वायरल वीडियो में माधुरी दीक्षित को लेकर क्या दावा किया जा रहा था? पत्रकार जयदीप पांडे ने वायरल क्लिप के बारे में क्या कहा? असली तस्वीरों और वायरल वीडियो में क्या अंतर बताया गया है? माधुरी दीक्षित से पहले किन बॉलीवुड सितारों के डीपफेक वीडियो चर्चा में आ चुके हैं?

बॉलीवुड की दिग्गज एक्ट्रेस माधुरी दीक्षित का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इसमें दावा किया जा रहा है कि माधुरी एक पब्लिक इवेंट में आपत्तिजनक ड्रेस पहनकर पहुंचीं। वीडियो देखकर फैंस हैरान रह गए और इसकी सच्चाई पर सवाल उठाने लगे। हालांकि, कई रिपोर्ट्स और यूजर्स का कहना है कि यह वीडियो असली नहीं है, बल्कि इसे AI की मदद से बनाया गया है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

एक्सपर्ट्स ने बताया AI से बना वीडियो

यह मामला तब और गरमा गया जब वकील शोनी कपूर ने इस वीडियो को X पर शेयर किया। इसके जवाब में पत्रकार जयदीप पांडे ने लिखा कि यह क्लिप नकली है और इसे आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) से बनाया गया है। उन्होंने लोगों से अपील की कि कुछ भी ऑनलाइन शेयर करने से पहले उसकी जांच जरूर कर लें, क्योंकि गलत पोस्ट से मिनटों में भ्रम और गुस्सा फैल सकता है।

कई दूसरे यूजर्स ने भी वीडियो की जांच की और इसे डीपफेक बताया। यह घटना दिखाती है कि डिजिटल तरीके से बदले गए कंटेंट को पहचानना कितना मुश्किल होता जा रहा है। खासकर तब, जब AI टूल्स की मदद से नकली वीडियो को भी बिल्कुल असली जैसा बना दिया जाता है।

View post on Instagram

असली तस्वीरों में कुछ और ही कहानी

दिलचस्प बात यह है कि माधुरी दीक्षित ने 10 मार्च, 2026 को इसी इवेंट की तस्वीरें अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर की थीं। इन तस्वीरों में उन्होंने वही गाउन पहना है जो वायरल क्लिप में दिख रहा है। लेकिन, असली तस्वीरों में उनकी ड्रेस काफी शालीन और सुंदर लग रही है, जबकि वायरल वीडियो में इसे आपत्तिजनक दिखाने के लिए बदल दिया गया है। इस तुलना के बाद ज्यादातर लोगों का मानना है कि एक्ट्रेस की छवि खराब करने के लिए असली तस्वीरों से छेड़छाड़ कर यह भ्रामक वीडियो बनाया गया है।

डीपफेक का शिकार होने वाली पहली एक्ट्रेस नहीं

माधुरी दीक्षित डीपफेक टेक्नोलॉजी का शिकार होने वाली नई सेलिब्रिटी हैं। हाल के सालों में बॉलीवुड के कई सितारे जैसे रश्मिका मंदाना, आलिया भट्ट, कटरीना कैफ, शाहरुख खान, सलमान खान, जाह्नवी कपूर, और सारा अली खान इसका सामना कर चुके हैं। फिलहाल, माधुरी ने इस वायरल वीडियो पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है।