- Home
- Entertainment
- Dhurandhar 2 Second Tuesday Collection में फिर नं.1 बनने से चूकी, नहीं तोड़ पाई 2 मूवी का रिकॉर्ड!
Dhurandhar 2 Second Tuesday Collection में फिर नं.1 बनने से चूकी, नहीं तोड़ पाई 2 मूवी का रिकॉर्ड!
Dhurandhar The Revenge Box Office Tsunami अब धीमी पड़ गई है। लगातार दूसरी बार हुआ, जब यह फिल्म अपने ही पहले पार्ट की कमाई की बराबरी नहीं कर पाई। पहले दूसरा सोमवार और अब दूसरे मंगलवार को यह 'धुरंधर' से कमज़ोर रही। देखें टॉप 5 की लिस्ट...

5. छावा (2025)
दूसरे मंगलवार की कमाई : 19.23 करोड़ रुपए
लक्ष्मण उतेकर के निर्देशन में बनी इस हिंदी फिल्म में विक्की कौशल का लीड रोल है। छत्रपति संभाजी महाराज की जिंदगी पर आधारित इस हिस्टोरिकल वॉर ड्रामा फिल्म ने लाइफटाइम भारत में 601.54 करोड़ रुपए का नेट और वर्ल्डवाइड 807.91 करोड़ रुपए का ग्रॉस कलेक्शन किया। फिल्म ऑलटाइम ब्लॉकबस्टर रही।
4. पुष्पा 2 : द रूल (2024)
दूसरे मंगलवार की कमाई : 23.35 करोड़ रुपए
तेलुगु सिनेमा की इस एक्शन ड्रामा फिल्म में अल्लू अर्जुन का लीड रोल है और उनके साथ रश्मिका मंदाना और फहाद फाजिल जैसे कलाकार नज़र आए हैं। सुकुमार के डायरेक्शन में बनी इस ऑलटाइम ब्लॉकबस्टर फिल्म ने भारत में नेट 1,234.10 करोड़ रुपए और वर्ल्डवाइड ग्रॉस 1,742.10 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया।
यह भी पढ़ें : KGF-कांतारा के गढ़ में ‘धुरंधर 2’ का धमाका! कर्नाटक में 100 CR कमाने वाली पहली हिंदी फिल्म बनी
3. धुरंधर द रिवेंज (2026)
दूसरे मंगलवार की कमाई : 27.75 करोड़ रुपए
आदित्य धर ने इस स्पाय एक्शन ड्रामा का डायरेक्शन किया है, जो हिंदी सिनेमा की पैन इंडिया फिल्म है। रणवीर सिंह फिल्म के लीड हीरो हैं और अर्जुन रामपाल इसके मुख्य विलेन के तौर पर दिख रहे हैं। फिल्म 13 दिन ने भारत में नेट 899.92 करोड़ रुपए और वर्ल्डवाइड ग्रॉस 1,435.41 करोड़ रुपए से ज्यादा का कलेक्शन कर चुकी है। इसने इसके पिछले पार्ट 'धुरंधर' को भी लाइफटाइम कलेक्शन के मामले में काफी पीछे छोड़ ऑलटाइम ब्लॉकबस्टर फिल्मों में जगह बना ली है।
2. बाहुबली 2 : द कन्क्लूजन (2017)
दूसरे मंगलवार की कमाई : 28 करोड़ रुपए
यह तेलिगु सिनेमा की पैन इंडिया एपिक एक्शन ड्रामा फिल्म है, जिसमें प्रभास, राणा दग्गुबती और अनुष्का शेट्टी जैसे कलाकारों ने काम किया है। एस.एस. राजामौली के निर्देशन में बनी इस ऑलटाइम ब्लॉकबस्टर फिल्म ने भारत में नेट 1,030.42 करोड़ रुपए और वर्ल्डवाइड ग्रॉस 1,788.06 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया।
यह भी पढ़ें : Dhurandhar 2 Second Monday Collection में नहीं तोड़ पाई 'धुरंधर' का रिकॉर्ड, टॉप 3 से भी बाहर
1. धुरंधर (2025)
दूसरे मंगलवार की कमाई : 32.10 करोड़ रुपए
रणवीर सिंह स्टारर इस हिंदी स्पाय एक्शन ड्रामा में मुख्य विलेन के तौर पर अक्षय खन्ना ने दिखे हैं। आदित्य धर निर्देशित इस ऑलटाइम ब्लॉकबस्टर फिल्म ने भारत में नेट 895.96 करोड़ रुपए और वर्ल्डवाइड ग्रॉस 1350.83 करोड़ रुपए की कमाई की। फ्रेंचाइजी के दोनों पार्ट्स में आर. माधवन, संजय दत्त, अर्जुन रामपाल, राकेश बेदी और सारा अर्जुन जैसे कलाकार भी नज़र आए हैं।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।