अरिजीत सिंह ने जब से गायिकी छोड़ने की घोषणा की है, तभी से उनकी चर्चा हो रही है। फैन्स उनसे अपना फैसला वापस लेने को कह रहे हैं। इसी बीच एक सिंगर ने पोस्ट शेयर कर अरिजीत के सिंगिंग छोड़ने की असली वजह का खुलासा किया है। आइए, जानते हैं इसके बारे में…

बॉलीवुड के सबसे चेहते सिंगर्स में से एक अरिजीत सिंह इन दिनों सबसे ज्यादा लाइमलाइट में बने हुए हैं। बता दें कि हाल ही में उन्होंने गायिकी छोड़ने की घोषणा की थी और तभी से उन्हें लेकर चर्चाएं हो रही हैं। उन्होंने गायिकी क्यों छोड़ी इसकी वजह भी उन्होंने शेयर की थी, हालांकि, चीजों बहुत ज्यादा क्लियर नहीं किया था। अब सिंगर पलाश सेन ने एक पोस्ट शेयर कर हडकंप मचा दिया है। उनकी पोस्ट के बाद इस बात का अंदाजा लगाया जा रहा है कि अरिजीत ने आखिर गायिकी क्यों छोड़ी। आइए, जानते हैं पूरी कहानी डिटेल में...

अरिजीत सिंह के सिंगिंग छोड़ने की क्या है असली वजह?

अरिजीत सिंह के गायिकी छोड़ने के फैसले पर कई बॉलीवुड स्टार्स ने रिएक्ट किया। अब सिंगर-कंपोजर पलाश सेन ने अरिजीत के प्लेबैक सिंगिंग छोड़ने पर रिएक्ट किया है। उन्होंने कहा कि वो इस फैसले को अच्छी तरह समझते हैं, क्योंकि करियर की शुरुआत में वो खुद भी इस दौर से गुजरे हैं। अपनी जर्नी के बारे में बताते हुए पलाश ने कहा कि वो जानते हैं कि अरिजीत ने आगे बढ़ने का फैसला क्यों किया। उन्होंने बताया कि सालों पहले उन्हें भी फिल्म इंडस्ट्री में ऐसे ही अनुभव हुआ था और उन्होंने भी फिल्मों से हटकर अपना अलग रास्ता बनाया था। पलाश ने इंस्टाग्राम पर अपनी फिल्म फिलहाल की कुछ फोटोज शेयर की और लिखा- "24 साल पहले इसी दिन या शायद 2 फरवरी को एक एक्टर के तौर पर मेरी पहली फिल्म फिलहाल रिलीज हुई थी। ये फ्लॉप रही और क्रिटिक्स ने मुझे बहुत बुरा कहा। एक एक्ट्रेस ने मुझे एक लंबा चौड़ा लेक्चर देते कहा था कि मुझे एक्टिंग क्यों नहीं करनी चाहिए।" उन्होंने अरिजीत के प्लेबैक सिंगिंग छोड़ने के उनके फैसले के बारे में में भी लिखा। उन्होंने लिखा- "सच तो ये है कि मुझे पता है कि मेरा भाई अरिजीत प्लेबैक क्यों छोड़ रहा है। मैं बहुत पहले वहां था और मैंने अपना रास्ता खुद चुना, वो रास्ता, जिस पर मुझे पता है अब अरिजीत चलेगा"। पलाश की इस पोस्ट से अंदाजा लगाया जा रहा है कि अरिजीत शायद बॉलीवुड इंडस्ट्री से परेशान हो गए हैं और इसी लिए सिंगिंग छोड़ रहे हैं।

ये भी पढ़ें... Arijit Singh का आखिरी गाना रिलीज, सुनते ही फट पड़ा फैन्स का दिल-कर रहे ऐसी मिन्नतें

View post on Instagram

अरिजीत सिंह ने क्या लिखा था अपनी पोस्ट में

आपको बता दें कि 27 जनवरी को अरिजीत सिंह ने घोषणा की थी कि वो अब प्लेबैक सिंगर के तौर पर कोई नया काम नहीं करेंगे। उन्होंने इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर कर लिखा था- "हैलो, सभी को नए साल की शुभकामनाएं। मैं आप सभी को इतने सालों तक मुझे इतना प्यार देने के लिए धन्यवाद देना चाहता हूं। मुझे ये घोषणा करते हुए खुशी हो रही है कि मैं अब प्लेबैक सिंगर के तौर पर कोई नया काम नहीं करूंगा। मैं इसे खत्म कर रहा हूं। ये एक शानदार सफर रहा।"

ये भी पढ़ें... पहला प्यार-पहली शादी-पहला तलाक, अरिजीत सिंह की जिंदगी का सबसे चौंकाने वाला चैप्टर