
बॉलीवुड अभिनेता आमिर खान की तीसरी शादी को लेकर छिड़ा विवाद थमता नजर नहीं आ रहा। पहले महाराष्ट्र सरकार के मंत्री नितेश राणे ने आमिर खान को लेकर बयान दिया था, जिसके बाद अब अयोध्या के संत जगद्गुरु परमहंस आचार्य का कमेंट भी सुर्खियों में है। उन्होंने नितेश राणे के आरोपों का समर्थन करते हुए आमिर खान की शादियों को लेकर अपनी राय रखी। हालांकि, इस दौरान उन्होंने एक ऐसा विवादित बयान भी दिया, जिसने राजनीतिक और सामाजिक बहस को और तेज कर दिया है।
जगद्गुरु परमहंस आचार्य ने आमिर खान को लेकर बेहद विवादित कमेंट किया। उन्होंने एक्टर पर गंभीर आरोप लगाए और ऐसा बयान दिया, जिसे लेकर व्यापक चर्चा शुरू हो गई है। उनके बयान के बाद सोशल मीडिया से लेकर राजनीतिक गलियारों तक प्रतिक्रियाओं का दौर जारी है। परमहंस आचार्य ने महाराष्ट्र के मंत्री नितेश राणे का समर्थन करते हुए कहा,
नितेश राणे ने जो कहा है, वह आरोप नहीं बल्कि पूरी तरह सच है। आमिर खान अब तक तीन शादियां कर चुके हैं और तीनों हिंदू महिलाओं से हुई हैं। आज के समय में यह सब केवल 'लव जिहाद' का संदेश फैलाने और साजिश रचने के लिए किया जा रहा है। ऐसे लोगों को समाज के सामने बेनकाब किया जाना चाहिए।
यह भी पढ़ें : 'यह हराम है', आमिर खान की तीसरी शादी पर मचा बवाल, मौलाना उठाया बड़ा सवाल!
इंटरव्यू के दौरान परमहंस आचार्य ने आमिर खान को लेकर ऐसा बयान दिया, जिसे कई लोग बेहद आपत्तिजनक और विवादित बता रहे हैं। उनके इस बयान के बाद मामला और गरमा गया है। इस टिप्पणी को लेकर अलग-अलग पक्षों की प्रतिक्रियाएं सामने आने लगी हैं और सोशल मीडिया पर भी बहस तेज हो गई है। परमहंस आचार्य ने अपने पहले दिए गए विवादित बयान को दोहराते हुए इनाम देने की घोषणा भी की। उन्होंने कहा,
ये लोग समाज के बड़े अपराधी हैं और सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने के साथ-साथ 'लव जिहाद' को बढ़ावा देने की साजिश रच रहे हैं। मैं घोषणा करता हूं कि जो भी किसी भी तरीके से आमिर खान की हत्या करेगा, उसके खिलाफ चलने वाले सभी कानूनी खर्च हम उठाएंगे और उसके परिवार को 5 करोड़ रुपये की नकद राशि दी जाएगी। अगर हिंदू बेटियों और बहुओं को अपने जाल में फंसाने वाले ऐसे 100-200 लोगों को मार दिया जाए, तो देश में लव जिहाद पूरी तरह खत्म हो जाएगा।
इसी बातचीत में परमहंस आचार्य ने राम मंदिर ट्रस्ट से जुड़े विवाद पर भी अपनी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा, "श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की स्थापना सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद केंद्र सरकार ने की है। यह फैसला पूरी तरह सही है। इस मामले में एसआईटी पूरी ईमानदारी के साथ जांच कर रही है।"
यह भी पढ़ें : आमिर खान की तीसरी शादी का बॉलीवुड एक्टर ने उड़ाया मजाक, कह डाली ऐसी बात कि हो गई वायरल
आमिर खान की तीसरी शादी के बाद उनकी निजी जिंदगी को लेकर कई राजनीतिक और धार्मिक प्रतिक्रियाएं सामने आई हैं। पहले कुछ नेताओं ने उनकी शादी पर सवाल उठाए, फिर धार्मिक संगठनों की ओर से भी बयान आए। अब संत जगद्गुरु परमहंस आचार्य की टिप्पणी के बाद यह मामला फिर चर्चा के केंद्र में आ गया है। फिलहाल आमिर खान की ओर से इन ताजा बयानों पर कोई सार्वजनिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।