Aamir Khan New Movie: आमिर खान के हाथ लगी यह धांसू बायोपिक, जानिए कब होगी रिलीज?

Published : May 29, 2026, 04:48 PM IST
Aamir Khan New Upcoming Movie

सार

Aamir Khan new sports biopic film: क्या 25 साल बाद फिर इतिहास रचेंगे आमिर खान और आशुतोष गोवारिकर? क्या लाला अमरनाथ की बायोपिक बनेगी 2027 की सबसे बड़ी क्रिकेट फिल्म? क्या भारत-पाक 1952 टेस्ट सीरीज का दर्द और जुनून बड़े पर्दे पर दिखेगा? क्या फरहान अख्तर पाकिस्तानी क्रिकेटर बनेंगे? क्या ‘लगान’ जैसी फिर मचेगी सनसनी?

बॉलीवुड सुपरस्टार आमिर खान और निर्देशक आशुतोष गोवारिकर एक बार फिर साथ आने जा रहे हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, दोनों दिग्गज अब भारतीय क्रिकेट के महान खिलाड़ी लाला अमरनाथ की जिंदगी पर आधारित एक भव्य पीरियड क्रिकेट ड्रामा बना रहे हैं। फिल्म को दिसंबर 2027 में थिएटर रिलीज करने की तैयारी चल रही है। खास बात यह है कि फिल्म की रिलीज टाइमिंग 1952 की ऐतिहासिक भारत-पाकिस्तान टेस्ट सीरीज के 75 साल पूरे होने के मौके से जोड़ी जा रही है। बताया जा रहा है कि यह सिर्फ क्रिकेट फिल्म नहीं होगी, बल्कि विभाजन के बाद भारत-पाक रिश्तों और उस दौर की भावनात्मक कहानी भी बड़े स्तर पर दिखाएगी।

1952 की भारत-पाक सीरीज की पृष्ठभूमि पर बनेगी फिल्म

मिड डे की एक रिपोर्ट के मुताबिक, फिल्म में लाला अमरनाथ की क्रिकेट यात्रा के साथ-साथ विभाजन के बाद के भारत का माहौल भी दिखाया जाएगा। मेकर्स शुरुआती 1950 के दशक का राजनीतिक और भावनात्मक माहौल बड़े पैमाने पर रीक्रिएट करने की तैयारी में हैं। रिपोर्ट में सूत्रों के हवाले से लिखा गया है, “आशुतोष लंबे समय से इस दौर पर रिसर्च कर रहे हैं। मकसद सिर्फ क्रिकेट राइवलरी नहीं, बल्कि विभाजन के बाद के शुरुआती वर्षों का भावनात्मक और राजनीतिक माहौल भी दिखाना है।”

फिल्म का प्री-प्रोडक्शन शुरू, कई लोकेशंस पर होगी शूटिंग

फिल्म का प्री-प्रोडक्शन शुरू हो चुका है। कास्टिंग, लोकेशन रैकी और शूटिंग शेड्यूल पर तेजी से काम चल रहा है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्म की शूटिंग भारत समेत कुछ इंटरनेशनल लोकेशंस पर भी होगी। रिपोर्ट के मुताबिक़, सूत्रों ने बताया, “टारगेट साफ है—फिल्म को 2027 के मध्य तक पूरा करना और दिसंबर 2027 में सिनेमाघरों तक पहुंचाना।”

लाला अमरनाथ बनने की तैयारी में आमिर खान

बताया जा रहा है कि आमिर खान इस रोल के लिए खास फिजिकल ट्रेनिंग ले रहे हैं। वह लाला अमरनाथ की बॉडी लैंग्वेज, बैटिंग स्टाइल और पर्सनैलिटी को करीब से समझने की कोशिश कर रहे हैं, ताकि किरदार को पूरी प्रामाणिकता के साथ स्क्रीन पर उतारा जा सके। रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि फरहान अख्तर फिल्म में एक अहम कैमियो कर सकते हैं। माना जा रहा है कि वह एक पाकिस्तानी क्रिकेटर के रोल में नजर आएंगे, जिसकी लाला अमरनाथ से गहरी दोस्ती होती है, लेकिन विभाजन के बाद वह पाकिस्तान में ही रहने का फैसला करता है। इससे कहानी में इमोशनल लेयर और गहरी हो सकती है।

25 साल बाद फिर साथ आए आमिर और आशुतोष

यह फिल्म इसलिए भी खास मानी जा रही है क्योंकि ‘लगान’ के 25 साल बाद आमिर खान और आशुतोष गोवारिकर की जोड़ी फिर साथ काम कर रही है। 2001 में रिलीज हुई ब्लॉकबस्टर ‘लगान’ को ऑस्कर में बेस्ट फॉरेन लैंग्वेज फिल्म कैटेगरी में नॉमिनेशन मिला था और आज भी इसे हिंदी सिनेमा की सबसे यादगार फिल्मों में गिना जाता है।

PREV

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Read more Articles on

Recommended Stories

KD The Devil OTT Relese : संजय दत्त की गैंगस्टर ड्रामा अब ओटीटी पर, जानिए कब और कहां देखें?
Akshara Singh: कौन हैं ये भोजपुरी एक्ट्रेस, जो अक्षय कुमार संग 'वेलकम टू द जंगल' में मचा रहीं धमाल