अक्षय कुमार की Bhooth Bangla के 5 कॉमेडियन कौन? एक अब इस दुनिया में नहीं
अक्षय कुमार की भूत बंगला का टीजर रिलीज हो गया है। टीजर रिलीज होते ही ये सोशल मीडिया पर छा गया। फैन्स इसे काफी पसंद कर रहे हैं और ज्यादातर का कहना है कि मूवी देखने का वे इंतजार नहीं कर पा रहे हैं। बता दें कि इस फिल्म में अक्षय सहित 4 और कॉमेडियन हैं।

अक्षय कुमार की फिल्म भूत बंगला
अक्षय कुमार की इस साल की पहली फिल्म जो रिलीज हो रही है वो है भूत बंगला। ये 10 अप्रैल को रिलीज होगी। फैन्स में इसे लेकर काफी एक्साइटमेंट देखने को मिल रहा है। डायरेक्टर प्रियदर्शन की इस फिल्म में अक्षय सहित 5 कॉमेडियन हैं। जानते हैं इनके बारे में…
अक्षय कुमार
अक्षय कुमार एक ऐसे स्टार है, जो हर जोनर की फिल्म में एकदम परफैक्ट बैठते हैं। भूत बंगला में वे लीड रोल प्ले कर रहे हैं। इसमें वे कॉमेडी का जबरदस्त तगड़ा लगाते नजर आएंगे।
ये भी पढ़ें... Bhooth Bangla Teaser: 1.23 मिनट के टीजर में हंसी-डर के साथ अक्षय कुमार ने लगाया कॉमेडी का तड़का
परेश रावल
परेश रावल के बारे में सब जानते हैं कि वे विलेन के साथ-साथ कॉमेडियन का रोल भी शानदार तरीके से करते है। अक्षय कुमार के साथ उनकी जोड़ी कई फिल्मों में नजर आ चुकी है। भूत बंगला में भी परेश कॉमेडी करते दिखेंगे।
राजपाल यादव
राजपाल यादव इंडस्ट्री के बेहतरीन कॉमेडियन्स में से एक हैं। बता दें कि प्रियदर्शन की ज्यादातर फिल्मों में उन्हें कॉमेडी करते देखा जा चुका है। भूत बंगला में उनकी कॉमेडी देखने को मिलेगी।
राजेश शर्मा
राजेश शर्मा को कई फिल्मों में कैरेक्टर रोल करते देखा गया है। उन्होंने अपनी पिछली कुछ फिल्मों में कॉमेडी की है। कहा जा रहा है कि भूत बंगला में भी वे दर्शकों को हंसाते नजर आएंगे।
असरानी
असरानी फिल्म इंडस्ट्री के मोस्ट सीनियर कॉमेडियन रहे हैं। भूत बंगला में भी कॉमेडी की तड़का लगाते दिखेंगे। इसके बाद वे अक्षय कुमार के साथ फिल्म हैवान में भी नजर आएंगे। बता दें वे अब इस दुनिया में नहीं है।
ये भी पढ़ें... Bhooth Bangala Teaser में दिखे 9 स्टार की उम्र कितनी? अक्षय कुमार की हीरोइन उनसे 26 साल छोटी
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।