Aamir Khan Productions 25 Years: आमिर खान के खास इवेंट में कौन-कौन से बॉलीवुड सितारे नजर आए? इवेंट में सबसे ज्यादा किसका लुक चर्चा में रहा? आमिर खान के इवेंट में रेखा की मौजूदगी कैसी रही?
आमिर खान प्रोडक्शन के 25 साल पूरे हो गए हैं। इस मौके आमिर ने बीती रात मुंबई में एक ग्रैंड इवेंट का आयोजन किया। इसमें बॉलीवुड के कई बड़े सितारे नजर आए। इस मौके पर सलमान खान, करीना कपूर, रेखा, काजोल से लेकर कई हस्तियों ने इवेंट में जलवा बिखेरा। नीचे देखते हैं इवेंट में कौन-कौन पहुंचा...
28
रेखा का जलवा
बॉलीवुड की सदाबहार एक्ट्रेस रेखा आमिर खान प्रोडक्शन के 25 साल पूरे होने पर आयोजित इवेंट में पहुंची। गोल्डन बॉर्डर वाली कोसा की साड़ी में वे बेहद खूबसूरत नजर आईं थी। वहीं, आमिर ने करीना कपूर और सलमान खान के साथ पोज दिए।
आमिर खान प्रोडक्शन के 25 साल पूरे के मौके पर आयोजित जश्न में जूही चावला भी शामिल हुईं। पति जय मेहता के साथ आई जूही पर्पल कलर के सूट में बहुत ही हसीन लग रही थी। इस मौके पर कपल ने फोटोग्राफर्स को जमकर पोज दिए।
48
गौरी स्प्रैट के साथ आमिर खान
इवेंट में आमिर खान गर्लफ्रेंड गौरी स्प्रैट के साथ नजर आए। दोनों ने एक-दूसरे का हाथ पकड़कर पोज दिए। वहीं, इस मौके पर जोया अख्तर भी नजर आईं।
58
सलमान खान न्यू लुक
सलमान खान भी आमिर खान प्रोडक्शन के 25 साल पूरे के मौके आयोजित इवेंट में शामिल हुए। सलामन जैसे ही इवेंट में पहुंचे उनका नया लुक देखकर हर कोई हैरान था। उनका लुक सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
68
बेटे के साथ किरण राव
आमिर खान प्रोडक्शन के 25 साल के जश्न में किरण राव भी बेटे आजाद के शामिल हुईं। मां-बेटे कैमरामैन को खूब पोज दिए। दोनों ही इस मौके पर काफी खुश नजर आए।
78
सनी देओल के बेटे
आमिर खान के इस खास इवेंट में सनी देओल के दोनों करन और राजवीर भी मौजूद थे। दोनों भाइयों ने फोटोग्राफर्स को मुस्कराते हुए पोज दिए।
88
जावेद अख्तर-आशुतोष गोवारिकर
आमिर खान के इवेंट में जावेद अख्तर पत्नी शबाना आजमी के साथ नजर आए। वहीं, डायरेक्टर आशुतोष गोवारिकर भी इस मौके पर स्पॉट हुए।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।