Dhurandhar 2 से क्या है राहुल गांधी का कनेक्शन, वजह जानकर रह जाएंगे हैरान!
रणवीर सिंह की धुरंधर 2 का टीजर मंगलवार को रिलीज हुआ। हालांकि, टीजर उतना दमदार नहीं था, जितनी की उम्मीद की जा रही थी। डायरेक्टर आदित्य धर की इस फिल्म के टीजर के साथ राहुल गांधी भी लाइमलाइट में आ गए हैं। आखिर फिल्म से राहुल क्या कनेक्शन है जानते हैं…

धुरंधर 2 की क्रेडिट लाइन में राहुल गांधी का नाम
धुरंधर 2 का टीजर मंगलवार को जारी किया गया और एक बार फिर फिल्म की क्रेडिट लिस्ट में राहुल गांधी का नाम देखकर सबकी उत्सुकता बढ़ गई है। बताया जा रहा है कि राहुल, रणवीर सिंह की फिल्म के एग्जीक्यूटिव प्रोड्यूसर है।
धुरंधर 2 की वजह से चर्चा में राहुल गांधी
फिल्म धुरंधर 2 के साथ जुड़ रहे राहुल गांधी के नाम को लेकर लोगों में उत्सुकता बढ़ रही है। पिछले साल रणवीर सिंह के जन्मदिन पर धुरंधर का ट्रेलर जारी किया गया था और फैन्स को ये जानकर आश्चर्य हुआ कि फिल्म के कार्यकारी निर्माता राहुल गांधी हैं। हर कोई इसे कांग्रेस नेता राहुल गांधी से जोड़ने लगा। लेकिन, ये सच नहीं है।
ये भी पढ़ें... Dhurandhar 2 Teaser Out: कैसा है रणवीर सिंह की धुरंधर 2 का टीजर, 1.12 मिनट में मचा डाली तबाही
कौन है राहुल गांधी?
धुरंधर 2 से राहुल गांधी का नाम जोड़ा जा रहा है। दरअसल, वे एक कार्यकारी निर्माता हैं और उनका पूरा नाम राहुल एच गांधी हैं। उन्होंने द फैमिली मैन, फर्जी, मुंबई डायरीज, वेदा, ब्लैंक, सिनेमा मंडी, ब्लर, लकी भास्कर और धुरंधर फ्रेंचाइजी सहित कई फिल्मों और वेब सीरीज को प्रोड्यूस किया है।
रणवीर सिंह की धुरंधर 2
डायरेक्टर आदित्य धर की फिल्म धुरंधर ने बॉक्स ऑफिस पर खूब गदर मचाया। फिल्म देखने लोग टूट पड़े। अभी भी मूवी सिनेमाघरों में चल रही है। इसी बीच इसके दूसरे पार्ट का टीजर जारी किया गया। ये फिल्म इसी साल 19 मार्च को रिलीज होगी।
टीजर में पता चली धुरंधर 2 की कहानी
मंगलवार को रिलीज हुए धुरंधर 2 के टीजर में इसकी कहानी क्या होगी इसका अंदाजा लग गया। इसमें रणवीर सिंह के हमजा बनने और ल्यारी पर सत्ता जमाने की कहानी दिखाई जाएगी। बताया जा रहा है रहमान डकैत का रोल करने वाले अक्षय खन्ना भी पार्ट 2 में नजर आएंगे।
धुरंधर का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
रणवीर सिंह की फिल्म धुरंधर की रिलीज को 2 महीने हो गए हैं। फिल्म ने वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर 1303 करोड़ का बिजनेस किया है। इंडिया में मूवी का ग्रास कलेक्शन 1054.37 करोड़ और नेट 893 करोड़ रहा। ओवरसीस में फिल्म ने 293 करोड़ का बिजनेस किया है।
ये भी पढ़ें... Dhurandhar 2 Teaser Reaction: टीजर देख टूटा फैन्स का दिल, बोले-चूना लगा दिया
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।