
टीवी की पॉपुलर एक्ट्रेस जेनिफर विंगेट एक बार फिर सुर्खियों में हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक उन्होंने 16 जुलाई को सिंगापुर के बिजनेसमैन विलियम इश्माइल से ब्रिटेन में निजी समारोह में शादी की। इसी बीच उनकी ब्राइडल ड्रेस तैयार होने से लेकर ट्रायल तक का बिहाइंड द सीन्स (BTS) वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। वीडियो में जेनिफर अपनी कस्टम मेड व्हाइट वेडिंग गाउन को ट्राई करती और डिजाइन फाइनल करती नजर आ रही हैं। यह जेनिफर की दूसरी शादी है। उन्होंने पहली शादी 2012 में करण सिंह ग्रोवर से हुई थी, जिनसे 2014 में उनका तलाक हो गया।
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में जेनिफर विंगेट अपनी ब्राइडल ड्रेस की डिटेलिंग देखती और उसे ट्रायल के दौरान पहनकर फिटिंग चेक करती दिखाई दे रही हैं। वीडियो में उनके वेडिंग लुक की तैयारी की झलक भी देखने को मिलती है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, जेनिफर ने Karleo Fashion द्वारा डिजाइन किया गया कस्टम मेड व्हाइट ब्राइडल गाउन पहना। स्ट्रैपलेस स्वीटहार्ट नेकलाइन वाले इस गाउन पर हाथ से की गई बारीक बीडवर्क और धागों की कढ़ाई की गई थी। एक वीडियो में डिजाइनर गाउन के बॉडिस पर फिनिशिंग देते नजर आते हैं, जबकि दूसरे वीडियो में जेनिफर ट्रायल के दौरान अपना वेल एडजस्ट करती दिखाई देती हैं।
वायरल क्लिप्स में गाउन की पहली स्केच से लेकर फाइनल फिटिंग तक की पूरी प्रक्रिया दिखाई गई है। फैब्रिक चुनने, डिजाइन फाइनल करने और ट्रायल से जुड़े कई पल फैन पेजों पर शेयर किए गए हैं। वीडियो सामने आने के बाद फैंस ने कमेंट सेक्शन में जेनिफर को बधाइयों और शुभकामनाओं से भर दिया।
रिपोर्ट्स के मुताबिक जेनिफर विंगेट ने 16 जुलाई को यूनाइटेड किंगडम में सिंगापुर के बिजनेसमैन विलियम इश्माइल के साथ बेहद निजी समारोह में शादी की। बताया गया कि इस समारोह में सिर्फ परिवार और करीबी दोस्त शामिल हुए थे। हालांकि, अब तक जेनिफर विंगेट और विलियम इश्माइल ने शादी की खबरों की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है।
विलियम इश्माइल सिंगापुर के बिजनेसमैन हैं और MHC Digital Group में Director of Business Development and Trading के पद पर कार्यरत बताए जाते हैं। उन्होंने यूनिवर्सिटी ऑफ यॉर्क से इकोनॉमिक्स और फाइनेंस की पढ़ाई की है। इसके अलावा वे UBS Investment Bank में भी काम कर चुके हैं और ट्रेडिंग, फॉरेन एक्सचेंज तथा बिजनेस डेवलपमेंट के क्षेत्र में अनुभव रखते हैं।
रिपोर्ट्स के अनुसार जेनिफर और विलियम कई महीनों से एक-दूसरे को डेट कर रहे थे और अपने रिश्ते को निजी रखना चाहते थे। यह भी दावा किया गया कि छुट्टियों के दौरान विलियम ने जेनिफर को प्रपोज किया था, जिसके बाद दोनों ने शादी की तैयारियां शुरू कीं। हालांकि दोनों ने अपने रिश्ते की टाइमलाइन को लेकर सार्वजनिक रूप से कोई जानकारी साझा नहीं की है।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।