राम चरण की 5 सबसे कमाऊ फ़िल्में, क्या 'पेद्दी' तोड़ेगी नं. 1 वाली का पहाड़ सा रिकॉर्ड?

Published : Jun 04, 2026, 07:40 AM IST

राम चरण की नई फिल्म 'पेद्दी' 5 जून को रिलीज होगी। इससे पहले 4 जून को फिल्म के पेड प्रीमियर होंगे। लेकिन बड़ा सवाल यह है कि क्या यह उनकी सबसे कमाऊ फिल्म के पहाड़ जैसे कलेक्शन को पार कर नं. 1 बन पाएगी। राम चरण की 5 सबसे कमाऊ फ़िल्मे कौन सी हैं…

PREV
15
5. Vinaya Vidheya Rama

वर्ल्डवाइड कलेक्शन : 97.90 करोड़ रुपए

2019 में रिलीज हुई इस फिल्म का निर्देशन बोयापति श्रीनू ने किया है। फिल्म में राम चरण के अलावा विवेक ओबेरॉय और कियारा आडवाणी जैसे कलाकार भी नज़र आए हैं। लगभग 90 करोड़ रुपए में बनी यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पकर फ्लॉप रही थी।

25
4. Magadheera

वर्ल्डवाइड कलेक्शन : 127 करोड़ रुपए

यह ऑलटाइम ब्लॉकबस्टर फिल्म 2009 में रिलीज हुई थी। फिल्म का डायरेक्शन एस.एस. राजामौली ने किया है। राम चरण के साथ इस फिल्म में काजल अग्रवाल और देव गिल जैसे कलाकार नज़र आए हैं। बताया जाता है कि फिल्म का निर्माण लगभग 40 करोड़ रुपए में हुआ था।

35
3. Game Changer

वर्ल्डवाइड कलेक्शन : 186.28

रिपोर्ट्स की मानें तो एस. शंकर के निर्देशन में बनी इस फिल्म का निर्माण लगभग 300 करोड़ रुपए में हुआ था। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर डिजास्टर रही थी। 2025 में रिलीज हुई इस फिल्म में राम चरण के अलावा कियारा आडवाणी, संकल्प बनर्जी, अंजलि और एस. जे. सूर्या जैसे कलाकारों ने भी काम किया है।

45
2. Rangasthalam

वर्ल्डवाइड कलेक्शन : 216 करोड़ रुपए

इस ब्लॉकबस्टर फिल्म का डायरेक्शन सुकुमार ने किया है। फिल्म में राम चरण के अलावा सामंथा रुथ प्रभु और आदि जैसे कलाकारों ने भी काम किया है। 2018 में रिलीज हुई इस फिल्म का बजट लगभग 80 करोड़ रुपए बताया जा रहा है।

55
1.RRR

वर्ल्डवाइड कलेक्शन : 1230 करोड़ रुपए

एस.एस. राजामौली के निर्देशन में बनी यह फिल्म 2022 में रिलीज हुई थी। फिल्म में राम चरण के अलावा जूनियर एनटीआर, अजय देवगन और आलिया भट्ट की भी अहम् भूमिका है। इस ऑल टाइम ब्लॉकबस्टर फिल्म का बजट लगभग 500 करोड़ रुपए बताया जाता है।

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Read more Photos on

Recommended Stories