
Sanjay Dutt 1000 Crore Movies Name: ‘नायक नहीं, खलनायक हूं मैं’… गाने के ये बोल आज भी बजते हैं, तो संजय दत्त का चेहरा सामने आ जाता है। 80 के दशक में करियर शुरू करने वाले संजय दत्त 90 के दशक के सुपरस्टार रह चुके हैं। उन्होंने कभी हीरो तो कभी विलेन बनकर मिलेनियल्स और जेन-जी दोनों पर अपनी खास छाप छोड़ी है। आज भी इस एक्टर का जलवा कायम है। अब यही ‘खलनायक’ 1000 करोड़ क्लब की फिल्मों का हिस्सा बन रहा है। जिस फिल्म में ये नजर आते हैं, चाहे रोल सपोर्टिंग ही क्यों न हो उसके हिट होने के चांस और बढ़ जाते हैं।
संजय भले ही शाहरुख, सलमान या आमिर खान की तरह लीड रोल में नहीं आ रहे हो, लेकिन अपने विलेन रोल से वो मूवी में जान डाल देते हैं। ऐसा होती ही नहीं कि जिस फिल्म में वो हो और उस में उनकी एक्टिंग के चर्चे ना हो। उनका करिज्मा आज भी कायम है। 'KGF 2' से लेकर 'Leo' जैसी कई ब्लॉकबस्टर फिल्मों के साथ बाबा ने बॉक्स ऑफिस पर अपनी नई पारी की शानदार शुरुआत की है।
KGF: Chapter 2 से संजय दत्त ने अपने करियर की तूफानी पारी दोबारा शुरू की। इस मूवी में वो खूंखार अधीरा का रोल निभाया। उनकी बोल्ड आवाज और भयावह दर्शक के अंदर सिहरन पैदा कर दी। इस फिल्म ने वर्ल्डवाइड 1200 करोड़ से ज्यादा कमाए। मूवी में जितनी तारीफ हीरो यश की हुई, उतनी संजय दत्त की भी। लोगों ने कहना शुरु कर दिया कि संजय दत्त जैसा विलेन का किरदार कोई और निभा नहीं सकता है।
केएफजी-2 के बाद मूवी आई जवान। इस मूवी में वो शाहरुख खान के लकी चार्म बनें। फिल्म में संजू बाबा ने माधवन नाइक (Madhavan Naik) नामक एक वरिष्ठ अधिकारी (स्पेशल ऑफिसर) का कैमियो रोल निभाया है। हालांकि इसमें उनका रोल छोटा था, लेकिन काफी अहम। इस फिल्म ने वर्ल्डवाइड 1160 करोड़ की कमाई की।
रणवीर सिंह की फिल्म 'धुरंधर' में संजय दत्त ने 'एसपी चौधरी असलम' के किरदार से पर्दे पर आग लगा दी। पठानी आउटफिट और कड़क डायलॉग्स के साथ उन्होंने एक बार फिर दर्शकों का दिल जीत लिया। 1000 करोड़ के क्लब में शामिल होने वाली 'धुरंधर' के बाद, अब 'धुरंधर 2' की बारी है। माना जा रहा है कि यह बाबा की लगातार चौथी 1000 करोड़ी ब्लॉकबस्टर साबित होगी।
और पढ़ें: 'मां-पापा ने जला दिए थे मेरे सारे लव लेटर', पहली फिल्म में सुपरहिट रही एक्ट्रेस का दर्दनाक खुलासा
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।