सलमान खान-अक्षय कुमार की वो हसीना, जिसकी किस्मत में FLOP ज्यादा-7 साल से नहीं दी 1 HIT

Published : Jun 02, 2026, 11:28 AM IST

कौन है सलमान खान-अक्षय कुमार की हीरोइन जिसका फिल्मी करियर दमदार नहीं रहा? कौन है वो हीरोइन जिसने अपने बॉलीवुड करियर में हिट से ज्यादा फ्लॉप फिल्में दी? कौन है वो हसीना, जो है बॉलीवुड सुपरस्टार की बेटी? 

PREV
15
कितने साल की हुईं सोनाक्षी सिन्हा

सोनाक्षी सिन्हा 39 साल की हो गई हैं। उनका जन्म बॉलीवुड सुपरस्टार शत्रुघ्न सिन्हा के घर 2 जून 1987 को हुआ था। बता दें कि सोनाक्षी ने ब्लॉकबस्टर फिल्म से अपने करियर की शुरुआत की थी, लेकिन फिर भी उनके खाते में हिट से ज्यादा फ्लॉप रही।

25
सोनाक्षी सिन्हा की डेब्यू फिल्म

सोनाक्षी सिन्हा ने अपने करियर की शुरुआत 2010 में आई सलमान खान की फिल्म दबंग से की थी। इस फिल्म का ऑफर खुद सलमान ने दिया था। इस फिल्म ने उन्हें रातोंरात स्टार बना दिया था। डेब्यू के बाद उन्हें दनादन फिल्में ऑफर हुई, बावजूद इसके वे अपना करियर नहीं संभाल पाई।

ये भी पढ़ें.. Hai Jawani Toh Ishq Hona Hai के 3 लीड स्टार्स में कौन ज्यादा अमीर, उम्र में कौन बड़ा?

35
16 साल से बॉलीवुड में एक्टिव सोनाक्षी सिन्हा

सोनाक्षी सिन्हा पिछले 16 साल से बॉलीवुड इंडस्ट्री में एक्टिव हैं। इस दौरान उन्होंने कई फिल्मों में काम किया और कई सुपरस्टार्स के साथ स्क्रीन शेयर की, लेकिन इससे उनके करियर को ज्यादा फायदा नहीं हुआ। उनकी ज्यादातर फिल्में फ्लॉप ही रही।

45
सोनाक्षी सिन्हा की हिट फिल्में कौन सी?

सोनाक्षी सिन्हा ने अपने 16 के करियर में सिर्फ 6 हिट फिल्में दी। ये फिल्में हैं दबंग, दबंग 2, राउडी राठौर, सन ऑफ सरदार, हॉलिडे और मिशन मंगल। हालांकि, इनमें से ऐसी कोई भी मूवी नहीं है, जो उन्होंने अपने दम पर हिट करवाई।

55
पिछले 7 साल में सोनाक्षी सिन्हा ने लगाई फ्लॉप की झड़ी

सोनाक्षी सिन्हा की आखिरी हिट फिल्म मिशन मंगल थी। इसके बाद वे लाल कप्तान, दबंग 3, धूमकेतु, भुज, डबल एक्सएल, बड़े मियां छोटे मियां, निकिता रॉय, जटाधारा जैसी फिल्मों में नजर आईं। ये सभी फिल्में बॉक्स ऑफिस पर डिजास्टर रहीं। वहीं, हाल ही में उनकी वेब सीरीज सिस्टम ओटीटी प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम हुई हैं। फिलहाल उनके पास किसी भी मूवी का ऑफर नहीं है।

ये भी पढ़ें.. Bobby Deol Upcoming Films: बॉबी देओल की आ रही 5 धांसू फिल्में, पहली इस दिन होगी रिलीज

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Read more Photos on

Recommended Stories