2 Ex-बीवियों की मौजूदगी में होगी आमिर खान की तीसरी शादी, जुलाई में ये 2 बॉलीवुड वेडिंग भी तय

Published : Jun 05, 2026, 10:51 AM IST

क्या आमिर खान सच में गौरी स्प्रैट से शादी कर रहे हैं? क्या कपूर फैमिली की ग्रैंड वेडिंग सबसे बड़ी स्टार इवेंट बनेगी? क्या आलिया भट्ट की बेस्ट फ्रेंड की शादी में पूरा बॉलीवुड जुटेगा? कौन-कौन से सुपरस्टार होंगे इन हाई-प्रोफाइल वेडिंग्स का हिस्सा?

PREV
15
बॉलीवुड में आ रहा शादियों का सबसे बड़ा मौसम

बॉलीवुड में इन दिनों शादियों का मौसम चरम पर है और हर तरफ ग्लैमर, रिश्तों और स्टार पावर की चर्चा है। आमिर खान की कथित शादी गौरी स्प्रैट से लेकर अंशुला कपूर की ग्रैंड वेडिंग और आलिया भट्ट की बेस्ट फ्रेंड आकांक्षा रंजन की शादी तक, इंडस्ट्री पूरी तरह वेडिंग मोड में है। खास बात यह है कि इन शादियों में बड़े-बड़े स्टार्स, फैमिली और फिल्म इंडस्ट्री के दिग्गज शामिल होने वाले हैं। ये सिर्फ शादियाँ नहीं, बल्कि बी-टाउन की सबसे चर्चित सोशल और स्टार-स्टडेड इवेंट्स बन चुकी हैं।

25
आमिर खान की तीसरी शादी कब और कहां होगी?

रिपोर्ट्स के मुताबिक़, आमिर खान 5 जुलाई को मुंबई में अपनी पार्टनर गौरी स्प्रैट से एक प्राइवेट सेरेमनी में शादी कर सकते हैं। बताया जा रहा है कि इस मौके पर उनकी पूर्व बीवियां रीना दत्ता और किरण राव भी मौजूद रहेंगी। साथ ही उनकी मां जीनत, बहनें निखत खान हेगड़े और फरहत खान दत्ता भी शामिल होंगी। आमिर के तीनों बच्चे जुनैद, आयरा और आज़ाद के साथ गौरी का बेटा भी इस समारोह का हिस्सा होगा। इसके अलावा मंसूर खान, नुज़हत खान और इमरान अपनी पार्टनर लेखा वाशिंगटन के साथ शामिल हो सकते हैं। खास बात यह है कि शाहरुख़ खान और सलमान खान के भी शामिल होने की संभावना जताई जा रही है।

35
गौरी स्प्रैट को कहा जाने लगा दूसरी गौरी खान

आमिर खान और गौरी स्प्रैट की शादी की खबरों के बाद सोशल मीडिया में मजाकिया अंदाज में गौरी स्प्रैट को ‘दूसरी गौरी खान’ कहा जाने लगा। हालांकि असली गौरी खान, शाहरुख़ खान की पत्नी गौरी छिब्बर हैं, जिनकी शादी 1991 में हुई थी। रिपोर्ट्स के मुताबिक गौरी स्प्रैट पिछले दो साल से आमिर के साथ हैं और उनके परिवार से भी अच्छी तरह जुड़ी हुई हैं। वह अक्सर आमिर खान प्रोडक्शंस के ऑफिस में भी देखी जाती रही हैं।

45
तीन दिन चलेगी अंशुला कपूर की ग्रैंड पंजाबी-गुजराती वेडिंग

बोनी कपूर की बेटी और अर्जुन कपूर की बहन अंशुला कपूर और राइटर रोहन ठक्कर की शादी 4 से 6 जुलाई के बीच मुंबई के एक फाइव-स्टार होटल में होने जा रही है। यह शादी बड़े फंक्शन्स हल्दी, मेहंदी, संगीत, शादी, और रिसेप्शन के साथ बेहद ग्रैंड होगी। बोनी कपूर इस शादी की तैयारियों की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। अर्जुन कपूर अपनी बहन के साथ शॉपिंग और मेहमानों को बुलाने में जुटे हैं। कपूर परिवार के लगभग सभी सदस्य जान्हवी, ख़ुशी, अनिल कपूर, संजय कपूर और अन्य रिश्तेदार इस शादी में शामिल होंगे।

55
आकांक्षा रंजन की शादी में भी उमड़ेगा बॉलीवुड

आलिया भट्ट की करीबी दोस्त आकांक्षा रंजन 12 जुलाई को फिल्ममेकर शरण शर्मा से शादी करने जा रही हैं। शादी के फंक्शन्स तीन दिनों तक चलेंगे। आलिया भट्ट इस शादी में खास तौर पर मौजूद रहेंगी और उनके फैशन लुक्स पहले से ही चर्चा में हैं। करन जौहर और धर्मा गैंग भी इस वेडिंग का हिस्सा बन सकते हैं। आकांक्षा शशि रंजन की बेटी हैं। उनकी बहन अनुष्का रंजन की शादी एक्टर आदित्य शील से हुई है और दोनों जल्दी ही पैरेंट्स भी बनने वाले हैं।

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Read more Photos on

Recommended Stories