- Home
- Entertainment
- Dhurandhar 2 Second Monday Collection नहीं तोड़ पाई 'धुरंधर' का रिकॉर्ड, टॉप 3 से भी बाहर
Dhurandhar 2 Second Monday Collection नहीं तोड़ पाई 'धुरंधर' का रिकॉर्ड, टॉप 3 से भी बाहर
Dhurandhar The Revenge Second Monday Collection में ‘धुरंधर’ का रिकॉर्ड तोड़ने से चूक गई है। वजह दूसरे सोमवार को इसकी कमाई में आई भारी गिरावट है। जानिए 'धुरंधर 2' की 12वें दिन की कमाई और दूसरे सोमवार सबसे ज्यादा कमाने वाली टॉप 5 फ़िल्में कौन-सी हैं?

'धुरंधर 2' ने दूसरे सोमवार कितनी कमाई की?
रणवीर सिंह स्टारर 'धुरंधर 2' ने दूसरे सोमवार को देशभर में लगभग 25.30 करोड़ रुपए (सभा भाषाओं से) का कलेक्शन किया। अगर 11वें दिन के कलेक्शन से तुलना करें तो इसमें 62.8 फीसदी से ज्यादा की गिरावट आई है। 'धुरंधर 2' ने 11वें दिन 68.10 करोड़ रुपए कमाए थे। अब नज़र डालिए दूसरे सोमवार को सबसे ज्यादा कमाई करने वाली टॉप 5 फिल्मों पर...
5. स्त्री 2 (2024, हिंदी फिल्म)
- दूसरे सोमवार को हुई कमाई : 20.20 करोड़ रुपए
- भारत में कुल नेट कमाई : 627.02 करोड़ रुपए
- जॉनर : हॉरर कॉमेडी
- स्टार कास्ट : श्रद्धा कपूर, राजकुमार राव, पंकज त्रिपाठी और अभिषेक बनर्जी
- डायरेक्टर : अमर कौशिक
यह भी पढ़ें : Dhurandhar 2 Second Sunday Collection में नं. 1 से चूकी, टॉप 5 की लिस्ट में किस फिल्म से पीछे
4. धुरंधर द रिवेंज (2026, हिंदी पैन इंडिया फिल्म)
- दूसरे सोमवार को हुई कमाई : 25.30 करोड़ रुपए
- भारत में कुल नेट कमाई : 872.17 करोड़ रुपए
- जॉनर : स्पाय एक्शन ड्रामा
- स्टार कास्ट : रणवीर सिंह, अर्जुन रामपाल, संजय दत्त, आर. माधवन, राकेश बेदी और सारा अर्जुन
- डायरेक्टर : आदित्य धर
3. पुष्पा 2 : द रूल (2024, तेलुगु पैन इंडिया फिल्म)
- दूसरे सोमवार को हुई कमाई : 26.95 करोड़ रुपए
- भारत में कुल नेट कमाई : 1,234.10 करोड़ रुपए
- जॉनर : एक्शन ड्रामा
- स्टार कास्ट : अल्लू अर्जुन, रश्मिका मंदाना, फहाद फाजिल, राव रमेश और जगपति बाबू
- डायरेक्टर : सुकुमार
यह भी पढ़ें : Dhurandhar 2 ने तोड़ा 'शोले' का 51 साल पुराना रिकॉर्ड, 'पुष्पा 2' को भी निगल गई रणवीर सिंह की मूवी
2. बाहुबली 2 : द कन्क्लूजन (2017, तेलुगु पैन इंडिया फिल्म)
- दूसरे सोमवार को हुई कमाई : 30 करोड़ रुपए
- भारत में कुल नेट कमाई : 1,030.42 करोड़ रुपए
- जॉनर : एपिक एक्शन ड्रामा
- स्टार कास्ट : प्रभास, राणा दग्गुबती, अनुष्का शेट्टी, सत्यराज, नसर और राम्या कृष्णन
- डायरेक्टर : एस.एस. राजामौली
1. धुरंधर (2025, हिंदी फिल्म)
- दूसरे सोमवार को हुई कमाई : 30.50 करोड़ रुपए
- भारत में कुल नेट कमाई : 840.20 करोड़ रुपए
- जॉनर : स्पाय एक्शन ड्रामा
- स्टार कास्ट : रणवीर सिंह, अक्षय खन्ना, अर्जुन रामपाल, संजय दत्त, आर. माधवन, राकेश बेदी और सारा अर्जुन
- डायरेक्टर : आदित्य धर
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।