बिना एक डायलॉग बोले बजरंगी भाईजान की मुन्नी बनी थीं स्टार,18 की उम्र में ट्रांसफॉर्मेशन देख रह जाएंगे हैरान

Published : Jun 03, 2026, 03:45 PM IST

Harshaali malhotra glamorous look at 18: बजरंगी भाईजान की मुन्नी अब कैसी दिखती हैं? हर्षाली मल्होत्रा ने फिल्मों में वापसी किस मूवी से की? एक्टिंग ब्रेक के दौरान हर्षाली ने कौन-सी स्किल निखारी?

PREV
14
18 साल की हुई बजरंगी भाईजान की मुन्नी

सलमान खान की ब्लॉकबस्टर फिल्म बजरंगी भाईजान की मुन्नी आज भी लोगों के जहन में बसी हुई है। छोटी सी मुन्नी आज यानी 3 जून को अपना 18वां जन्मदिन मना रही हैं। कम उम्र में हजारों बच्चों के बीच ऑडिशन देकर सलेक्ट होने वाली हर्षाली की किस्मत एक फिल्म से बदल गई। बिना किसी डायलॉग के ही हर्षाली की मासूमियत ने न सिर्फ लोगों के दिलों में जगह बनाई बल्कि फिल्म को सुपर हिट कराया। आज हर्षाली का ट्रांसफॉरमेशन देख कोई भी हैरान हो सकता है।

24
क्लासिकल डांस है फेवरेट

हर्षाली मल्होत्रा ने भले ही बजरंगी भाईजान फिल्म करने के एक्टिंग से लंबा ब्रेक लिया हो लेकिन उन्होंने अपने क्लासिकल डांस जर्नी को कॉन्टीन्यू रखा। आपको बताते चले कि हर्षाली इंस्टाग्राम में एक्टिव हैं और कथक के प्रति उनका प्यार अक्सर देखने को मिल जाता है। यानी वो भले ही सालों एक्टिंग से दूर रही हो लेकिन स्किल इनहेंस करने के लिए डांस को कॉन्टीन्यू रखा। 

34
बढ़ रही है फैन फॉलोइंग

हर्षाली मल्होत्रा आए दिन सोशल मीडिया में एक से बढ़कर एक ग्लैमरस फोटो डालती हैं। एक्ट्रेस की फैल फॉलोइंग इस वक्त इंस्टाग्राम में 3.7 मिलियन है। हर्षाली 12वीं पास कर चुकी हैं और अब पढ़ाई के साथ ही एक्टिंग करियर को बैलेंस करके आगे बढ़ना चाहती हैं।

और पढ़ें: 4000 करोड़ की RAMAYAN में रावण क्यों बने सुपरस्टार यश? हुआ सबसे बड़ा खुलासा

44
दोबारा फिल्मों में वापसी कर चुकी हैं हर्षाली

वर्कफ्रंट की बात करें एक्ट्रेस हर्षाली ने नंदामुरी बालकृष्ण की फिल्म अखंडा 2: थाण्डवम (Akhanda 2: Thaandavam) फिल्म से दोबारा एक्टिंग में कदम रखा।बजरंगी भाईजान के बाद एक्ट्रेस ने अपना ज्यादातर समय स्टडी को दिया। साउथ में वापसी से अंदाजा लगाया जा सकता है कि हर्षाली भविष्य में ज्यादा से ज्यादा फिल्मों में काम करना चाहेंगी। 

और पढ़ें: Deepfake Video: 'कांतारा' फेम एक्ट्रेस का बनाया अश्लील वीडियो, 29 अकाउंट्स पर FIR

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Read more Photos on

Recommended Stories