Sanjay Dutt KD The Devil streaming update: क्या संजय दत्त की खतरनाक गैंगस्टर वाली फिल्म अब OTT पर नया धमाका करने जा रही है? क्या ‘KD: The Devil’ थिएटर के बाद घर बैठे दर्शकों को भी देगी जबरदस्त एक्शन और इमोशन का डोज? कब और कहां रिलीज होगी ध्रुव सरजा की यह हाई-वोल्टेज फिल्म? मेकर्स ने आखिरकार OTT रिलीज डेट का ऐलान कर दिया है।
ध्रुव सरजा और संजय दत्त स्टारर एक्शन थ्रिलर ‘KD: The Devil’ अब जल्द ही OTT पर दस्तक देने जा रही है। 30 अप्रैल 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई इस फिल्म ने अपने दमदार एक्शन, इमोशनल ड्रामा और गैंगस्टर बैकड्रॉप की वजह से काफी चर्चा बटोरी थी। अब मेकर्स ने फिल्म की डिजिटल रिलीज डेट भी ऑफिशियल कर दी है। फिल्म में संजय दत्त का खौफनाक डॉन अवतार और ध्रुव सरजा का दमदार ट्रांसफॉर्मेशन दर्शकों का ध्यान खींच चुका है। थिएटर के बाद अब यह फिल्म OTT दर्शकों के लिए भी बड़ा एंटरटेनमेंट पैकेज बनने वाली है।

कब और किस OTT प्लेटफॉर्म पर रिलीज होगी ‘KD: The Devil’
फिल्म ‘KD: The Devil’ 5 जून 2026 से OTT प्लेटफॉर्म ZEE5 पर स्ट्रीम होगी। मेकर्स ने सोशल मीडिया पोस्ट शेयर करते हुए इसकी आधिकारिक घोषणा की। पोस्ट में लिखा गया, “शैतान लौट रहा है… तैयार हो जाइए एक बड़े धमाके के लिए।”
क्या है ‘KD: The Devil’ की कहानी?
फिल्म की कहानी काली दासा यानी KD के इर्द-गिर्द घूमती है, जो एक बेफिक्र लेकिन परिवार से बेहद प्यार करने वाला युवक है। वह बचपन से ही खतरनाक डॉन धाक देवा को अपना आदर्श मानता है। उसकी जिंदगी तब बदल जाती है जब वह मच्छू लक्ष्मी से प्यार करने लगता है। लेकिन गलतफहमियों और खतरनाक घटनाओं की वजह से उसका परिवार खुद धाक देवा के निशाने पर आ जाता है। जैसे-जैसे KD को धाक देवा और उसके साथियों के काले सच का पता चलता है, वह अपने ही आदर्श के खिलाफ खड़ा होने का फैसला करता है। इसके बाद फिल्म में जबरदस्त एक्शन, बदला और इमोशनल संघर्ष देखने को मिलता है।
‘KD: The Devil’ की दमदार स्टारकास्ट
प्रेम के निर्देशन में बनी इस फिल्म में ध्रुव सरजा और संजय दत्त के अलावा शिल्पा शेट्टी कुंद्रा, वी. रविचंद्रन, रमेश अरविंद, रीश्मा नानैया, जिशु सेनगुप्ता और पी. रविशंकर अहम भूमिकाओं में नजर आए हैं। वहीं किच्चा सुदीप और नोरा फतेही ने कैमियो किया है। फिल्म का निर्देशन प्रेम ने किया है, जबकि संगीत अर्जुन जन्या ने तैयार किया है। फिल्म वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर सिर्फ ₹24.05 करोड़ रुपए कमा पाई थी और फ्लॉप हो गई थी।
