Pakistani Spy Adnan Sami on indias got latent 2: आयुष्मान खुराना के फिल्म के प्लॉट समझाते ही कॉमेडियन आदित्य कुलश्रेष्ठ उर्फ कुणाल ने तुरंत मजाक करते हुए कहा, ‘वो अदनान सामी है।’ शो के इस मजेदार पल का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।
'अदनान सामी को कहा पाकिस्तानी जासूस', समय रैना के शो में फिर मचा बवाल, जानें पूरा मामला
सिंगर अदनान सामी एक बार फिर चर्चा में हैं। इस बार वजह उनका कोई नया गाना नहीं, बल्कि कॉमेडी शो ‘इंडियाज गॉट लेटेंट’ का एक मजेदार सेगमेंट है। शो के लेटेस्ट बोनस एपिसोड में अदनान सामी को लेकर ऐसा मजाक किया गया, जिस पर खुद सिंगर ने भी मजेदार अंदाज में रिएक्ट किया है। दरअसल, इस एपिसोड में आयुष्मान खुराना अपनी अपकमिंग फिल्म ‘उड़ता तीर’ को प्रमोट करने पहुंचे थे। शो में समय रैना ने उनसे फिल्म की कहानी के बारे में पूछा। आयुष्मान ने बताया कि फिल्म एक पैट्रियॉटिक कॉमेडी होने के साथ-साथ स्पाई कॉमेडी भी है। इसमें वह एक पाकिस्तानी जासूस का किरदार निभा रहे हैं, जो भारत आता है और एक हादसे के बाद अपनी याददाश्त खो देता है। इसके बाद उसे लगता है कि वह भारतीय है। उसे देशभक्ति याद रहती है, लेकिन वह भूल जाता है कि उसका देश कौन सा है।
25
आयुष्मान की बात पर कुणाल ने ले लिया अदनान सामी का नाम
आयुष्मान खुराना के फिल्म के प्लॉट समझाते ही कॉमेडियन आदित्य कुलश्रेष्ठ उर्फ कुणाल ने तुरंत मजाक करते हुए कहा, ‘वो अदनान सामी है।’ शो के इस मजेदार पल का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। अदनान सामी भी इस मजाक से अनजान नहीं रहे और उन्होंने वीडियो के कमेंट सेक्शन में अपना जवाब दिया। सिंगर ने लिखा, ‘पहले मुझसे ‘राइट्स’ लो और फिर फिल्म बनाओ।’ अदनान का यह जवाब उनके अंदाज में किया गया मजेदार पलटवार था, जिसे लेकर सोशल मीडिया पर भी चर्चा हो रही है।
35
2001 में भारत आए थे अदनान सामी
इस मजाक का कनेक्शन अदनान सामी की जिंदगी और उनकी नागरिकता से भी है। अदनान सामी पहले पाकिस्तान के नागरिक थे और साल 2001 में भारत आए थे। भारत में लंबे समय तक रहने और यहां अपना करियर बनाने के बाद उन्होंने पाकिस्तानी पासपोर्ट सरेंडर कर दिया था। साल 2016 में उन्हें भारतीय नागरिकता मिल गई। अदनान सामी पहले यह भी बता चुके हैं कि भारतीय नागरिकता के लिए उनका आवेदन दो बार रिजेक्ट हुआ था, जिसके बाद आखिरकार उनकी नागरिकता की मंजूरी हुई।
45
‘उड़ता तीर’ में स्पाई बने हैं आयुष्मान खुराना
वहीं आयुष्मान खुराना की फिल्म ‘उड़ता तीर’ की बात करें तो इसमें उनके साथ सारा अली खान नजर आएंगी। फिल्म का निर्देशन आकाश ए काशिक कर रहे हैं। यह फिल्म एक पाकिस्तानी जासूस की कहानी पर आधारित है, जो भारत आने के बाद अपनी याददाश्त खो देता है और खुद को भारतीय समझने लगता है। ‘उड़ता तीर’ 9 अक्टूबर 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। आयुष्मान और सारा इससे पहले ‘पति पत्नी और वो 2’ में साथ काम कर चुके हैं।
55
आयुष्मान की एक और फिल्म भी है लाइन में
‘उड़ता तीर’ के अलावा आयुष्मान खुराना सूरज बड़जात्या की फिल्म ‘ये प्रेम मोल लिया’ में भी नजर आएंगे। इस फिल्म में उनके साथ शरवरी हैं। फिल्म का टाइटल ट्रैक इसी महीने रिलीज किया गया था और यह फिल्म 27 नवंबर 2026 को सिनेमाघरों में आने वाली है। फिलहाल अदनान सामी के इस मजेदार जवाब ने ‘इंडियाज गॉट लेटेंट’ के इस सेगमेंट को और भी खास बना दिया है। शो में किया गया छोटा सा मजाक सीधे अदनान सामी तक पहुंचा और सिंगर ने भी बिना किसी नाराजगी के उसी अंदाज में इसका जवाब दे दिया।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।