किया है, जो ‘बैड बॉयज़ फॉर लाइफ’ और ‘बैड बॉयज़: राइड ऑर डाई’ जैसी फिल्मों के लिए जाने जाते हैं। प्रोजेक्ट की परिकल्पना और सह-लेखन तुर्की अलालशिख ने किया है।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।