
बॉलीवुड अभिनेता आमिर खान एक बार फिर सुर्खियों में हैं। इस बार वजह उनकी फिल्म नहीं, बल्कि कथित तौर पर लॉरेंस बिश्नोई गैंग की ओर से मिली धमकी है। सोशल मीडिया पर एक ऑडियो क्लिप और संदेश वायरल हो रहा है, जिसमें गैंग से जुड़े बताए जा रहे आरजू बिश्नोई और टायसन बिश्नोई ने आमिर खान को धमकी दी है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, वायरल संदेश में आमिर खान की तीसरी शादी और 'लव जिहाद' का जिक्र करते हुए आपत्तिजनक बातें कही गई हैं। साथ ही अभिनेता को गंभीर अंजाम भुगतने की धमकी भी दी गई है।
लॉरेंस बिश्नोई गैंग की तरफ से आरजू बिश्नोई और टायसन बिश्नोई ने आमिर खान को धमकी दी है। उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट और ऑडियो शेयर किया है। पोस्ट में लिखा है,'जय श्री राम, जय सीता राम, मैं आरजू बिश्नोई और टायसन बिश्नोई (लॉरेंस बिश्नोई ग्रुप)। ये जो हमारी संस्कृति के खिलाफ हमारे देश में लव जिहाद के नाम पर आमिर खान जैसे लोग इसे बढ़ावा दे रहे हैं, हम इसे बर्दाश्त नहीं करेंगे और इसका जवाब बहुत जल्द इसको दिया जाएगा। ये चीज हमारे सनातन धर्म में और देश के खिलाफ है। 'हमारा, हमारे भाई-बहनों और देशवासियों से वादा है कि जो भी इस घटिया हरकत को बढ़ावा देगा, उसको हम अपने तरीके से जवाब देंगे। ये जो स्टारडम के नाम पर इस चीज को बढ़ावा दे रहे हैं, इनकी हम सांसें दबा लेंगे।' सोशल मीडिया पर वायरल इस वीडियो और पोस्ट की पुष्टि एशियानेट हिंदी नहीं करता है।
हाल ही में आमिर खान ने अपनी तीसरी शादी को लेकर उठे विवाद पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा था कि उनकी सभी शादियां स्पेशल मैरिज एक्ट के तहत हुई हैं और उनकी किसी भी पत्नी ने धर्म परिवर्तन नहीं किया। उन्होंने यह भी कहा कि उनका परिवार हमेशा से सभी धर्मों का सम्मान करता आया है।
और पढ़ें: 'उसने चेस्ट पर मारा और भागने लगा', समीरा रेड्डी ने सुनाया बचपन का दर्दनाक किस्सा
आमिर खान से पहले बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान भी लॉरेंस बिश्नोई गैंग के निशाने पर रहे हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, 1998 के काला हिरण शिकार मामले को लेकर गैंग लगातार सलमान को धमकियां देता रहा है। 2022 से सलमान को कई बार धमकी भरे ईमेल और मैसेज मिले।14 अप्रैल 2024 को मुंबई के बांद्रा स्थित सलमान खान के गैलेक्सी अपार्टमेंट के बाहर बाइक सवार दो हमलावरों ने फायरिंग भी की थी। जांच एजेंसियों ने इस हमले के तार लॉरेंस बिश्नोई गैंग से जुड़े लोगों तक पहुंचने की बात कही थी। इसके बाद अभिनेता की सुरक्षा और बढ़ा दी गई थी।
इसे भी पढ़ें: King Movie: 20 साल बाद साथ दिखेंगे शाहरुख खान और रानी मुखर्जी, इस हीरोइन की बनेंगी मां
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।