Film Kala Hiran First Poster: कैसा है अपकमिंग फिल्म काला हिरण का पहला पोस्टर? किस पर बेस्ड है फिल्म काला हिरण? कब आएगा फिल्म काला हिरण का टीजर और ट्रेलर? 

Film Kala Hiran First Poster Out: बॉलीवुड की अपकमिंग क्राइम थ्रिलर फिल्म काला हिरण का पहला ऑफिशियल पोस्टर मेकर्स द्वारा रिलीज कर दिया गया है। फिल्म प्रोड्यूसर अमित जानी की मूवी का पहला पोस्टर जारी कर इसके टीजर की रिलीज डेट भी घोषित की गई है। आपको बता दें कि ये एक कोर्टरूम ड्रामा फिल्म है, जो 1998 में हुए काला हिरण शिकार मामले पर बेस्ड हैं। फिलहाल मेकर्स द्वारा फिल्म की रिलीज डेट घोषित नहीं की गई हैं। आइए, पढ़ते हैं फिल्म से जुड़ी खास डिटेल…

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

फिल्म काला हिरण के बारे में

बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान से जुड़े काला हिरण शिकार मामले पर बेस्ड अपकमिंग फिल्म काला हिरण का पोस्टर जारी किया गया है। ये फिल्म कोर्टरूम ड्रामा और क्राइम थ्रिलर का मिक्चर है। इसमें सलमान और गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई की दुश्मनी को सिनेमाई अंदाज में दिखाया जाएगा। फिल्म की शूटिंग उत्तर प्रदेश के कई शहरों में हुई है, जिनमें संभल और मुरादाबाद शामिल हैं। फिल्म के बारे में बात करते हुए प्रोड्यूसर अमित जानी ने बताया- 1998 में जोधपुर के काकानी गांव में सलमान द्वारा काला हिरण शिकार मामला, अदालती ड्रामा, क्राइम, थ्रिलर, लॉरेंस बिश्नोई और सलमान के बीच की प्रतिद्वंद्विता, की पूरी कहानी को फिल्म के रूप में तैयार किया गया है। उन्होंने आगे बताया कि बॉलीवुड स्टार्स सैफ अली खान, सलमान खान, तब्बू, सोनाली बेंद्रे, सतीश शाह और अन्य शूटिंग के लिए जोधपुर आए थे। उस समय हुई शिकार की घटना, सलमान की गिरफ्तारी और सजा को फिल्म के जरिए दिखाया जाएगा। इसके पोस्टर का फैन्स बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। लोग सलमान-लॉरेंस और हिरण के शिकार के मामले पर आधारित एक फिल्मी कहानी को देखने के लिए बेताब हैं। हालांकि, उन्होंने इस बात का खुलासा नहीं किया कि मूवी में लीड रोल कौन प्ले कर रहा हैं।

ये भी पढ़ें.. KD The Devil OTT Relese : संजय दत्त की गैंगस्टर ड्रामा अब ओटीटी पर, जानिए कब और कहां देखें?

कब आएगा फिल्म काला हिरण का टीजर

फिल्म काला हिरण के प्रोड्यूसर अनित जानी ने बताया कि मूवी का टीजर 20 जून को रिलीज किया जाएगा। बता दें कि फिल्म में लॉरेंस बिश्नोई-सलमान खान के बीच की राइवलरी को दिखाने के साथ इसमें उन घटनाओं को भी दिखाया जाएगा, जिसमें सलमान के करीबी माने जाने वालों को गैंगस्टर द्वारा नुकसान पहुंचा गया। इसमें अक्टूबर 2024 में सलमान के करीबी राजनेता बाबा सिद्दीकी की मुंबई के बांद्रा इलाके में उनके घर के पास गोली मारकर हत्या कर दी गई थी, को भी शामिल किया गया है। बात सलमान के वर्कफ्रंट की करें तो फिलहाल वे साउथ डायरेक्टर वामशी पेडिपल्ली की फिल्म की शूटिंग में बिजी है। इस मूवी में उनके साथ साउथ एक्ट्रेस नयनतारा लीड रोल में हैं। ये मूवी 2027 की ईद के मौके पर रिलीज होगी। इसके अलावा सलमान अपनी फिल्म मातृभूमि को लेकर भी चर्चा में बने हुए हैं। डायरेक्टर अपूर्व लाखिया की इस फिल्म की रिलीज डेट अभी तय नहीं है।

ये भी पढ़ें.. Madhuri Dixit Deepfake: माधुरी दीक्षित का डीपफेक वीडियो वायरल, फैंस हुए हैरान और परेशान