Aamir Khan की वो 5 फ़िल्में, जो 4 महीने के अंदर हुई थीं रिलीज, चार रहीं डिजास्टर

Published : Mar 14, 2026, 07:30 AM IST

मिस्टर परफेक्शनिस्ट आमिर खान 61 साल के हो गए हैं। 14 मार्च 1965 को मुंबई में पैदा हुए आमिर कई सालों से हर साल लगभग एक फिल्म में काम करते हैं। लेकिन 1990 में 4 महीने में उनकी 5 फ़िल्में रिलीज हुई थीं। इनमें से बस एक हिट रही थी। देखें पूरी लिस्ट…

PREV
15
1. अव्वल नंबर

रिलीज डेट : 11 मई 1990

देव आनंद के निर्देशन में बनी यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर डिजास्टर रही थी। फिल्म में आमिर खान के अलावा देव आनंद, एकता सोहिनी और आदित्य पंचोली जैसे कलाकारों ने भी काम किया था।

25
2. तुम मेरे हो

रिलीज डेट : 25 मई 1990

आमिर खान के चाचा ताहिर हुसैन ने इस फिल्म का डायरेक्शन किया था। फिल्म डिजास्टर साबित हुई थी। इस फिल्म में आमिर खान के साथ जूही चावला, अजीत वाचानी और कल्पना अय्यर जैसे कलाकार नज़र आए थे।

यह भी पढ़ें : Dhurandhar 2 का इकलौता स्टार, जिसकी 2026 में आएंगी 7 फ़िल्में, एक पहले ही हो चुकी रिलीज

35
3. दिल

रिलीज डेट : 22 जून 1990

इंद्र कुमार ने इस रोमांटिक ड्रामा फिल्म का डायरेक्शन किया था। फिल्म में आमिर खान के अपोजिट माधुरी दीक्षित दिखी थीं और अनुपम खेर, सीफ जाफरी जैसे कलाकार भी नज़र आए थे। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर ब्लॉकबस्टर रही थी।

45
4. दीवाना मुझसा नहीं

रिलीज डेट : 20 जुलाई 1990

इस रोमांटिक एक्शन फिल्म का डायरेक्शन वाय नागेश्वर राव ने किया था। फिल्म में आमिर खान के अपोजिट माधुरी दीक्षित दिखी थीं। उनके अलावा जीतेंद्र और खुशबू जैसे कलाकारों का भी इसमें अहम् रोल था। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर डिजास्टर रही थी।

यह भी पढ़ें : Shah Rukh Khan Upcoming Films: SRK इन 4 फिल्मों से करेंगे धमाका, 2 इस साल तो बाकी कब होंगी रिलीज?

55
5. जवानी ज़िंदाबाद

रिलीज डेट : 17 अगस्त 1990

बॉक्स ऑफिस पर यह फिल्म डिजास्टर रही थी। आमिर खान के अलावा फिल्म में फरहा नाज़, जावेद जाफरी, रोहिणी और कादर खान जैसे कलाकार भी नज़र आए थे। फिल्म का डायरेक्शन अरुण भट्ट ने किया था।

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Read more Photos on

Recommended Stories