Mrunal Thakur Upcoming Movie Raaka Offer: एटली की फिल्म 'राका' में अल्लू अर्जुन और दीपिका पादुकोण दिखेंगे। इसमें अब मृणाल ठाकुर के जुड़ने की भी खबरें हैं।
एटली की अगली फिल्म राका इन दिनों सबसे ज्यादा चर्चा में है। अल्लू अर्जुन और दीपिका पादुकोण की जोड़ी पहली बार साथ नजर आने वाली है। साइंस फिक्शन एक्शन फिल्म होने की वजह से फैंस का इंतजार और बढ़ गया है। इसी बीच मृणाल ठाकुर का नाम भी इस प्रोजेक्ट से जुड़ गया। सोशल मीडिया और मीडिया में अफवाहें तेज हो गईं कि वो भी कास्ट का हिस्सा हैं। लेकिन मृणाल ने हाल ही में इस बज़ पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने न तो कन्फर्म किया और न ही पूरी तरह से इनकार।
मृणाल ठाकुर का मजेदार जवाब
एचटी सिटी से बात करते हुए जब मृणाल से पूछा गया कि क्या वो राका का हिस्सा हैं, तो वो हंस पड़ीं। बोलीं – ‘मुझे अच्छा लगता है कि आप मान लेते हो कि मैं राका कर रही हूं।’ आगे पूछने पर उन्होंने साफ कहा कि आने वाली फिल्मों का ऐलान वो खुद सोशल मीडिया पर करेंगी। इससे अफवाहों पर विराम लग जाएगा। फिलहाल वो अपने लेटेस्ट रिलीज पूजा मेरी जान पर फोकस कर रही हैं।
और पढ़ें - Dhurandhar TV Premiere: धुरंधर द रिवेंज का दशहरे पर होगा टीवी प्रीमियर, जानिए कब और कहां देखें
नौ महीने से कोई फिल्म साइन नहीं की
मृणाल ने ये भी बताया कि पिछले करीब नौ महीनों से उन्होंने कोई नई फिल्म साइन नहीं की है। ऑफर्स की कमी नहीं है, लेकिन कहानियां उनके दिल को नहीं छू रही थीं। वो कहती हैं कि सेट पर 120 दिन बिताने होते हैं, इसलिए ऐसा काम करना चाहती हैं जिससे क्रिएटिव संतुष्टि मिले। सिर्फ प्यार और पहचान नहीं, बल्कि ऐसा काम जो 30 साल बाद भी याद रहे। इसलिए वो इंतजार कर रही हैं सही रोल का।
एक्टिंग को एक्सपेरिमेंट करना चाहती हैं मृणाल ठाकुर
मृणाल का नजरिया साफ है। वो कहते हैं कि एक्टिंग को एक्सपेरिमेंट की तरह लेना चाहिए। मकसद, तरीका, ऑब्जर्वेशन और फिर निष्कर्ष। हर प्रोजेक्ट के रिजल्ट को जज नहीं करना। जीना और सीखना ही असली बात है। वो प्रक्रिया का आनंद लेना चाहती हैं, न कि सिर्फ सफलता-असफलता के चक्कर में रहना।
और पढ़ें - 'सलमान खान क्या अभी भी वर्जिन हो?'- करण जौहर ने फिर पूछा, जानें क्या मिला जवाब -Video
सबसे मचअवेटेड फिल्मों में राका 2027
एटली की राका 2027 की सबसे अटेंडेड फिल्मों में से एक मानी जा रही है। अल्लू अर्जुन और दीपिका की जोड़ी नई है। दीपिका पहले जवान में एटली के साथ काम कर चुकी हैं। साइंस फिक्शन और एक्शन का मिक्स होने की वजह से स्केल बड़ा होने की उम्मीद है। मृणाल का नाम जुड़ने से चर्चा और तेज हो गई थी, लेकिन उनके जवाब ने अफवाहों को थोड़ा शांत कर दिया। मृणाल ने साफ कर दिया है कि कोई भी ऐलान होगा तो पहले उनके सोशल मीडिया हैंडल पर आएगा। तब तक अटकलें चलती रहेंगी।
