रणवीर सिंह की मोस्ट अवेटेड फिल्म धुरंधर 2 का टीजर मंगलवार को रिलीज किया गया। डायरेक्टर आदित्य धर की फिल्म का सामने आया टीजर जबरदस्त और धमादेकार है। पूरे टीजर में रणवीर छाए हुए हैं। मूवी इसी साल 19 मार्च को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी। 

रणवीर सिंह और डायरेक्टर आदित्य धर की फिल्म धुरंधर 2 का टीजर रिलीज कर दिया गया है। टीजर रिलीज होते सोशल मीडिया पर छा गया है। टीजर में रणवीर के दो लुक देखने मिल रहे हैं। दोनों ही लुक में वे तबाही मचाते नजर आ रहे हैं। उन्होंने टीजर वीडियो अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। वीडियो शेयर कर लिखा- ये नया हिंदुस्तान है ये घर में घुसेगा भी और मारेगा भी। धुरंधर: द रिवेंज टीजर आउट, #DhurandharTheRevenge 19 मार्च 2026 को दुनियाभर के सिनेमाघरों में हिंदी, तेलुगु, तमिल, कन्नड़ और मलयालम में रिलीज़ होगी। बता दें कि मूवी का पहला पार्ट धुरंधर काफी जबरदस्त रहा और इसने बॉक्स ऑफिस पर शानदार कमाई भी की।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

कैसा है रणवीर सिंह की धुरंधर 2 का टीजर?

रणवीर सिंह की फिल्म धुरंधर 2 का टीजर का काफी जोरदार है। टीजर के शुरुआत में लाशें, गन और रणवीर की नए लुक में एंट्री दिखाई गई है। इसमें उनके बाल छोटे हैं और आंखे काफी खौफनाक नजर आ रही हैं। वे चौड़ी लाइन वाली टीशर्ट में हाथ में बड़ी सी बंदूक लिए नजर आ रहे हैं। इसके बाद उनका एकदम अलग अंदाज देखने मिल रहा है। टीजर देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है कि इस बार रणवीर और ज्यादा पावरफुल नजर आने वाले हैं। टीजर में जबरदस्त गोलीबारी, धमाकेदार एक्शन, मारपीट, आगजनी देखने को मिल रही है। एक बार फिर रणवीर का धुरंधर एक्शन पैक्ड ड्रामा देखने मिल रहा है। टीजर में रणवीर के अलावा संजय दत्त, आर माधवन, अर्जुन रामपाल भी नजर आ रहे हैं। पूरे टीजर के ब्रैकग्राउंड में लाउड म्यूजिक सुनने को मिल रहा है। आखिरी में एक डायलॉग सुनाई दे रहा है। सिगरेट पीते रणवीर के बैकग्राउंड में आवाज आती है- ये नया हिंदुस्तान है ये घर में घुसेगा भी और मारेगा भी।

ये भी पढ़ें... Ranveer Singh Dhurandhar 2 Look: रणवीर सिंह का ‘धुरंधर 2’ लुक देख फैंस बोले- अब होगी असली तबाही

कब रिलीज होगी रणवीर की फिल्म धुरंधर 2

रणवीर सिंह की फिल्म धुरंधर 2 इसी साल 19 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इस फिल्म में रणवीर के साथ संजय दत्त, अर्जुन रामपाल, सारा अर्जुन, राकेश बेदी, गौरव गेरा, मानव गोविल, दानिश पोद्दार, नवीन कौशिक लीड रोल में नजर आएंगे। कहा तो ये भी जा रहा है कि इसमें अक्षय खन्ना भी नजर आ सकते हैं। इसके प्रोड्यूसर ज्योति देशपांडे, आदित्य धर और लोकेश धर हैं और मूवी को जियो स्टूडियोज और बी62 स्टूडियोजके बैनर तले बनाया गया है।

बॉक्स ऑफिस पर इन फिल्मों से धुरंधर 2 की टक्कर

धुरंधर 2 के राइटर और डायरेक्टर आदित्य धर हैं। रणवीर सिंह की इस फिल्म की टक्कर बॉक्स ऑफिस साउथ सुपरस्टार यश की फिल्म टॉक्सिक: ए फेयरी टेल फॉर ग्रोन-अप्स और आदिवी शेष-मृणाल ठाकुर की मूव डकैत से होगी। ये तीनों ही फिल्में 19 मार्च को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है।

ये भी पढ़ें... Dhurandhar 2 Teaser से पहले छाया फिल्म का नया पोस्टर, रणवीर सिंह के खतरनाक लुक ने बढ़ाया सस्पेंस