Sunny Deol Akshaye Khanna Ikka OTT Release: डायरेक्टर सिद्धार्थ पी मल्होत्रा की फिल्म इक्का में कौन-कौन नजर आएंगे? इक्का OTT पर कब रिलीज होगी? इक्का में सनी देओल और अक्षय खन्ना का किरदार कैसा होगा?

बॉलीवुड के दो शानदार कलाकार सनी देओल और अक्षय खन्ना एक बार फिर अपनी दमदार एक्टिंग से दर्शकों का मनोरंजन करने के लिए तैयार हैं। दोनों स्टार्स की आने वाली फिल्म इक्का एक जबरदस्त कोर्टरूम ड्रामा है, जिसमें दोनों के बीच विचारों और कानून की लड़ाई देखने को मिलेगी। फिल्म में सनी का दमदार अंदाज और अक्षय की शानदार परफॉर्मेंस कहानी को खास बनाएंगी। डायरेक्टर सिद्धार्थ पी मल्होत्रा की फिल्म इक्का कब और किस ओटीटी प्लेटफॉर्म पर स्ट्रीम होने जा रही है, ये जानकारी सामने आ गई है। इस खबर से बाद से फैन्स काफी उत्साहित हैं वे मूवी देखने का इंतजार नहीं कर पा रहे हैं।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

सनी देओल की इक्का किस ओटीटी पर होगी रिलीज

सिद्धार्थ पी मल्होत्रा ​​के निर्देशन में बनी फिल्म इक्का काफी दिनों से चर्चा में हुई है। कुछ महीने पहले फिल्म का टीजर सामना आया, जो काफी जोरदार था। इसके बाद से ही लोग इसे देखने के लिए बेताब हैं। मीडिया में चल रही रिपोर्ट्स की मानें तो ये फिल्म ओटी पर स्ट्रीम की जाएगी। बताया जा रहा है इसे नेटफ्लिक्स पर 10 जुलाई को रिलीज किया जाएगा। नेटफ्लिक्स ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर कर फिल्म की रिलीज की जानकारी शेयर की। एक फोटो शेयर कर लिखा- तारीख आ गई है। कानून के खेल में इक्का जल्दी उतरेगा। इक्का देखें 10 जुलाई को, केवल नेटफ्लिक्स पर। @iamsunnydeol #AkshayeKhanna @diamirzaofficial. इसमें सनी देओल और अक्षय खन्ना साथ नजर आएंगे। फिल्म में दोनों के बीच एक जबरदस्त कानूनी लड़ाई देखने को मिलेगी। इसमें सनी द्वारा निभाए गए एक वकील की कहानी है, जो अपने अतीत के एक व्यक्ति (अक्षय खन्ना) का बचाव करने के लिए मजबूर होता है। ये केस पुराने जख्मों को फिर से ताजा कर देता है और वकील की मान्यताओं को चुनौती देता। फिल्म में तिलोत्तमा शोम, दीया मिर्जा, संजिदा शेख, आकांक्षा रंजन कपूर लीड रोल में हैं।

View post on Instagram

ये भी पढ़ें... Sunny Deol की जिस साल आई 'बॉर्डर', उस साल की 5 सबसे कमाऊ फिल्में, इस NO. पर Border

सनी देओल की फिल्म इक्का के बारे में

फिल्म इक्का के बारे में बात करते हुए नेटफ्लिक्स इंडिया की कंटेंट वाइस प्रेसिडेंट मोनिका शेरगिल ने कहा- “IKKA में वे सभी चीजे हैं जो दर्शकों को एक बेहतरीन कोर्टरूम ड्रामा में पसंद आती हैं। जैसे कि बड़े दांव, नैतिक उलझनें और भावनात्मक टकराव। ये फिल्म एक दिलचस्प कहानी के जरिए न्याय, सच्चाई और जवाबदेही को दिखाती है। इसमें कई परतों वाले किरदार, अप्रत्याशित मोड़ और ऐसे नैतिक सवाल हैं, जो फैसला आने के बाद भी लंबे समय तक दर्शकों के मन में बने रहते हैं।” डायरेक्टर सिद्धार्थ पी मल्होत्रा ​​ने कहा- "एक कहानीकार के तौर पर मैं हमेशा ऐसी कहानियों की तलाश में रहता हूं जो मुझे इमोशनली और क्रिएटिवली चुनौती दें और इक्का भी ऐसी ही एक कहानी है। मैं हमेशा से कोर्टरूम ड्रामा का बहुत बड़ा फैन रहा हूं और ये विषय कई सालों से मेरे दिल के बहुत करीब रहा है। ये उन कहानियों में से एक थी जिन्हें मैं पर्दे पर लाना चाहता था।"

ये भी पढ़ें... ₹500 लेकर मुंबई आई दिशा पाटनी अब 75Cr की मालकिन, इन 4 तरीकों से करती हैं तगड़ी कमाई