Anirudh Kavya Wedding: रिसेप्शन में पहुंचे CM विजय, रजनीकांत और कमल हासन, देखें PHOTOS
अनिरुद्ध रविचंदर और काव्या मारन ने 21 नवंबर को चेन्नई में भव्य वेडिंग रिसेप्शन रखा। इस इवेंट में तमिलनाडु के सीएम विजय, रजनीकांत, कमल हासन, महेश बाबू और SRH के पूर्व खिलाड़ी शामिल हुए। जानें कपल के शाही रिसेप्शन लुक और मेहमानों की पूरी डिटेल।

Celebrity Wedding: अनिरुद्ध-काव्या के रिसेप्शन में लगा VVIP मेहमानों का तांता
Anirudh Kavya Reception: म्यूजिक कंपोजर अनिरुद्ध रविचंदर और सनराइजर्स हैदराबाद की को-ओनर काव्या मारन का वेडिंग रिसेप्शन 21 नवंबर को चेन्नई में आयोजित हुआ। इस खास मौके पर तमिलनाडु के CM विजय, रजनीकांत, कमल हासन से लेकर महेश बाबू और ए.आर. रहमान तक कई दिग्गज पहुंचे। देखिए इस शानदार रिसेप्शन की 9 खास तस्वीरें और जानिए कौन-कौन बना इस समारोह का हिस्सा।

अनिरुद्ध-काव्या के रिसेप्शन में सितारों का जमावड़ा
अनिरुद्ध रविचंदर और काव्या मारन के वेडिंग रिसेप्शन में फिल्म, राजनीति और क्रिकेट जगत की कई बड़ी हस्तियां शामिल हुईं। चेन्नई में आयोजित इस समारोह में CM विजय, रजनीकांत, कमल हासन और महेश बाबू समेत कई सितारे पहुंचे। नवविवाहित जोड़े को सभी ने शुभकामनाएं दीं।
CM विजय ने नवविवाहित जोड़े को दिया आशीर्वाद
तमिलनाडु के मुख्यमंत्री विजय भी अनिरुद्ध और काव्या के रिसेप्शन में पहुंचे। उन्होंने दोनों को शादी की बधाई दी और फूलों का गुलदस्ता भेंट किया। इस दौरान विजय नीले रंग के बंदगला सूट में नजर आए। उनकी मौजूदगी समारोह के खास आकर्षणों में शामिल रही।
रजनीकांत और कमल हासन ने भी की शिरकत
साउथ सिनेमा के दो बड़े सितारे रजनीकांत और कमल हासन भी इस खास समारोह का हिस्सा बने। दोनों ने अनिरुद्ध और काव्या को शादी की शुभकामनाएं दीं। इन दिग्गजों की मौजूदगी ने रिसेप्शन को और खास बना दिया। समारोह में सिनेमा जगत की कई हस्तियां एक साथ नजर आईं।
महेश बाबू से एटली तक, इन सितारों ने बढ़ाई रौनक
अनिरुद्ध-काव्या के रिसेप्शन में महेश बाबू, सिद्धार्थ, अदिति राव हैदरी और फिल्म निर्देशक एटली भी पहुंचे। एटली के साथ उनकी पत्नी प्रिया भी नजर आईं। इसके अलावा संगीतकार ए.आर. रहमान ने भी समारोह में शिरकत की। फिल्मी सितारों की मौजूदगी ने इस आयोजन को यादगार बना दिया।
क्रिकेट जगत के इन दिग्गजों ने भी की शिरकत
काव्या मारन के क्रिकेट जगत से जुड़े होने के कारण रिसेप्शन में खेल की दुनिया के चेहरे भी नजर आए। सनराइजर्स हैदराबाद से जुड़े रहे केन विलियमसन, डेल स्टेन और डेनियल विटोरी समारोह में शामिल हुए। इस तरह क्रिकेट और सिनेमा जगत की कई बड़ी हस्तियां एक ही जगह जुटीं। केरल के मुख्यमंत्री भी रिसेप्शन पार्टी में शामिल होने पहुंचे।
लाल रंग के खूबसूरत आउटफिट में दिखीं काव्या मारन
रिसेप्शन के लिए काव्या मारन ने गहरे लाल रंग का खूबसूरत टू-पीस आउटफिट चुना। हाई-नेक और फुल-स्लीव टॉप के साथ मैचिंग स्कर्ट पर बारीक फूलों की कढ़ाई और लेस वर्क था। खुले वेवी बाल और हल्के मेकअप में उनका लुक बेहद आकर्षक नजर आया।
काले-बरगंडी बंदगला में अनिरुद्ध का रॉयल अंदाज
अनिरुद्ध रविचंदर ने पत्नी काव्या के आउटफिट से मेल खाते हुए काले और गहरे बरगंडी रंग की बंदगला जैकेट पहनी। इसके कॉलर, सामने और आस्तीन पर खूबसूरत कढ़ाई की गई थी। उन्होंने इसे काले ट्राउजर के साथ पहना। बता दें कि दोनों ने 11 नवंबर को ग्रीस में शादी की थी।
सीएम विजय और रजनीकांत के बीच दिखा खास बॉड
इस दौरान तमिलनाडु के सीएम विजय , साउथ सिनेमा के दिग्गज अभिनेता रजनीकांत के बीच खास केमेस्ट्री नजर आई। दोनों बड़ी गर्मजोशी से मिले। इस दौरान तमिलनाडु के पूर्व मुख्यमंत्री भी मौजूद रहे।
Asianet News Hindi पर पढ़ें देशभर की सबसे ताज़ा National News in Hindi, जो हम खास तौर पर आपके लिए चुनकर लाते हैं। दुनिया की हलचल, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं और बड़े अपडेट — सब कुछ साफ, संक्षिप्त और भरोसेमंद रूप में पाएं हमारी World News in Hindi कवरेज में। अपने राज्य से जुड़ी खबरें, प्रशासनिक फैसले और स्थानीय बदलाव जानने के लिए देखें State News in Hindi, बिल्कुल आपके आसपास की भाषा में। उत्तर प्रदेश से राजनीति से लेकर जिलों के जमीनी मुद्दों तक — हर ज़रूरी जानकारी मिलती है यहां, हमारे UP News सेक्शन में। और Bihar News में पाएं बिहार की असली आवाज — गांव-कस्बों से लेकर पटना तक की ताज़ा रिपोर्ट, कहानी और अपडेट के साथ, सिर्फ Asianet News Hindi पर।

