Cocktail 2 Starcast Fees: फिल्म कॉकटेल 2 में काम करने स्टारकास्ट को कितनी मिली फीस? शाहिद कपूर, कृति सेनन और रश्मिका मंदाना में से किसे ज्यादा फीस मिली? कब रिलीज होगी फिल्म कॉकटेल 2? 

What Is Cocktail 2 Starcast Fees: शाहिद कपूर, कृति सेनन और रश्मिका मंदाना की फिल्म कॉकटेल 2 इन दिनों चर्चा में बनी हुई है। फिल्म की रिलीज डेट जैसे-जैसे पास आ रही है, फैन्स इसे देखने के लिए और ज्यादा एक्साइटेड हो रहे हैं। बता दें कि कॉकटेल 2 एक अपकमिंग हिंदी रोमांटिक कॉमेडी-ड्रामा फिल्म है। इसी बीच डायरेक्टर होमी अदजानिया की फिल्म की स्टारकास्ट की फीस डिटेल सामने आई है। आइए, जानते हैं किसे कितनी फीस मिली और किसकी जेब सबसे भारी हुई।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

2026 की मोस्ट अवेटेड फिल्म कॉकटेल 2

शाहिद कपूर, कृति सेनन और रश्मिका मंदाना की फिल्म कॉकटेल 2 इस साल की यानी 2026 की सबसे बहुप्रतीक्षित फिल्मों में से है। सैफ अली खान, दीपिका पादुकोण और डायना पेंटी की रोमांटिक ड्रामा फिल्म का ये सीक्वल है। इसकी कहानी कुणाल, एली और दीया के इर्द-गिर्द घूमती है, जिनकी लाइफ प्यार और दोस्ती की वजह से आपस में जुड़ी हुई है। कॉकटेल 2 के साथ होमी अदजानिया ने एक बेहतरीन कास्ट को एक साथ लाया है। शाहिद, कृति और रश्मिका बॉलीवुड इंडस्ट्री के मोस्ट पॉपुलर स्टार्स हैं। 80 करोड़ के भारी-भरकम बजट में बनी इस फिल्म के तीनों लीड स्टार्स को मूवी में काम करने कितनी फीस मिली आपको बताते हैं।

ये भी पढ़ें.. Peddi Ticket Price: कितने में बिक रही राम चरण की फिल्म की टिकट, हर दिन होंगे कितने शो?

कॉकटेल 2 स्टार कास्ट फीस

मीडिया में चल रही रिपोर्ट्स की मानें तो फिल्म कॉकटेल 2 की तीनों लीड स्टार्स में शाहिद कपूर को सबसे ज्यादा फीस मिली है। बता दें कि शाहिद को 35 करोड़ रुपए फीस के तौर पर मिले हैं। फिल्म में एली और दीया का किरदार निभाने वाली कृति सेनन और रश्मिका मंदाना को 15-15 करोड़ रुपए फीस मिली है। आपको बता दें कि कृति और शाहिद इससे पहले फिल्म तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया (2024) में साथ काम चुके हैं। कृति ने हाल ही में एक इंटरव्यू में फिल्म की कहानी के बारे में बताया कि इसमें दो लड़कियां और एक लड़का है। भाषा और माहौल मिलते-जुलते हैं, दुनिया मिलती-जुलती है, लेकिन कहानी और किरदार बिल्कुल अलग हैं। पिछली फिल्म कॉकटेल से इसका कोई संबंध नहीं है, सिवाय इसके कि इसमें भावनाओं, दोस्ती, ड्रामा, संगीत और खूबसूरत जगहों का एक अनोखा संगम है।

कब आएगा फिल्म कॉकटेल 2 का ट्रेलर

कॉकटेल 2 का ट्रेलर जून के पहले वीक में आने की उम्मीद है। हाल ही में शाहिद, कृति और रश्मिका मुंबई में फिल्म का प्रमोशन करते नजर आए थे। फिल्म निर्माताओं इसके 3 गाने अभी तक रिलीज कर दिए हैं। तीनों ही गानों को फैन्स द्वारा काफी पसंद किया गया। बता दें कि 19 जून को रिलीज होने वाली इस फिल्म को मैडॉक फिल्म्स के बैनर तले बनाया गया है।

ये भी पढ़ें.. Kala Hiran First Poster: सलमान खान काला हिरण शिकार पर बनी फिल्म का इस दिन आएगा टीजर