
रणवीर सिंह की फिल्म धुरंधर 2 ने रिलीज से पहले ही अपनी धाक जमाना शुरू कर दी है। फिल्म को लेकर लोगों में जबरदस्त क्रेज भी देखा जा रहा है। मंगलवार को रिलीज हुए फिल्म के टीजर के बाद तो इसे देखने के लिए लोग और ज्यादा बेताब हो रहे हैं। बता दें कि डायरेक्टर आदित्य धर की ये फिल्म 19 मार्च को रिलीज होगी। इसी तारीख में कुछ और मूवीज भी रिलीज हो रही है। हालांकि, ताजा जानकारी की मानें तो एक फिल्म डायरेक्टर धुरंधर 2 से इतना खौफ खा गया है कि उसने अपनी मूवी की रिलीज को पोस्टपोन कर दिया है। पढ़ते हैं पूरी डिटेल...
मीडिया में चल रही रिपोर्ट्स की मानें तो अदिवि शेष और मृणाल ठाकुर की फिल्म डकैत की रिलीज को पोस्टपोन कर दिया गया है। ये फिल्म पहले 19 मार्च को रिलीज होनी थी, लेकिन अब इसे 10 अप्रैल को रिलीज किया जाएगा। फिल्म मेकर्स का कहना है कि वे धुरंधर 2 और टॉक्सिक का बहुत सम्मान करते हैं और उन्होंने अपने फैसले को सभी फिल्मों के लिए फायदे का सौदा बताया। बता दें कि डकैत एक पैन-इंडिया एक्शन थ्रिलर फिल्म है, जिसमें लव और रिवेंज देखने को मिलेगा। अदिवि शेष ने इस फिल्म की कहानी लिखी है। इसका टीजर दिसंबर 2025 में रिलीज किया गया था, जिसे दर्शकों ने खूब पसंद किया। आपको बता दें कि पहले ये फिल्म दिसंबर 2025 में ही रिलीज होने वाली थी, लेकिन फिल्म की शूटिंग पूरी नहीं होने के कारण इसे आगे बढ़ाया गया। इसके डायरेक्टर शेनिल डेओ हैं और इसे हिंदी-तेलुगु दोनों भाषाओं में रिलीज किया जाएगा।
ये भी पढ़ें... Dhurandhar 2 से क्या है राहुल गांधी का कनेक्शन, वजह जानकर रह जाएंगे हैरान!
आपको बता दें कि 19 मार्च को रणवीर सिंह की फिल्म धुरंधर 2 रिलीज हो रही है। इसके अलावा साउथ सुपरस्टार यश की फिल्म टॉक्सिक: ए फेयरीटेल फॉर ग्रोन-अप्स भी इसी दिन सिनेमाघरों में दस्तक देगी। इसे गीतू मोहनदास ने डायरेक्ट किया है। वहीं, इन दोनों फिल्मों के साथ 20 मार्च को कॉमेडी फैमिली ड्रामा फिल्म मसूद खान पार्ट 1 :द रेज रिलीज होगी। इसी दिन डायरेक्टर सिवानेसन एम की फिल्म रेज भी आ रही है। 21 मार्च को ओमलो रिलीज हो रही है, जिसके डायरेक्टर सुनील रणदीप चौधरी हैं।
ये भी पढ़ें... Dhurandhar 2 Budget पर नहीं होगा यकीन, रणवीर सिंह की मूवी की रिलीज से पहले लगी लॉटरी!
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।