Deol Family New Member Enter In Bollywood: देओल परिवार से कौन से 2 नए मेंबर बॉलीवुड में कदम रखने जा रहे है? देओल फैमिली के 2 मेंबर कब करेंगे एक्टिंग से डेब्यू? बॉबी देओल ने किसके नामों पर से उठाया पर्दा?

बॉबी देओल इन दिनों अपनी फिल्म बंदर को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। उनकी ये फिल्म 5 जून को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है। हाल ही में मूवी का ट्रेलर रिलीज किया गया था, जिसे सोशल मीडिया पर काफी पसंद किया गया। ट्रेलर देखने के बाद फैन्स मूवी रिलीज का बेताबी से इंतजार कर रहे हैं। इसी बीच बॉबी रजत शर्मा के शो आपकी अदालत में पहुंचे थे। यहां उन्होंने करियर, फिल्में, परिवार को लेकर काफी कुछ बातें की। इसी बीच उन्होंने खुलासा किया कि देओल फैमिली से जल्दी ही दो नए स्टार बॉलीवुड में कदम रखने वाले हैं। कौन है ये दो स्टार्स, जानते हैं इनके बारे में...

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

बॉबी देओल का बड़ा खुलासा

रजत शर्मा के शो आपकी अदालत में पहुंचे बॉबी देओल ने कई खुलासे किए। इस मौके पर उन्होंने बताया कि उनके परिवार यानी देओल फैमिली से 2 स्टार बॉलीवुड में एंट्री करने वाले है। उन्होंने बताया कि दरअसल उनके दोनों बेटे आर्यमन और धरम दोनों की ख्वाहिश एक्टर बनने की है। छोटे बेटे धरम में कई तरह की प्रतिभाएं हैं। धरम ने खुद ही फिल्ममेकिंग से जुड़ी कई चीजें सीखनी शुरू कर दी थीं। वीडियो एडिटिंग, साउंड डिजाइन और डबिंग जैसी तकनीकी बारीकियों को उन्होंने बिना किसी ट्रेनिंग के समझा। उन्होंने डांस सीखने के लिए भी काफी मेहनत की और खुद को बेहतर बनाने का प्रयास कर रहा है। बॉबी ने आगे बताया- मैंने अपने बड़े बेटे को फाइनेंस की पढ़ाई करवाई। उसने न्यूयॉर्क विश्वविद्यालय में दाखिला लिया और पास भी हुआ। वो पढ़ाई में वाकई बहुत अच्छा था। मैंने सोचा था कि शायद वो कुछ और करेगा, अमेरिका में बस जाएगा, वहां अपना करियर बनाएगा और हम उससे मिलने जाते रहेंगे, लेकिन वो अभिनेता बनना चाहता था।

ये भी पढ़ें.. Cocktail 2 Cast Fees: तीनों लीड स्टार्स में किसे मिली ज्यादा फीस, किसके हाथ लगी मोटी रकम

बॉबी देओल के बारे में

बॉबी देओल ने 1996 में तान्या से शादी की और 2001 में उनके पहले बेटे आर्यमन का जन्म हुआ। उनके बेटे धरम का जन्म 2004 में हुआ। तान्या ने इंटीरियर डिजाइन में डिप्लोमा है और उन्होंने शुरुआत में बॉबी की कुछ फिल्मों के लिए कॉस्ट्यूम डिजाइन किए थे। उनका अपना फर्नीचर का कारोबार है। बॉबी के वर्कफ्रंट की बात करें तो वे फिल्म बंदर में नजर आएंगे। इसके डायरेक्टर अनुराग कश्यप है। पटकथा सुदीप शर्मा और अभिषेक बनर्जी ने लिखी है। फिल्म 5 जून को सिनेमाघरों को रिलीज होगी। इसके अलावा वे यशराज फिल्म्स की जासूसी थ्रिलर अल्फा में भी नजर आएंगे। आलिया भट्ट और शरवरी वाघ के साथ वाली इस फिल्म का निर्देशन शिव रवैल ने किया है और ये 10 जुलाई को रिलीज होगी।

ये भी पढ़ें.. Peddi Ticket Price: कितने में बिक रही राम चरण की फिल्म की टिकट, हर दिन होंगे कितने शो?