'बिग बॉस 20' में स्काउटओपी ने लव गिल के साथ अपनी पुरानी दोस्ती को लेकर ऐसे खुलासे किए कि गुल्लू भी हंस पड़े। बालों में तेल लगाने से लेकर चड्डी धोने तक, जानिए प्रोमो में क्या बोले स्काउट।

'बिग बॉस 20' में रिश्तों का समीकरण लगातार बदल रहा है और अब स्काउटओपी की एक बातचीत ने नया ड्रामा खड़ा कर दिया है। शो के नए प्रोमो में वह गुल्लू के सामने अपनी पुरानी दोस्ती को याद करते हुए कुछ ऐसी बातें बताते नजर आ रहे हैं, जिन्हें सुनकर कोई भी हैरान रह जाए। कभी बेहद करीबी रहे इस रिश्ते को लेकर स्काउट के मन में आज क्या चल रहा है? आखिर ऐसा क्या हुआ कि वह अपनी दोस्ती को याद करके समय बर्बाद करने और जिंदगी में मिले ट्रॉमा की बात करने लगे? प्रोमो में उनके कई चौंकाने वाले खुलासे सुनाई देते हैं।

लव गिल को लेकर स्काउटओपी ने गुल्लू के सामने खोले राज

'बिग बॉस 20' के अपकमिंग एपिसोड के प्रोमो में रात के वक्त घर की लाइट बंद होने के बाद स्काउटओपी और गुल्लू आपस में बातचीत करते दिखाई देते हैं। इस दौरान स्काउट अपनी और लव गिल की पुरानी दोस्ती को याद करते हैं। वह कहते हैं, "एक इंसान के पीछे मैंने कितना समय बर्बाद किया है।"इसके बाद वह बताते हैं कि जब दोनों अच्छे दोस्त थे, तब लव उनकी छोटी-बड़ी जरूरतों का भी ध्यान रखती थीं। स्काउट के मुताबिक, वह यह सुनिश्चित करती थीं कि वह समय पर खाना खा रहे हैं और अपनी बाकी जरूरतों का भी ध्यान रख रहे हैं।

स्काउटओपी ने बालों में तेल लगाने से लेकर चड्डी धोने तक का किया जिक्र

बातचीत में स्काउट ने एक ऐसा खुलासा किया, जिसे सुनकर गुल्लू भी अपनी हंसी नहीं रोक पाए। उन्होंने बताया कि एक समय उन्होंने लव से रोज उनके बालों में तेल लगाने के लिए कहा था और वह सच में ऐसा करती थीं। इसके बाद स्काउट ने चौंकाते हुए कहा, "उसने तो मेरी चड्डी तक धोई है।" इस बात पर गुल्लू हंसने लगे। स्काउट का कहना था कि दोनों के बीच इतनी नजदीकी थी कि वे रोज एक ही बिस्तर पर बैठकर काफी देर तक बातें किया करते थे। उन्होंने उस जगह को अपना 'बिस्तर हब' तक बता दिया।

Scroll to load tweet…

स्काउटओपी ने लव गिल की नजदीकियों को कैसे किया याद?

स्काउट ने गुल्लू को यह भी समझाने की कोशिश की कि पहले लव उनके साथ किस तरह बैठा करती थीं। अपनी बात समझाने के लिए उन्होंने गुल्लू के करीब जाकर उस पुराने पल की नकल भी की। उन्होंने बताया कि लव कई बार लगातार 30-30 सेकंड तक उनकी आंखों में देखती रहती थीं। इस स्थिति को समझाते हुए स्काउट ने चूहे और खाने का उदाहरण दिया। उन्होंने कहा, "जैसे चूहा भाग रहा हो और उसे खाना देकर इधर आ, इधर आ बुलाया जा रहा हो।" इसके बाद स्काउट खुद से ही सवाल करते हैं कि आखिर उन्होंने एक इंसान को इतनी अहमियत क्यों दी।

स्काउटओपी ने गुस्से में क्यों काट लिए थे अपने बाल?

इस बातचीत में स्काउट ने अपने बाल काटने वाले पुराने घटनाक्रम का भी जिक्र किया। उन्होंने बताया कि उस समय उनका गुस्सा चरम पर था और उन्हें लगा कि अपने बाल काट लेने से शायद उनका गुस्सा शांत हो जाएगा। उन्होंने अपनी मनोदशा बताते हुए कहा, "गुस्से की हद पर शायद मैं इस सोच में पहुंच गया था कि अपने ही बाल काट दूं, ताकि गुस्सा थम जाए।" गौरतलब है कि लव के साथ विवाद और उनकी नाराजगी के बाद स्काउट ने बिग बॉस के घर में अपना सिर मुंडवा लिया था। इस घटना ने पहले भी काफी सुर्खियां बटोरी थीं।

लव गिल से दोस्ती पर स्काउटओपी का आखिरी बयान क्या था?

अपनी पूरी बातचीत के आखिर में स्काउट ने पुराने रिश्ते को याद करते हुए कहा, "जिंदगी में कितना ट्रॉमा दे दिया।" उनके इस बयान से साफ है कि वह अपनी पुरानी दोस्ती को लेकर अभी भी शिकायतें रखते हैं।