Saiyaara फिर आ रही आशिकी जगाने, री-रिलीज से बॉक्स ऑफिस पर फिर सजेगी इश्क की महफिल

Published : Feb 07, 2026, 01:02 PM IST

वेलेंटाइन डे को स्पेशल बनाने के लिए यशराज फिल्म्स की 2025 की ब्लॉकबस्टर सैयारा को सिनेमाघरों में दोबारा रिलीज किया जा रहा है। एक बार फिर दर्शकों को अहान पांडे और अनीत पड्डा की आशिकी देखने को मिलेगी। फिल्म कब री-रिलीज हो रही इसकी डिटेल आ गई है।

PREV
16
फिल्म सैयारा

डायरेक्टर मोहित सूरी की फिल्म सैयारा 2025 में रिलीज हुई। फिल्म ने रिलीज के साथ बॉक्स ऑफिस पर धमाका किया। इस फिल्म के लिए लोगों की दीवानगी चरम पर पहुंच गई थी। मूवी को शानदार रिपॉन्स मिला। 

26
दोबारा रिलीज हुई सैयारा

सैयारा सिनेमाघरों में वापस आ गई है। अहान पांडे और अनीत पड्डा की रोमांटिक फिल्म को वेलेंटाइन डे 2026 से पहले फिर से रिलीज किया गया है, जिससे उन फैन्स को इसे बड़े पर्दे पर देखने का एक और मौका मिलेगा, जो पहले चूक गए थे। बता दें कि ये 18 जुलाई, 2025 को रिलीज हुई थी।

ये भी पढ़ें... BOX OFFICE फोड़ चुकी अजय देवगन-रोहित शेट्टी की जोड़ी, सबूत हैं ये 10 फिल्में

36
कब से देखने मिलेगी फिल्म सैयारा

वेलेंटाइन डे से पहले अहान पांडे और अनीत पड्डा की फिल्म सैयारा 7 से 13 फरवरी तक सिनेमाघरों में फिर से देखने मिल रही है। ये रोमांटिक फिल्म को मुंबई, दिल्ली, बेंगलुरु, पुणे और अन्य शहरों में सीमित शो के साथ रिलीज किया गया है, जिससे फैन्स को इस प्रेम कहानी को दोबारा देखने का मौका मिल रहा है।

46
अहान पांडे-अनीत पड्डा की डेब्यू फिल्म

फिल्म सैयारा से अहान पांडे और अनीत पड्डा ने सिनेमा जगत में डेब्यू किया था। फिल्म की रिलीज के बाद नेटिजन्स ने इस जोड़ी की ऑन-स्क्रीन केमिस्ट्री की जमकर तारीफ की और वे जल्द ही चर्चा का विषय बने और रातोंरात दोनों नेशनल क्रश बन गए।

56
फिल्म सैयारा के बारे में

फिल्म सैयारा में अहान पांडे ने कृष कपूर का किरदार निभाया है, जो एक महत्वाकांक्षी सिंगर है और अनीत पड्डा ने वाणी बत्रा का किरदार निभाया है, जो एक शर्मीली पत्रकार है। परिस्थितियां उन्हें एक गाने पर साथ काम करने के लिए प्रेरित करती हैं और जल्द ही उनके बीच प्यार हो जाता है। लेकिन हर प्रेम कहानी में एक मोड़ आता है और कृष-वाणी की लव स्टोरी में ट्विस्ट आता है और सबकुछ बदल जाता है।

66
फिल्म सैयारा का कलेक्शन

फिल्म सैयारा एक रोमांटिक फिल्म है, जिसे मोहित सूरी ने डायरेक्टर किया था। यशराज फिल्म्स के बैनर तले इस मूवी के प्रोड्यूसर अक्षय विधानी थे। 156 मिनट की इस फिल्म का बजट 45 करोड़ था और इसने बॉक्स ऑफिस पर 579 करोड़ का बिजनेस किया था।

ये भी पढ़ें... सैयारा एक्टर की नई फिल्म में बॉबी देओल की एंट्री, रोल को लेकर हुआ खुलासा

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Read more Photos on

Recommended Stories