
बॉलीवुड से एक सनसनीखेज खबर सामने आई है। सुपरस्टार सलमान खान के बहनोई और अभिनेता आयुष शर्मा को कथित तौर पर धमकी भरा ईमेल मिला है। मेल भेजने वाले ने खुद को बिश्नोई गैंग से जुड़ा बताते हुए करोड़ों रुपए की मांग की है। शुरुआती जांच में पता चला है कि ईमेल Proton Mail जैसी एन्क्रिप्टेड सर्विस से भेजा गया और इसकी लोकेशन स्वीडन से जुड़ी बताई जा रही है। फिलहाल सुरक्षा एजेंसियां और मुंबई क्राइम ब्रांच मामले की गंभीरता से जांच कर रही हैं।
रिपोर्ट में सूत्रों के हवाले से लिखा कि आयुष शर्मा को कुछ दिन पहले एक ईमेल प्राप्त मिला, जिसमें भेजने वाले ने खुद को बिश्नोई गैंग से जुड़ा बताया। मेल में करोड़ों रुपए की मांग की गई और कथित तौर पर परिणाम भुगतने की चेतावनी भी दी गई। प्रारंभिक तकनीकी जांच में सामने आया कि ईमेल Proton Mail के जरिए भेजा गया था, जो एन्क्रिप्टेड सेवा है और ट्रेस करना आसान नहीं होता। इस कारण जांच एजेंसियां साइबर एंगल से भी मामले की गहराई से पड़ताल कर रही हैं।
तकनीकी विश्लेषण के दौरान यह क्लू मिला कि ईमेल संभवतः स्वीडन से भेजा गया हो सकता है। हालांकि, इसकी आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है। इस बीच Mumbai Crime Branch ने जांच शुरू कर दी है। आयुष शर्मा के मैनेजर का बयान दर्ज किया गया है और संबंधित विदेशी एजेंसियों से भी जानकारी मांगी गई है। फिलहाल इस मामले में कोई FIR दर्ज नहीं की गई है, लेकिन पुलिस हर पहलू की गंभीरता से जांच कर रही है।
आयुष शर्मा, सलमान खान के परिवार से जुड़े हैं और इससे पहले भी सलमान को धमकियां मिल चुकी हैं। ऐसे में यह मामला और ज्यादा संवेदनशील हो गया है। सुरक्षा एजेंसियां इस घटना को हल्के में नहीं ले रही हैं। फिलहाल परिवार की ओर से कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। जांच पूरी होने के बाद ही साफ होगा कि यह महज डराने की कोशिश थी या किसी बड़े साजिशी नेटवर्क का हिस्सा।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।