Dhurandhar 2 Second Wednesday Collection में 4 फिल्मों से पिछड़ी, 'धुरंधर' के अलावा बाकी 3 कौन?

Published : Apr 02, 2026, 04:04 PM IST

रणवीर सिंह की फिल्म 'धुरंधर 2' बॉक्स ऑफिस पर ताबड़तोड़ कमाई कर रही है। फिर भी दूसरे हफ्ते के वीक डेज में यह इसके ही पहले पार्ट का रिकॉर्ड नहीं तोड़ पा रही है। 14वें दिन यानी दूसरे बुधवार को तो यह 4 फिल्मों से पीछे रह गई। देखें टॉप 5 की लिस्ट...

PREV
15
5. धुरंधर द रिवेंज

दूसरे बुधवार की कमाई : 20.10 करोड़ रुपए

रणवीर सिंह स्टारर स्पाय एक्शन ड्रामा 'धुरंधर द रिवेंज' भारत में कमाई के मामले तीसरी सबसे कमाऊ फिल्म बन गई है। आदित्य धर निर्देशित इस फिल्म ने भारत में नेट 920 करोड़ रुपए कमा लिए हैं। वर्ल्डवाइड इसका ग्रॉस कलेक्शन 1466.47 करोड़ रुपए हो गया है।

25
4. छावा (2025)

दूसरे बुधवार को हुई कमाई : 23.30 करोड़ रुपए

लक्ष्मण उतेकर ने इस हिस्टोरिकल वॉर ड्रामा हिंदी फिल्म का डायरेक्शन किया है। छत्रपति संभाजी महाराज की जिंदगी पर आधारित इस फिल्म में विक्की कौशल का लीड रोल है। फिल्म ने भारत में नेट 601.54 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया। अभी यह फिल्म देश की 10वीं सबसे कमाऊ फिल्म है। वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर इस फिल्म का ग्रॉस कलेक्शन 807.91 करोड़ रुपए कमाए।

यह भी पढ़ें : Dhurandhar 2 Second Tuesday Collection में फिर नं.1 बनने से चूकी, नहीं तोड़ पाई 2 मूवी का रिकॉर्ड!

35
3. पुष्पा 2 : द रूल

दूसरे बुधवार की कमाई : 24.10 करोड़ रुपए

सुकुमार के निर्देशन में बनी तेलुगु पैन इंडिया फिल्म 'पुष्पा 2 : द रूल' में अल्लू अर्जुन की मुख्य भूमिका है। इस एक्शन थ्रिलर फिल्म ने भारत में नेट 1,234.10 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया। यह अभी तक भारत में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली इंडियन फिल्म है। वर्ल्डवाइड इस फिल्म का ग्रॉस कलेक्शन 1,742.10 करोड़ रुपए रहा।

45
2. धुरंधर (2025)

दूसरे बुधवार को हुई कमाई : 25.50 करोड़ रुपए

आदित्य धर ने इस स्पाय एक्शन ड्रामा का निर्देशन किया है। फिल्म में रणवीर सिंह लीड रोल में हैं। यह 'धुरंधर द रिवेंज' का पहला पार्ट है। इस फिल्म ने भारत में नेट 840.20 करोड़ रुपए कमाए। यह अभी तक देश में भारत की 5वीं सबसे कमाऊ फिल्म है। वर्ल्डवाइड इस फिल्म का ग्रॉस कलेक्शन 1,307.35 करोड़ रुपए हुआ।।

यह भी पढ़ें : KGF-कांतारा के गढ़ में ‘धुरंधर 2’ का धमाका! कर्नाटक में 100 CR कमाने वाली पहली हिंदी फिल्म बनी

55
1. बाहुबली 2 : द कन्क्लूजन

दूसरे बुधवार को हुई कमाई : 30 करोड़ रुपए

एस.एस. राजामौली ने इस एपिक एक्शन ड्रामा फिल्म का डायरेक्शन किया है और प्रभास की इसमें मुख्य भूमिका है। इस फिल्म ने भारत में नेट 1030.42 करोड़ रुपए कमाए और यह अभी तक देश में दूसरी सबसे कमाऊ इंडियन फिल्म है। दुनियाभर में इस फिल्म की कमाई 1788.06 करोड़ रुपए रही।

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Read more Photos on

Recommended Stories