क्या भूत बंगला बनेगी 2026 की सबसे कमाऊ हॉरर फिल्म? अक्षय कुमार को देनी होगी इन 2 मूवी को टक्कर

Published : Mar 13, 2026, 04:40 PM IST

अक्षय कुमार की फिल्म भूत बंगला का हाल ही में टीजर रिलीज किया गया था। टीजर देखने के बाद हर कोई इस फिल्म की रिलीज का इंतजार कर रहा है। इसी बीच खबर आ रही है कि इस फिल्म को साल की मोस्ट हिट और प्रॉफिटेबल फिल्म बनने के लिए 2 मूवीज को टक्कर देनी होगी।

PREV
17
अक्षय कुमार की फिल्म भूत बंगला

अक्षय कुमार अपनी फिल्म भूत बंगला को लेकर लाइमलाइट में बने हैं। मूवी के टीजर को सोशल मीडिया पर खूब पसंद किया गया। अब कहा जा रहा है कि फिल्म को साल की कमाऊ हॉरर फिल्म बनने के लिए कड़ी चुनौतियों का सामना करना होगा।

27
हॉरर-कॉमेडी जोनर से कमबैक कर रहे अक्षय कुमार

अक्षय कुमार हॉरर-कॉमेडी जोनर फिल्म भूत बंगला के साथ वापसी कर रहे हैं। हाल ही में रिलीज हुए इसके टीजर को मिली-जुली प्रतिक्रिया मिली। इस फिल्म से अक्षय के बॉक्स ऑफिस करियर में कुछ कमाल होने की उम्मीद तो है। वहीं, ये 2026 की सबसे प्रॉफिटेबल हॉरर कॉमेडी का रिकॉर्ड तोड़ पाएगी, अब ये सवाल उठ रहा है।

ये भी पढ़ें... Bhoot Bangla में काम करने अक्षय कुमार ने वसूली मोटी रकम, इन 6 को मिली इतनी FEES

37
भूत बंगला का बॉक्स ऑफिस टारगेट

बता दें कि इस साल जनवरी में आई मलयालम हॉरर कॉमेडी फिल्म प्रकंबनम के मुनाफे को पार करने के लिए अक्षय कुमार की भूत बंगला को बॉक्स ऑफिस पर 279% प्रॉफिट हासिल करने 454.8 करोड़ कमाने होंगे। हालांकि, ये आंकड़ा काफी भारी भरकम है।

47
अक्षय कुमार की भूत बंगला के लिए आसान नहीं रास्ता

बता दें कि प्रियदर्शन द्वारा निर्देशित अक्षय कुमार की हॉरर कॉमेडी फिल्म भूत बंगला 120 करोड़ के बजट पर बनी है। हालांकि, इसे सफलता मिल सकती है, लेकिन इंडियन बॉक्स ऑफिस पर 2026 की सबसे प्रॉफिटेबल वाली हॉरर कॉमेडी बनना मुश्किल हो सकता है। इस टारगेट को पाने के लिए फिल्म को काफी मशक्कत करनी होगी।

57
धुरंधर 2 से टक्कर

वैसे तो 454.8 करोड़ का कलेक्शन बॉलीवुड के इतिहास में कुछ ही फिल्मों ने हासिल किया है, लेकिन भूत बंगला के लिए ये आंकड़ा पार करना और भी कठिन है। इसकी वजह है फिल्म धुरंधर 2। दरअसल, रणवीर सिंह की फिल्म 19 मार्च को रिलीज हो रही है और अक्षय कुमार की भूत बंगला 10 अप्रैल को आ रही है। ऐसा में धुरंधर 2 के साथ इसका जबरदस्त टकराव होगा।

67
फिल्म भूत बंगला के बारे में

फिल्म भूत बंगला को प्रियदर्शन ने डायरेक्ट किया है। इसमें अक्षय कुमार के साथ परेश रावल, राजपाल यादव, असरानी, तब्बू, वामिका गब्बी, जीशु सेनगुप्ता, मिताली पारकर, राजेश शर्मा लीड रोल में नजर आएंगे। मूवी को अक्षय कुमार, शोभा कपूर और एकता कपूर ने प्रोड्यूस किया है।

77
2026 की अक्षय कुमार की पहली फिल्म

आपको बता दें कि इस साल यानी 2026 में भूत बंगला अक्षय कुमार की पहली फिल्म है। इस साल वे वेलकम टू द जंगल और हैवान फिल्म में भी नजर आएंगे। बता दें कि 2025 में वे 4-5 फिल्मों में नजर आए। ये सारी फिल्में बॉक्स ऑफिस पर 100 करोड़ पार हुई थी।

ये भी पढ़ें... अक्षय कुमार की Bhooth Bangla के 5 कॉमेडियन कौन? एक अब इस दुनिया में नहीं

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Read more Photos on

Recommended Stories