Ram Charan Peddi Ticket Price: कब रिलीज हो रही है राम चरण की फिल्म पेड्डी? फिल्म पेड्डी की टिकटों की कीमत क्या है? फिल्म पेड्डी को कितने बजट में बनाया गया है और स्टार कास्ट कैसी है?

Ram Charan Film Peddi Release Date: साउथ सुपरस्टार राम चरण इन दिनों अपनी फिल्म पेड्डी की वजह से लाइमलाइट में बने हुए हैं। फिल्म देखने का फैन्स बेताबी से इंतजार कर रहे हैं। इसी बीच मूवी की टिकट प्राइस को लेकर ताजा अपडेट सामने आई है। बताया जा रहा है कि फिल्म की टिकट प्राइस में काफी बढ़ोत्तरी कर दी गई है। बता दें कि डायरेक्टर बुची बाबू सना की ये एक स्पोर्ट्स ड्रामा फिल्म है, जिसमें जाह्नवी कपूर लीड रोल प्ले कर रही हैं। राम चरण के साथ उनकी ये पहली फिल्म है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

कितने में बिक रही राम चरण की पेड्डी की टिकट

डायरेक्टर बुची बाबू सना की फिल्म पेड्डी में राम तरण और जाह्नवी कपूर पहली बार स्क्रीन शेयर करते नजर आएंगे। ये फिल्म 4 जून को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है। ये तेलुगु स्पोर्ट्स ड्रामा फिल्म है। फिल्म को लेकर ताजा अपडेट सामने आया है। मीडिया में चल रही रिपोर्ट्स की मानें तो फिल्म निर्माताओं ने तेलंगाना और आंध्र प्रदेश में टिकटों की कीमतें बढ़ाने और स्पेशल शो करने की अनुमति मांगी थी। हालांकि, उन्हें केवल आंध्र प्रदेश में ही इसकी इजाजत मिली है। मिड डे की रिपोर्ट की मानें तो पेड्डी के प्रीमियर शो राज्य में 3 जून से रात 8 बजे शुरू होंगे। टिकटों की कीमत जीएसटी सहित 600 रुपए होगी। वहीं, पेड्डी की रिलीज के पहले वीक तक मेकर्स को सिंगल स्क्रीन टिकटों में 100 और मल्टीप्लेक्स टिकटों में 125 की बढ़ोतरी करने की अनुमति मिली है। बताया जा रहा है कि फिल्म के हर दिन पांच शो चलाए जाएंगे।

ये भी पढ़ें.. Ram Charan-Janhvi Kapoor Networth: राम चरण-जाह्नवी कपूर के पास कितनी दौलत, ज्यादा अमीर कौन?

पेड्डी का कहानी और स्टार कास्ट के बारे

डायरेक्टर बुची बाबू सना की फिल्म पेड्डी की कहानी की बात करें तो ये एक ऐसे आदमी की कहानी है जिसे क्रिकेट, कुश्ती और दौड़ में महारत हासिल है। इसी दौरान उसकी जिंदगी में काफी कुछ घटता है, जिससे लाइफ में उथल-पुथल मच जाती है। राम ने अपने इन तीनों किरदारों को पूरी शिद्दत के साथ निभाया है। इस फिल्म के लिए राम चरण ने स्पेशल ट्रेनिंग भी ली और इस दौरान वे चोटिल भी हो गए थे। बात इसकी स्टार कास्ट की करें तो राम चरण के साथ फिल्म में जाह्नवी कपूर, शिव राजकुमार, जगपति बाबू, दिव्येंदु, बोमन ईरानी, रवि किशन, सत्या, जॉन विजय, अजय घोष लीड रोल में हैं। फिल्म में श्रुति हासन का एक डांस नंबर भी है। इसमें एआर रहमान का म्यूजिक है। फिल्म को वेंकट सतीश किलारू के सिनेमाज के बैनर तले बनाया गया है। इसका सह-निर्माण ईशान सक्सेना ने आईवी एंटरटेनमेंट के बैनर तले किया है। 189 मिनट की इस फिल्म को 350 करोड़ के बजट में तैयार किया गया है।

ये भी पढ़ें.. बॉलीवुड-साउथ की 6 नई जोड़ियां मचाएंगी तहलका, एक पेयर को देखने सबसे ज्यादा बेताबी