साउथ सुपरस्टार राम चरण अपनी फिल्म पेड्डी को लेकर लाइमलाइट में बने हुए हैं। डायरेक्टर बुची बाबू सना की ये फिल्म 4 जून को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है। फिल्म में बॉलीवुड एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर लीड रोल में हैं। मूवी का बजट 350 करोड़ है।
साउथ एक्टर राम चरण की फिल्म पेड्डी देखने का फैन्स बेताबी से इंतजार कर रहे हैं। ये एक स्पोर्ट्स ड्रामा फिल्म है, जिससे राम चरण को काफी उम्मीदें हैं। फिल्म देखने से पहले जानते हैं राम चरण के खानदान के बारे में…
25
राम चरण के कोनिडेला-अल्लू खानदान के बारे में
आपको जानकर हैरानी होगी कि राम चरण साउथ इंडस्ट्री के सबसे रईस खानदान से ताल्लुक रखते हैं। राम चरण के कोनिडेला-अल्लू खानदान के फिल्मी सफर की शुरुआत 1950 में हुई थी। इसे एक्टर-प्रोड्यूसर अल्लू रामलिंगैया ने शुरू किया था। इसके बाद अल्लू रामलिंगैया के बेटे अल्लू अरविंद प्रोड्यूसर-डिस्ट्रीब्यूटर बने और बेटी सुरेखा की शादी चिरंजीवी से हुई यानी राम चरण के पिता।
कम ही लोग जानते हैं कि राम चरण और अल्लू अर्जुन कजिन भाई है। दरअसल, राम चरण की मां सुरेखा रिश्ते में अल्लू अर्जुन की बुआ लगती है। बता दें कि राम चरण और अल्लू अर्जुन दोनों ही साउथ इंडस्ट्री के सुपरस्टार्स हैं।
45
राम चरण का क्या है पवन कल्याण से रिश्ता
आपको बता दें कि पवन कल्याण रिश्ते में राम चरण के चाचा लगते हैं यानी चिरंजीवी के छोटे भाई। वैसे, एक्टर-प्रोड्यूसर नागेंद्र बाबू भी राम चारण के चाचा हैं। वहीं, नागेंद्र बाबू के बेटे वरुण तेज और बेटी निहारिका कोनिडेला भी राम चरण के कजिन हैं।
55
राम चरण के कोनिडेला-अल्लू फैमिली की नेटवर्थ
राम चरण के कोनिडेला-अल्लू फैमिली की संपत्ति 6000 करोड़ के करीब है। इसका बड़ा हिस्सा चिरंजीवी, पवन कल्याण, राम चरण और अल्लू अर्जुन का है। इस फैमिली के अंजना प्रोडक्शंस, पवन कल्याण क्रिएटिव वर्क्स, कोनिडेला प्रोडक्शन कंपनी, गीता आर्ट्स और अल्लू स्टूडियो हैं।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।