संजय दत्त की अगली फिल्म 'आखिरी सवाल' का टीजर 2 अप्रैल को रिलीज किया गया। अभिजीत मोहन वारांग निर्देशित फिल्म के टीजर में 12 स्टार नज़र आए। इनमें 6 हीरोइन हैं। जानिए 1 मई को रिलीज होने जा रही इस फिल्म में किसका क्या रोल है?
'धुरंधर 2' की सक्सेस का जश्न मना रहे संजय दत्त 'आखिरी सवाल' में प्रोफ़ेसर गोपाल नाडकरणी का रोल कर रहे हैं।
28
2. नमाशी चक्रवर्ती
नमाशी मिथुन चक्रवर्ती के बेटे हैं। वे इस फिल्म में विक्की हेगड़े नाम के स्टूडेंट का रोल कर रहे हैं, जो RSS के 100 साल पूरे होने पर थीसिस लिख रहा है।
38
3 समीरा रेड्डी
समीरा रेड्डी 'आखिरी सवाल' से बॉलीवुड में कमबैक कर रही हैं। हिंदी के लिए पिछली बार उन्होंने 2012 में रिलीज हुई 'चक्रव्यूह' शूट की थी। फिर वे 2013 में तेलुगु फिल्म 'कृष्णं वंदे जगदगुरुम' में दिखी थीं। 'आखिरी सवाल' में उनका रोल प्रोफ़ेसर पल्लवी मेनन का है।
48
4. अमित साध
अमित साध पिछली बार 'पुणे हाईवे' में नज़र आए थे। 'आखिरी सवाल' में वे आदित्य राव नाम का किरदार निभा रहे हैं।
58
5. त्रिधा चौधरी
'आश्रम' जैसी सीरीज से पॉपुलर हुईं त्रिधा चौधरी पिछली बार बॉलीवुड फिल्म 'किस किस को प्यार करूं 2' में दिखी थीं। 'आखरी सवाल' में वे सारा नाम का किरदार निभा रही हैं।
68
6. नीतू चंद्रा
पिछली बार ट्राईलिंगुअल (इंग्लिश, हिंदी, पॉलिश) फिल्म 'नी मीन्स नो' में दिखीं नीतू चंद्रा 'आखिरी सवाल' में काव्या रावत का रोल कर रही हैं।
78
7. मृणाल कुलकर्णी
मृणाल कुलकर्णी हिंदी और मराठी सिनेमा की एक्ट्रेस हैं। पिछली बार वे मराठी फिल्म Ranapati Shivray: Swari Agra में दिखी थीं। 'आखिरी सवाल' में उनके किरदार का नाम प्रभा नाडकर्णी है।
88
'आखिरी सवाल' में ये 5 कलाकार भी
'आखिरी सवाल' हरसिमरन ओबेरॉय इप्शिता दास के रोल में दिखेंगी। रॉकी रैना को सोहराब, अर्चना अय्यर ने विक्की (नमाशी चक्रवर्ती), बिपिन नाडकरणी बिपिन चौधरी और निखिल नंदा एम.एस. गोलवलकर की भूमिका में दिखाई देंगे। ये सभी कलाकार टीजर में दिखाई दिए हैं। फिल्म का टीजर आप नीचे देख सकते हैं :-
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।