मनोरंजन जगत से एक बार फिर दिल दुखाने वाली खबर सामने आ रही है। मीडिया में चल रही रिपोर्ट्स की मानें तो जानेमाने ओडिया संगीतकार और सिंगर अभिजीत मजूमदार का निधन हो गया है। बताया जा रहा है कि वे 54 साल के थे और रविवार 25 जनवरी को उन्होंने आखिरी सांस ली।
54 साल के ओडिया संगीतकार और सिंगर अभिजीत मजूमदार का रविवार 25 जनवरी को निधन हो गया। बताया जा रहा है कि वे काफी समय से बीमार चल रहे थे। उनका कुछ दिनों से भुवनेश्वर के एम्स अस्पताल में इलाज चल रहा था।
26
क्या हुआ अभिजीत मजूमदार को
खबरों की मानें तो शनिवार 24 जनवरी की रात अभिजीत मजूमदार की हालत ज्यादा बिगड़ गई। वे लाइफ सपोर्ट पर थे। मजूमदार कई स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं जैसे हाइपरटेंशन, हाइपोथायरायडिज्म और क्रॉनिक लिवर डिजीज से पीड़ित थे। वे क्रॉनिक लिवर डिजीज के इलाज के लिए एम्स भुवनेश्वर अस्पताल में भर्ती थे। डॉक्टर उनका इलाजा कर रहे थे, लेकिन उन्हें बचाया नहीं जा सका।
36
अभिजीत मजूमदार के बारे में
अभिजीत मजूमदार का जन्म 1 सितंबर 1971 को हुआ था। उन्होंने 2000 के शुरुआत उन्होंने ओडिया संगीत को एक नए आयाम पर पहुंचाया। उनके संगीत ने क्षेत्रीय सिनेमा को नई दिशा दी और उनका काम 'लव स्टोरी', 'सिस्टर श्रीदेवी', 'गोलमाल लव', 'सुंदरगढ़ रा सलमान खान' और 'श्रीमान सूरदास' जैसी फिल्मों में पसंद किया गया।
46
अभिजीत मजूमदार ने कम्पोज किए थे 700 गाने
ओडिया संगीतकार अभिजीत मजूमदार ने फिल्मों, एल्बम और रीजनल म्यूजिक के लिए 700 से ज्यादा गानों का म्यूजिक तैयार किया था। फैन्स उनके संगीत और गानों के लिए दीवाने थे। उन्होंने अपनी करियर में कई लाइव परफॉर्मेंस देकर भी फैन्स का दिल जीता।
56
अभिजीत मजूमदार की फैमिली में कौन?
अभिजीत मजूमदार के दुनिया को अलविदा कहने के बाद उनके परिवार में अब उनकी पत्नी रंजीता मजूमदार और एक बेटा है। उनके निधन से ओडिया फिल्म और संगीत का बड़ा नुकसान हुआ है। फैन्स उनके निधन का खबर सुनकर यकीन नहीं कर पा रहे हैं। कई लोग उन्हें सोशल मीडिया के जरिए श्रद्धांजलि दे रहे हैं।
66
पूर्व सीएम नवीन पटनायक ने जताया शोक
अभिजीत मजूमदा के निधन पर ओडिशा के पूर्व मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने पोस्ट शेयर करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि दी है। उन्होंने लिखा- जाने-माने म्यूजिक डायरेक्टर और गीतकार अभिजीत मजूमदार के निधन की खबर सुनकर बहुत दुख हुआ। ओडिया संगीत जगत में उनका योगदान हमेशा याद किया जाएगा। इस मुश्किल समय में मेरी संवेदनाएं उनके परिवार के साथ हैं।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।