Bobby Deol Upcoming Movies: बॉबी देओल की आने वाली फिल्मों के नाम क्या है? बॉबी दओल की अपकमिंग फिल्में कब-कब रिलीज होंगी? बॉबी देओल की अपकमिंग फिल्मों में सबसे पहले कौन सी मूवी रिलीज होगी?
Bobby Deol Upcoming Movies Update: बॉबी देओल अपनी फिल्म बंदर की वजह से सुर्खियों में छाए हुए हैं। डायरेक्टर अनुराग कश्यप की ये फिल्म एक एक्शन थ्रिलर रोमांटिक ड्रामा है। हाल ही में इसका शानदार ट्रेलर भी रिलीज किया गया था। ट्रेलर ने रिलीज के साथ सोशल मीडिया पर खलबली मचा दी थी। फैन्स इस मूवी को देखने के लिए बेताब हैं। इसी बीच आपको बॉबी की आने वाली फिल्मों के बारे में बता रहे हैं। नीचे पढ़ें पूरी डिटेल...

किन फिल्मों में नजर आएंगे बॉबी देओल
आने वाले समय में बॉबी देओल तकरीबन 5 फिल्मों से बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचाने वाले हैं। इनमें एक्शन, रोमांटिक के साथ थ्रिलर फिल्में भी शामिल हैं। आइए, जानते हैं बॉबी की मोस्ट अवेटेड अपकमिंग फिल्मों के बारे में…
1. फिल्म बंदर
बॉबी देओल की बंदर अनुराग कश्यप द्वारा निर्देशित एक क्राइम थ्रिलर फिल्म है। इसे निखिल द्विवेदी ने अपने बैनर सैफ्रॉन मैजिकवर्क्स के तहत बनाया है। सुदीप शर्मा और अभिषेक बनर्जी द्वारा लिखित ये फिल्म एक वास्तविक घटना से प्रेरित है। फिल्म में बॉबी के साथ सान्या मल्होत्रा, सपना पब्बी, सबा आजाद, इंद्रजीत सुकुमारन, राज बी शेट्टी और जितेंद्र जोशी लीड रोल में हैं। इसकी कहानी एक उम्रदराज टेलीविजन स्टार के इर्द-गिर्द घूमती है, जिस पर उसकी पूर्व प्रेमिका उत्पीड़न का आरोप लगाती हैं। फिल्म 5 जून को रिलीज होगी।
ये भी पढ़ें.. बॉबी देओल का खुलासा, बताया Deol Family से बॉलीवुड में एंट्री लेने वाले हैं 2 नए स्टार
2. फिल्म जन नायगन
साउथ सुपरस्टार थलापति विजय की फिल्म जन नायगन में बॉबी देओल विलेन का रोल प्ले कर रहे हैं। एच विनोद द्वारा निर्देशित और केवीएन प्रोडक्शंस द्वारा निर्मित ये एक तमिल राजनीतिक एक्शन थ्रिलर फिल्म है। फिल्म में विजय के साथ पूजा हेगड़े, मामिता बैजू, गौतम वासुदेव मेनन, प्रकाश राज, नारायण और प्रियमणि भी हैं। 2023 की तेलुगु फिल्म भगवंत केसरी का ये रीमेक। फिल्म जून में रिलीज हो सकती हैं। रिलीज डेट अभी कन्फर्म नहीं है।

3. फिल्म अल्फा
बॉबी देओल की फिल्म अल्फा वाईआरएफ स्पाई यूनिवर्स की मोस्ट अवेटेड एक्शन-थ्रिलर फिल्म है। इसमें आलिया भट्ट और शरवरी लीड रोल में हैं। ये भारत की पहली महिला-प्रधान एक्शन फिल्म है, जो एक डार्क और इंटेंस कहानी पर बेस्ड है। इसमें अनिल कपूर भी हैं। मूवी 10 जुलाई को रिलीज होगी।
4. अली अब्बास जफर की फिल्म में बॉबी देओल
बॉबी देओल एक एक्शन फिल्म के लिए डायरेक्टर अली अब्बास जफर से हाथ मिलाया है। रिपोर्ट्स की मानें तो इस फिल्म में बॉबी निगेटिव रोल में नजर आएंगे। अहान पांडे और शरवरी वाघ इस फिल्म में लीड रोल में हैं। फिलहाल इसकी रिलीज डेट तय नहीं है।
5. श्लोक-द देसी शेरलॉक
बॉबी देओल डायरेक्टर कुणाल कोहली की अपकमिंग फिल्म श्लोक- द देसी शेरलॉक में नजर आएंगे। इसमें बॉबी के अलावा आदित्य बिड़ला ग्रुप के चेयरमैन कुमार मंगलम बिड़ला की बेटी अनन्या बिड़ला भी नजर आएंगी।
ये भी पढ़ें.. Cocktail 2 Cast Fees: तीनों लीड स्टार्स में किसे मिली ज्यादा फीस, किसके हाथ लगी मोटी रकम
