
बॉलीवुड की सबसे सक्सेफुल कॉमेडी फ्रेंचाइजी गोलमाल को लेकर एक धमाकेदार खबर सामने आ रही है। डायरेक्टर रोहित शेट्टी की इस को लेकर बताया जा रहा है कि इसमें एक बहुत बड़ा बदलाव होने जा रहा है। रोहित की मशहूर सीरीज की अगली कड़ी यानी गोलमाल 5 में एक धमाकेदार सरप्राइज कास्टिंग हुई है, जिससे गोलमाल यूनिवर्स एक नए चैप्टर के साथ शुरू होगी। आइए, जानते हैं आखिर क्या है ये बिग सरप्राइज और अपडेट...
मीडिया में चल रही रिपोर्ट्स की मानें तो अजय देवगन की गोलमाल 5 को और धमाकेदार बनाने के लिए इसमें अक्षय कुमार की एंट्री हुई है। बताया जा रहा है कि इसमें अक्षय खलनायक के रूप में शामिल हो गए हैं, जहां उनका मुकाबला अजय और उनकी टीम से होगा। बता दें कि पहले भी कई फिल्मों में साथ नजर आने वाले अक्षय और अजय एक बार फिर धूम मचाने आ रहे हैं। अजय इस फ्रेंचाइज के लीड हीरो हैं और अरशद वारसी, तुषार कपूर, कुणाल खेमू और श्रेयस तलपड़े के साथ मिलकर वे हमेशा की तरह धमाल मचाएंगे। इसमें जॉनी लीवर, संजय मिश्रा, मुकेश तिवारी और अश्विनी कालसेकर भी शामिल हैं। कहा जा रहा है कि इस फिल्म के साथ करीना कपूर भी कमबैक कर सकती है। करीना गोलमाल रिटर्न्स और गोलमाल 3 का हिस्सा रह चुकी हैं।
ये भी पढ़ें... क्या है 1997 वाली बॉर्डर से जुड़ा वो खौफनाक हादसा, जिसमें 1 झटके में चली गईं 59 जानें
वैरायटी इंडिया की रिपोर्ट की मानें तो कॉमेडी फिल्म का निर्माण मुंबई के फिल्म सिटी में फरवरी के अंत तक शुरू होने वाला है और निर्माता इसे 2027 की शुरुआत में सिनेमाघरों में रिलीज करने की प्लानिंग बना रहे हैं। फिल्म की शूटिंग के दौरान रोहित शेट्टी को कड़ी सुरक्षा मुहैया करवाई जाएगी। दरअसल, हाल ही में उनके घर पर हुई गोलीबारी के बाद ये कदम उठाया जा रहा है। मिड डे की रिपोर्ट की मानें तो सुरक्षा व्यवस्थाएं की जा रही हैं, हालांकि प्रोडक्शन टीम को अभी भी शूटिंग शेड्यूल के फाइनल कन्फर्मेंशन का इंतजार है। फिल्म की क्रिएटिव टीम के एक सदस्य ने बताया कि गोलमाल 5 की शूटिंग 15 फरवरी के बाद मुंबई में शुरू होनी थी। हालांकि, फाइनल शूटिंग शेड्यूल रोहित शेट्टी के फैसले पर निर्भर करेगा। बता दें कि गोलमाल सीरीज की शुरुआत 2006 में गोलमाल: फन अनलिमिटेड से हुई थी।
ये भी पढ़ें... Arijit Singh की गायिकी छोड़ने की सबसे चौंकाने वाली वजह! इस सिंगर का बड़ा खुलासा
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।