Aamir Khan की 6 खास हीरोइन, 3 का करोडों का बिजनेस-एक मिस्टर परफेक्शनिस्ट से अमीर

Published : Mar 14, 2026, 07:00 AM IST

आमिर खान 61 साल के हो गए हैं। उनका जन्म 1965 को मुंबई में हुआ था। आमिर ने कम उम्र में ही एक्टिंग की दुनिया में कदम रख दिया था। उन्होंने अपने करियर में कई हिट फिल्में दी और कई टॉप क्लास एक्ट्रेसेस के साथ काम किया। जानते हैं उनकी हीरोइनों के बारे में…

PREV
17
आमिर खान की 6 खास एक्ट्रेसेस

61 साल के सुपरस्टार आमिर खान फिल्मी खानदान से ताल्लुक रखते हैं। उन्होंने 1973 में आई धर्मेंद्र की फिल्म यादों की बारात में आमिर ने बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट काम किया था। ये फिल्म उनके चाचा नासीर हुसैन ने बनाई थीं। जन्मदिन के मौके पर उनकी 6 खास हीरोइनों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनके साथ उन्होंने काम किया और इनकी नेटवर्थ कितनी है।

27
करीना कपूर

आमिर खान ने करीना कपूर के साथ 2 फिल्मों में काम किया। आमिर-करीना की साथ वाली फिल्म तलाश और 3 इडियट्स हैं। बता दें कि करीना 485 करोड़ की मालकिना हैं।

ये भी पढ़ें... क्या भूत बंगला बनेगी 2026 की सबसे कमाऊ हॉरर फिल्म? अक्षय कुमार को देनी होगी इन 2 मूवी को टक्कर

37
जूहा चावला

आमिर खान और जूही चावला की जोड़ी कई फिल्मों में नजर आई। दोनों की जोड़ी को पसंद भी किया गया। बता दें कि दोनों ने कयामत से कयामत तक, इश्क, हम है राही प्यार के, लव लव लव सहित अन्य फिल्में साथ की। जूही अब फिल्मों में कम दिखती हैं। वे बिजनेस के साथ आईपीएल टीम कोलकाता नाइट राइडर्स की को-ओनर है। जूही देश की सबसे अमीर एक्ट्रेस हैं। उनके पास 7790 करोड़ की संपत्ति है जो आमिर की संपत्ति के ज्यादा है। आमिर 2000 करोड़ के मालिक हैं।

47
काजोल

काजोल और आमिर खान ने फिल्म फना में साथ किया था। वैसे, दोनों फिल्म इश्क में भी नजर आए थे, लेकिन स्क्रीन पर उनकी जोड़ी किसी और के साथ थी। खबरों की मानें तो काजोल 240 करोड़ की संपत्ति की मालकिन हैं।

57
ट्विंकल खन्ना

आमिर खान और ट्विंकल खन्ना ने एक फिल्म मेला में साथ किया था। बता दें कि ट्विंकल बिजनेसवुमन है। वे इंटीरियर डिजाइनिंग का बिजनेस करती हैं और प्रोडक्शन कंपनी भी चलाती हैं। वे करीब 350 करोड़ की संपत्ति की मालकिन हैं।

67
माधुरी दीक्षित

आमिर खान ने माधुरी दीक्षित के साथ 2 फिल्में दिल और दीवाना मुझसा नहीं में साथ किया था। दोनों की जोड़ी को स्क्रीन पर खूब पंसद किया गया। बता दें कि माधुरी 250 करोड़ की मालकिन हैं।

77
आयशा जुल्का

आमिर खान और आयशा जुल्का एक फिल्म जो जीता वहीं सिकंदर में नजर आए थे। ये मूवी ब्लॉकबस्टर रही थी। बता दें कि आयशा भी बिजनेस करती हैं। वे अपने पति के साथ मिलकर कंस्ट्रक्शन कंपनी, क्लोथिंग लाइन, स्पा और रिजॉर्ट चलाती हैं। उनकी संपत्ति का आंकड़ा उपलब्ध नहीं है।

ये भी पढ़ें... Dhurandhar 2: कौन से हैं वो 5 बड़े रिकॉर्ड, जो तोड़ सकती है रणवीर सिंह की स्पाई थ्रिलर?

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Read more Photos on

Recommended Stories