सिद्धार्थ शुक्ला के हार्ट अटैक आने के वायरल वीडियो का सच, बहुत ही शॉकिंग है रियलिटी

Published : Sep 03, 2021, 08:21 PM IST
सिद्धार्थ शुक्ला के हार्ट अटैक आने के वायरल वीडियो का सच, बहुत ही शॉकिंग है रियलिटी

सार

कई वीडियो में तो सिद्धार्थ के आखिरी पलों के फुटेज का दावा किया जा रहा है। एक वीडियो जो सबसे अधिक वायरल हो रहा है वह बताया जा रहा है कि सिद्धार्थ शुक्ला हैं। 

मुंबई। अभिनेता सिद्धार्थ शुक्ला का गुरुवार को निधन हो गया था। सिद्धार्थ शुक्ला के निधन के बाद सोशल मीडिया पर तमाम तरह के फुटेज वायरल हो रहे हैं। कई वीडियो में तो सिद्धार्थ के आखिरी पलों के फुटेज का दावा किया जा रहा है। एक वीडियो जो सबसे अधिक वायरल हो रहा है वह बताया जा रहा है कि सिद्धार्थ शुक्ला हैं। वह शख्स किसी जिम की सीढ़ियों पर बैठा है। वह वहीं बैठकर कुछ पी रहा है। एकाएक उनके सीने में दर्द होने लगता है। कुछ ही देर में वह तड़पते हुए नीचे गिर जाते हैं। 

 

लेकिन क्या है आखिर इस वीडियो का सच?

दरअसल, इस वीडियो का सच भी इंटरनेट व सोशल मीडिया पर ही उपलब्ध है। इस बेवसाइट की असलियत savikannada नाम की न्यूज वेबसाइट पर कन्नड़ भाषा में मिली। अगर इस कन्नड़ वेबसाइट की मानें तो ये वीडियो बेंगलुरु के गोल्ड जिम का है। यहां एक युवक को सीने में दर्द हुआ और वह बेहोश होकर सीढ़ियों से गिर गया। यह वीडियो Newsfirst Kannada के यूट्यूब चैनल पर भी है। ये घटना बनशंकरी के गोल्ड जिम की है। जहां एक युवक की कार्डियक अरेस्ट से मौत हो गई। पुलिस ने इस मामले को दर्ज किया था। 

तो असली सच्चाई यह है कि...

सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो जिसके सिद्धार्थ शुक्ला का वीडियो होने का दावा किया जा रहा है वह फर्जी है। वीडियो में जो शख्स है वह अभिनेता सिद्धार्थ शुक्ला का नहीं है। वायरल वीडियो में दिख रहे शख्स सिद्धार्थ शुक्ला नहीं हैं।

 

PREV

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Recommended Stories

Dhurandhar 2 के साथ रिलीज होंगी ये 5 फ़िल्में, बॉक्स ऑफिस पर होगा 2026 का सबसे बड़ा क्लैश!
Ashish Chanchlani लगा रहे भारत की साख पर बट्टा? वायरल वीडियो पर क्यों मचा कोहराम